नमस्कार दोस्तों! आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको CCC कोर्स से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जैसे CCC Computer Course क्या है, कोर्स का Syllabus क्या है, Exam Pattern क्या है, Admission लेने के लिए Date Schedule क्या हैं, तथा CCC कोर्स से संबंधित और भी महत्वपूर्ण बातें बताएंगे। अगर CCC से संबंधित आपको सारी बातें जाननी हैं तो ये पूरी पोस्ट जरूर पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं।
CCC Computer Course क्या है।
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त CCC (Course on Computer Concept) कंप्युटर अवधारणाओ पर आधारित एक बेसिक कोर्स है। इसके कोर्स के अंतर्गत डाक्युमेन्ट बनाना, ईमेल भेजना, डाटा मैनीपुलेट करना, पेमेंट ट्रांसफ़र करना, शीट तैयार करना आदि कंप्युटर से संबंधित कई सारी चीजे सिखाई जाती है। इस कोर्स का संचालन NIELIT(National Institute of Electronics and Information Technology) संस्था करती है, जो पूर्व मे DOEACC Society नाम से जानी जाती थी। NIELIT सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र मे भारत सरकार की एक बॉडी है। भारत सरकार ने NIELIT द्वारा संचालित CCC कोर्स को बहुत सी सरकारी नौकरियों जैसे – क्लर्क, पटवारी, स्टेनोग्राफर व अन्य ग्रुप C, ग्रुप D की नौकरियों मे एक अनिवार्य शैक्षिक पात्रता के तौर पर शामिल किया है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो यह कोर्स आपके लिए बहुत उपयोगी है, क्योंकि इसके बिना आप आवेदन नहीं कर पाएंगे।
CCC कोर्स का Syllabus क्या है।
नीचे सारणी मे CCC कोर्स के सभी मॉड्यूल दिए गए है।
1 | Introduction to Computer |
2. | Introduction to Operating System |
3. | Libre office (Writer, Calc, Impress) |
4. | Introduction to WWW and Internet |
5. | Email, Social Networking, E-Governance System |
6. | Digital Financial Tools and Application |
7. | Future Skill of Cyber Security |
CCC कोर्स का Detailed Syllabus के लिए यहाँ क्लिक करें।
कोर्स की अवधि क्या है।
NIELIT गाइडलाइन के अनुसार CCC कंप्युटर कोर्स की अवधि 80 घंटे है। जिसमे 25 घंटे थ्योरी (Theory), 50 घंटे प्रैक्टिकल(Lab) तथा 5 घंटे का टूटोरियल(Tutorial) है।
Exam का पैटर्न क्या है।
NIELIT CCC की परीक्षा प्रत्येक महीने ऑर्गनाइज़ करती है। इसके लिए NIELIT ने भारत के विभिन्न छोटे बड़े शहरों मे परीक्षा केंद्र व Regional Centre बनाए हैं। छात्र Exam Form भरते वक्त अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। CCC परीक्षा NIELIT द्वारा Authorized Centre पर आनलाइन माध्यम से कराई जाती है। परीक्षा मे 100 प्रश्न पूछे जाते है जिसमे 50 प्रश्न आब्जेक्टिव होते है तथा 50 प्रश्न सही/गलत के होते है। प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होता है तथा परीक्षा मे कोई निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। परीक्षा का निर्धारित समय 90 मिनट का होता है। परीक्षा देने के लिए छात्र हिन्दी अथवा अंग्रेजी दोनों मे से कोई भी माध्यम चुन सकतें है।
Exam पास करने के लिए क्राइटेरिया क्या है।
CCC परीक्षा को पास करने लिए परीक्षार्थी को कम से कम 50 प्रश्नों के सही जवाब देने होते है, अन्यथा परीक्षार्थी फैल हो जाता है। परीक्षा मे फैल छात्र दोबारा Exam दे सकते हैं। छात्र को अंकों के आधार पर निम्नलिखित ग्रेड प्रदान की जाती है।
Marks>85% = S Grade
Marks 75%-84% = A Grade
Marks 65%-74% = B Grade
Marks 55%-64% = C Grade
Marks 50%-54% = D Grade
Marks<50% = Fail
आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं।
NIELIT की तरफ से ऐसी कोई भी गाइडलाइन जारी नहीं की गई है जिसमे कोई एलिजबिलिटी क्राइटेरिया निर्धारित की गई हो। यह एक कंप्युटर का बेसिक कोर्स है इसे कोई भी कर सकता है। इस कोर्स को करने के किये कोई निर्धारित उम्र सीमा का भी प्रावधान नहीं है। इस कोर्स को करने के लिए जरूरी दस्तावेज निम्नलिखित हैं।
Student Highest Qualification Certificate
Student Adhaar Card
Student Passport Size Photo
Student Signature
Student Left Hand Thumb Impression
कोर्स कहाँ से और कैसे करें।
NIELIT द्वारा संचालित CCC कोर्स को करने के लिए दो मोड उपलब्ध है।
By Institute Mode
इंस्टिट्यूट मोड मे आप किसी NIELIT के रीजेनल सेंटर मे Admission लेकर इस कोर्स को कर सकते है। NIELIT द्वारा Registered Institute भारत के हर छोटे बड़े शहरों मे है।
By Direct Mode
