दोस्तों, पिछले लेख मे आपने Tally Prime के अंतर्गत Interest Calculation क्या होता है इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है, यह जाना। आज पोस्ट मे आप Tally Prime मे Budget & Control का उपयोग करना जानेंगे। तो Budget क्या होता है चलिए जानते है।
What is Budget (बजट क्या होता है)
बजट किसी व्यापार में धन के खर्च के लिए तैयार की गई योजना है। इसमें एक तय अवधि के लिए भविष्य की कार्य योजना के लिए वित्तीय दिशानिर्देश शामिल किए जाते हैं। Tally Prime में Budget हमे लक्ष्यों को परिष्कृत करने और धन का कुशलतापूर्वक उपयोग करने में मदद करता है।
Tally Prime हमे आवश्यकता के अनुसार Ledger, Group और Cost Center के लिए बजट बनाने की सुविधा प्रदान करता है। अलग-अलग उद्देश्यों के लिए Tally Prime में एक से अधिक Budget बना सकते हैं, या किसी Primary Budget के नीचे कई Sub Budget भी तैयार कर सकते हैं। हम बजटीय आंकड़ों की वास्तविक आंकड़ों से तुलना कर सकते हैं और बजट वैरियन्स रिपोर्ट तैयार कर सकते हैं।
Tally Prime मे Budget को Groups, Ledgers तथा Cost Centers के लिए तैयार कर सकते हैं। हम एक से अधिक Budget तैयार कर सकते है,
Create a Budget for Ledgers (लेजर के लिए बजट बनाना)
Tally Prime में लेजर के लिए बजट बना सकते हैं तथा वास्तविक व्यय और एक विशिष्ट लेजर के लिए निर्धारित बजट के बीच डिफरेंस भी देख सकते हैं।
व्यापार मे कई प्रकार के खर्चे होते हैं, जैसे- विज्ञापन, स्टेशनरी, बोनस, मेहमानों पर खर्च आदि। यहाँ हम ऑफिस खर्चों के नाम से बजट तैयार करेंगे, जिसके अंतर्गत स्टेशनरी और मेहमानों पर होने वाले खर्च के लिए Budget निर्धारित करेंगे। ताकि इनपर होने वाले खर्चों को ट्रैक व नियंत्रित किया जा सकें।
Gateway of Tally>Master>Create>Show More>Budget

Name : Name मे Budget का नाम दर्ज करें।
Under : इसे Primary चुने, अगर Sub-Budget बनाना है तो पहले से तैयार Budget सिलेक्ट करें।
Period of Budget : इसमे Budget की शुरुआती और अंतिम तारीख दर्ज करें।
Group : इसे No चुने, क्योंकि यहाँ हम Budget लेजर के लिए तैयार कर रहे हैं।
Ledger : इसे Yes चुने, इसके बाद नई विंडो ओपन होगी जिसे निम्न प्रकार भरें।

Account Name : इसमे जिन लेजर का Budget तैयार करना है वह लेजर सिलेक्ट करें।
Type of Budget : इसमे On Nett Transactions चुने। लेनदेन की मात्रा को ट्रैक करने के लिए On Nett Transactions तथा खातों की शेष राशि को ट्रैक करने के लिए On Closing Balance उपयोग किया जाता है।
Amount : इसमे Budget के लिए धनराशि दर्ज करें।
अब Budget Creation Screen को Accept (Ctrl+A) कर लें।
Create a Budget for Groups (ग्रुप के लिए बजट बनाना)
Tally Prime हमे समूह (Group) स्तर पर बजट बनाने की सुविधा प्रदान करता है। इसके लिए हम Tally के डिफ़ॉल्ट Groups का इस्तेमाल कर सकते हैं या स्वयं से से बनाए गए Groups का भी इस्तेमाल कर Budget कर तैयार सकते हैं। यह बजट इन समूहों (Groups) के तहत बनाए गए सभी लेजर के लिए लागू होगा।
एक समूह के तहत लेजर पर किए गए वास्तविक खर्च और समूह के लिए निर्धारित बजट के बीच अंतर जानने के लिए किसी विशेष समूह के लिए बजट वेरीअन्स रिपोर्ट भी देख सकते हैं।
Gateway of Tally>Master>Create>Show More>Budget

