पिछले आर्टिकल मे आपने Point of Sale क्या होता है, Tally Prime मे इसका इस्तेमाल कैसे करते है यह जाना। आज इस आर्टिकल मे आप Debit and Credit Note Voucher का इस्तेमाल करके Purchase and Sales Return की एंट्री कैसे करते हैं यह जानेंगे।
Debit Note Voucher (Alt+F5)
इस वाउचर का इस्तेमाल तब किया जाता है जब किसी सप्लायर से खरीदे गए माल को वापस किया जाए। खरीदे गए माल को वापस करना Purchase Return या Return Outward कहा जाता है। इसकी एंट्री कैसे की जाती है निम्न उदाहरण से समझते है।
- 1 अप्रैल 2022 – विजय बैटरी स्टोर से 20 पीस Luminous Battery 150 VA, ₹13000/pcs के भाव से खरीदी।
- 2 अप्रैल 2022 – विजय बैटरी स्टोर को 2 पीस Luminous Battery 150 VA डिफेक्टेड होने के कारण वापस किया।
Entry 1- Purchase
Gateway of Tally>Vouchers>Purchase (F9)
- Date : 1-4-2022 (Press F2 Change Date)
- Party Name : Vijay Battery Store
- Party Details : इसमे पार्टी डिटेल्स भरें।
- Purchase Ledger : Purchase A/c
- Name of Item : Luminous Battery 150 VA
- Qty : 20
- Rate : 13000
- Accept voucher

Entry 2 – Purchase Return
Gateway of Tally>Vouchers>Debit Note (Alt+F5)
- Date : 2-4-2022 (Press F2 Change Date)
- Party Name : Vijay Battery Store
- Party Details : इसमे पार्टी डिटेल्स भरें।
- Purchase Ledger : Purchase A/c
- Name of Item : Luminous Battery 150 VA
- Qty : 2
- Rate : 13000
- Accept voucher

नोट – एंट्री हो जाने के बाद Gateway of Tally से Stock Summary Report चेक करेंगे तो रिटर्न किया गया माल स्टॉक मे से कम हो जाएगा, तथा पार्टी की लायबिलिटी भी रिटर्न माल की कीमत के बराबर कम हो जाएगी।
Credit Note Voucher (Alt+F6)
इस वाउचर का इस्तेमाल तब किया जाता है जब किसी ग्राहक ने बेचे गए माल को वापस किया हो। इसे Sales Return या Return Inward भी कहते है। इसकी एंट्री कैसे की जाती है निम्न उदाहरण से समझते है।
- 1 मई 2022 – मोहन बैटरी सर्विसेज़ को 5 पीस Luminous Battery 150 VA, ₹13500/pcs के भाव से बेचा।
- 2 मई 2022 – मोहन बैटरी सर्विसेज़ से 1 पीस Luminous Battery 150 VA वापस प्राप्त किया।
Entry 1- Sales
Gateway of Tally>Vouchers>Sales (F8)
- Date : 1-5-2022 (Press F2 Change Date)
- Party Name : Mohan Battery Services
- Party Details : इसमे पार्टी डिटेल्स भरें।
- Sales Ledger : Sales A/c
- Name of Item : Luminous Battery 150 VA
- Qty : 5
- Rate : 13500
- Accept voucher

Entry 2- Sales Return
Gateway of Tally>Vouchers>Credit Note (Alt+F6)
- Date : 2-5-2022 (Press F2 Change Date)
- Party Name : Mohan Battery Services
- Party Details : इसमे पार्टी डिटेल्स भरें।
- Sales Ledger : Sales A/c
- Name of Item : Luminous Battery 150 VA
- Qty : 1
- Rate : 13500
- Accept voucher

नोट – एंट्री हो जाने के बाद Gateway of Tally से Stock Summary Report चेक करेंगे तो रिटर्न आया माल स्टॉक मे अपडेट हो जाएगा, साथ ही पार्टी का बकाया बैलन्स भी।
आज इस आर्टिकल मे आपने Debit and Credit Note Voucher का उपयोग करना जाना। अगली पोस्ट मे आप Tally Prime मे Bill-wise Details क्या होता है, इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं यह सीखेंगे। इस पोस्ट से संबंधित कुछ कहना है तो कृपया कमेन्ट करें तथा इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। ऐसी ही कंप्यूटर संबंधित अपडेट के लिए हमे Facebook व Telegram पर भी जॉइन करें।
Thank you sir itna achcha samjhane ke liye mujhe Tally me details bharane mein problem hoti thi❤️❤️❤️❤️
Shivam Prajapati, Thanks for your valuable comment..❤️❤️❤️
it is write in very easy language.Ishe samjhana bahut ashan hai
Thank you so much dear…