इस मोड मे आप घर पर रहकर सेल्फ स्टडी कर सकतें है तथा Exam के लिए Apply भी स्वयं कर सकते है। Direct मोड मे CCC कोर्स की तैयारी करने के लिए सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना है कि आपको कंप्यूटर फील्ड मे कितना ज्ञान है, अगर आपने पहले कभी कंप्युटर नहीं चलाया है या आप Computer Knowledge मे बिल्कुल ज़ीरो है, तो मेरी यही राय है कि आप किसी अच्छे Computer Coaching Centre मे Admission लें। क्योंकि वहाँ पर आपको बेसिक से स्टार्ट किया जाएगा जिससे कंप्यूटर मे आपको सारी चीजे बेहतर तरीके से समझ आएंगी। अब बात उन लोगों की जिन्होंने पहले कभी कंप्यूटर कोर्स किया है, या वो कंप्यूटर के बारे मे ठीक-ठाक जानकारी रखते है जैसे उनको Document बनाना, शीट बनाना तथा इंटरनेट का बेसिक ज्ञान है, तो वो मार्केट से CCC की नए Pattern पर आधारित पुस्तक लेकर तैयारी कर सकते है, या बहोत से अनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी तैयारी कर सकते है, तथा खुद से CCC Exam Form भरके Exam Attempt कर सकते है।
कोर्स करने के लिए Form भरने तथा Exams का Schedule क्या है।
CCC कोर्स मे Registration किसी भी Date मे कर सकते है, इसके लिए कोई निर्धारित Date नहीं है। नीचे दी गई टेबल मे आप CCC Application Date के अनुसार Exam कब होगा यह जान सकते है।
Exam Month | Application Form Dates | CCC Examination Date |
जनवरी | नवंबर 01-30 | जनवरी का प्रथम शनिवार |
फरवरी | दिसंबर 01-31 | फरवरी का प्रथम शनिवार |
मार्च | जनवरी 01-31 | मार्च का प्रथम शनिवार |
अप्रैल | फरवरी 01-28 or 29 | अप्रैल का प्रथम शनिवार |
मई | मार्च 01-31 | मई का प्रथम शनिवार |
जून | अप्रैल 01-30 | जून का प्रथम शनिवार |
जुलाई | मई 01-31 | जुलाई का प्रथम शनिवार |
अगस्त | जून 01-30 | अगस्त का प्रथम शनिवार |
सितंबर | जुलाई 01-31 | सितंबर का प्रथम शनिवार |
अक्टूबर | अगस्त 01-31 | अक्टूबर का प्रथम शनिवार |
नवंबर | सितंबर 01-30 | नवंबर का प्रथम शनिवार |
दिसंबर | अक्टूबर 01-31 | दिसंबर का प्रथम शनिवार |
CCC Computer Course से संबंधित FAQ(Frequently Asked Questions)
क्या CCC कोर्स मे Online Registration के लिए Educational Document अपलोड करने होते है?
नहीं, Registration करने के लिए Photo, Signature और Thumb Impression की फोटो अपलोड करनी होती है। एजुकेशन डिटेल्स देने के लिए ऑप्शन मे सिलेक्ट करना होता है।
क्या CCC की लिखित परीक्षा होती है?
नहीं, CCC की परीक्षा आनलाइन माध्यम से कंप्युटर पर कराई जाती है।
CCC परीक्षा मे किस तरह के प्रश्न आते है?
CCC परीक्षा मे कंप्युटर सामान्य ज्ञान, Libre office, बेसिक इंटरनेट, E – Governance, फाइनेंसियल टूल्स तथा साइबर सिक्युरिटी से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाते है, जो अब्जेक्टिव अथवा सही/गलत के होते हैं।
क्या CCC परीक्षा मे निगेटिव मार्किंग होती है?
नहीं।
अगर CCC परीक्षा मे फैल हो गए तो दोबारा Exam दे सकते हैं?
हाँ।
CCC परीक्षा मे फैल होने पर कितनी बार Exam दे सकते हैं?
ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, आप जितनी बार चाहें।
अगर Admit Card मे नाम मे स्पेलिंग गलत हो जाए तो ठीक करवाया जा सकता है?
नहीं, Form Submit करने से पहले अच्छी तरह जांच लें।
अगर किसी कारण वश CCC Exam छूट जाए तो क्या होगा?
ऐसा होने पर दोबारा Registration कराना होगा।
CCC Registration के लिए फीस कितनी है?
Rs 590 + GST
CCC परीक्षा मे कितने पेपर होते है?
CCC परीक्षा मे 1 पेपर होता है, जिसमे 100 प्रश्न होते हैं।
CCC Exam पास करने के कितने दिन बाद रिजल्ट आता है?
15 दिन बाद।
क्या CCC Computer कोर्स डिप्लोमा कोर्स है?
नहीं, यह एक बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स है।
CCC Exam पास करने बाद सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करें?
सर्टिफिकेट NIELIT की वेबसाईट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।
दोस्तों मुझे पूरी उम्मीद है CCC Computer Course के बारे मे मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। अगर आप भी CCC कोर्स करना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको जरूर मदद करेगी। फिर भी कोई सवाल हो तो जरूर पूछे हमे आपको रिप्लाइ करने मे खुशी होगी। दोस्तों इस पोस्ट मे दी गई जानकारी अगर इन्फॉर्मटिव लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और ऐसी ही और जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे, क्योंकि हम आपके लिए टेक एजुकेशन से संबंधित जानकारी निरंतर लेकर आते रहते है।
Nice sir
Thank you dear…keep reading.