Name : Name मे Budget का नाम दर्ज करें।
Under : इसे Primary चुने, अगर Sub-Budget बनाना है तो पहले से तैयार Budget सिलेक्ट करें।
Period of Budget : इसमे Budget की शुरुआती और अंतिम तारीख दर्ज करें।
Group : इसे Yes चुने, इसके बाद नई विंडो ओपन होगी जिसे निम्न प्रकार भरें।

Group Name : इसमे जिन Groups का Budget तैयार करना है वह Group सिलेक्ट करें।
Type of Budget : इसमे On Nett Transactions चुने। लेनदेन की मात्रा को ट्रैक करने के लिए On Nett Transactions तथा खातों की शेष राशि को ट्रैक करने के लिए On Closing Balance उपयोग किया जाता है।
Amount : इसमे Budget के लिए धनराशि दर्ज करें।
Ledger : इसे No चुने, क्योंकि यहाँ हम Budget ग्रुप के लिए तैयार कर रहे हैं।
अब Budget Creation Screen को Accept (Ctrl+A) कर लें।
Alter Budget (बजट मे बदलाव करना)
Gateway of Tally>Master>Alter>Budget
यहाँ से बनाए गए Budget की डिटेल्स मे बदलाव किया जा सकता है, जैसे Ledger, Group, Budget Name, Amount, Period आदि। यदि किसी Budget को डिलीट करना है तो उस Budget का चयन कर Alt + D कुंजी दबाकर Budget डिलीट किया जा सकता है।
Voucher Entry for Budget(बजट के लिए वाउचर एंट्री बनाना)
Budget Report देखने के लिए हमे हमे कुछ वाउचर एंट्री बनानी होंगी।
- 1-5-2022 – ₹ 1100 नगद Sundry Expense पेमेंट किया।
- 2-5-2022 – ₹ 1500 की नगद स्टेशनरी खरीदी।
- 1-6-2022 – ₹ 2800 की नगद स्टेशनरी खरीदी।
- 1-6-2022 – ₹ 5000 बैनर होर्डिंग के लिए नगद पेमेंट किया।
- 1-7-2022 – ₹ 2000 की नगद स्टेशनरी खरीदी।
- 1-7-2022 – ₹ 8000 बैनर होर्डिंग के लिए नगद पेमेंट किया।
Display Budget Report (बजट रिपोर्ट देखना)
बजट हमे उस खर्च का अनुमान देते हैं जिसकी मदद से हम व्यवसाय मे होने वाले विभिन्न खर्चों को नियंत्रित कर सकते है। हालांकि, वास्तविक खर्च और संबंधित बजट के बीच कुछ अंतर हो सकता है। बजट डिफरेंस रिपोर्ट आपको बजट की तुलना में वास्तविक खर्चों की जानकारी प्रदान करती है। यह आपको भविष्य के लिए योजना बनाने में मदद करता है और आपके व्यवसाय में वित्तीय नियंत्रण की सुविधा भी प्रदान करता है।
हम Trial Balance, Group Summary और Monthly Summary से बजट वेरीअन्स रिपोर्ट देख सकते हैं। Budget Report को निम्न तरह देख सकते हैं।
Method-1
Gateway of Tally>Display More Reports>Trial Balance>F10 (Budget Variance)>Select Budget
Method-2
Gateway of Tally>Display More Reports>Trial Balance>Alt+C
Alt+C प्रेस करने के बाद नई विंडो ओपन होगी जिसे निम्न तरह भरे।

Type of value to show : इसमे बजट सिलेक्ट करें।
Show variance : Yes करें
यहाँ रिपोर्ट पर्सेन्ट के अनुसार दिखाई देगी, यानि जितना Budget खर्च कर लिया है और कितना Budget बचा हुआ है। यदि बजट डिफरेंस निगेटिव वैल्यू शो करता है, तो इसका अर्थ है कि वास्तविक खर्च बजट खर्च से अधिक हो गया है।
आज के लेख मे आपने Tally Prime के अंतर्गत Budget का इस्तेमाल करना जाना, अगले लेख मे आप TallyPrime के अंतर्गत Scenario Management क्या होता है, Tally मे इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है यह जानेंगे। अगर आप इस पोस्ट से संबंधित कुछ कहना चाहते है, तो कृपया कमेन्ट करें। Tally Prime तथा Computer से संबंधित लेटेस्ट पोस्ट के लिए techdatahindi को Facebook व Telegram पर भी जॉइन करें, अगर यह पोस्ट आपको अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना न भूलें।