नमस्कार दोस्तों! आज हम कंप्यूटर सिस्टम मे फाइल सिस्टम के बारे मे बात करने वाले हैं। इस लेख मे आप जानेंगे कि File System क्या है तथा डाटा स्टोर करने के लिए FAT and NTFS दोनों फाइल सिस्टम किस तरह काम करते हैं। FAT and NTFS मे क्या असमानताएं हैं, दोनों मे बेहतर कौन है? आज कंप्यूटर कौन से File System का उपयोग अधिक करता है, सभी बाते जानने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढे। तो आइए जानते है फाइल सिस्टम क्या है? तथा FAT and NTFS मे क्या असमानताएं हैं।
File System क्या है? What is File System?
कंप्यूटर या किसी भी स्टोरेज डिवाइस जैसे HDD, SSD या Pen Drive मे डाटा को स्ट्रक्चर्ड मैनर मे स्टोर करने के लिए फाइल सिस्टम का उपयोग किया जाता है। एक फाइल सिस्टम कई प्रकार से डटा को व्यस्थित करता है, जैसे अगर बात फाइल के साइज़ की हो तो यह फाइल सिस्टम पर ही निर्भर करता है कि डिवाइस मे कितनी बड़ी फाइल स्टोर की जा सकती हैं। यदि बात फाइल नेमिग की हो तो यह भी फाइल सिस्टम पर ही निर्भर करता है कि फाइल का कितना बड़ा नाम रखा जा सकता है। ऐसी ही तमाम बातें फाइल सिस्टम पर निर्भर करती है जो हम आगे जानेंगे। कंप्यूटर मे डाटा को व्यवस्थि रूप मे स्टोर करने के लिए विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम मुख्य तौर पर FAT and NTFS फाइल सिस्टम प्रयोग करती है।
FAT क्या है? What is FAT File System?
FAT (File Allocation Table) इसका हिन्दी मतलब “फ़ाइल आवंटन तालिका” है। कंप्यूटर मे फ़ाइलों को व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए इस फाइल सिस्टम को पहली बार 1977 मे माइक्रोसॉफ्ट ने बनाया था। शुरुआत मे इसे फ्लापी डिस्क के साथ MS DOS ऑपरेटिंग सिस्टम मे इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे तकनीकी बदलाव के कारण आज के जमाने मे यह पुराना फाइल सिस्टम हो चुका है, और इसकी जगह अब अधिकतर NTFS फाइल सिस्टम इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा नहीं है कि FAT का इस्तेमाल बंद हो चुका है, FAT फाइल सिस्टम का उपयोग आज भी डिजिटल कैमरा, स्मार्ट टीवी व अन्य रिमूवबल स्टोरेज डिवाइस जैसे पेनड्राइव, SD कार्ड आदि मे किया जाता है। FAT फाइल सिस्टम का उपयोग अधिकतर स्मॉल साइज़ के स्टोरेज के लिए किया जाता है और यह उपयुक्त भी है। विंडोज़ 2000 से पहले के सभी वर्ज़न (MS DOS, 95, 98, ME) मे यह डिफ़ॉल्ट फाइल सिस्टम होता था।
FAT एक साधारण फाइल सिस्टम है। इसे मुख्य रूप से छोटे डिस्क स्पेस और सरल फाइल संरचना के लिए बनाया गया था। इसमे फाइल आवंटन तालिका (Allocation Table) तथा रूट डायरेक्टरी को एक निशित स्थान पर रखा जाता है। FAT फाइल सिस्टम मे जो भी फ़ाइलें स्टोर की जाती है FAT उनकी आवंटन तालिका को वॉल्यूम मे सबसे ऊपर रखता है, जिसकी मदद से फ़ाइलों को एक्सेस किया जाता है। यह आवंटन तालिका डिस्क को फॉर्मेट करते वक्त एलॉट कर दी जाती है।
डिस्क मे एक टेबल का निर्माण कलस्टर द्वारा होता है, जो स्टोरेज का एक यूनिट होता है। इसका प्रयोग फाइल व फ़ोल्डर को स्टोर करने के लिए किया जाता है। डिस्क मे फाइल व डायरेक्टरी की एंट्री कलस्टर द्वारा की जाती है। FAT फाइल सिस्टम कम स्टोरेज की डिवाइस मे बेहतर प्रदर्शन करता है। माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विभिन्न बदलावों के साथ FAT फाइल सिस्टम के कुछ वर्ज़न प्रस्तुत किए गए जो इस प्रकार हैं।
- FAT 12: FAT12, 1980 में DOS के पहले संस्करण के साथ पेश किया गया था। इसका वॉल्यूम साइज़ 16 MB से 32 MB तक था।
- FAT16: FAT 16 को 1984 में PC DOS 3.0 और MS-DOS 3.0 में पेश किया गया था। इसका वॉल्यूम साइज़ 8 MB से 16 GB तक था।
- FAT32: FAT 32 तीसरा और नवीनतम फाइल सिस्टम है, जिसे 1996 में माइक्रोसॉफ्ट ने MS-DOS 7.1 और Windows 95 OSR2 के लिए पेश किया। था। इसका वॉल्यूम साइज़ 32 MB से 16 TB तक है।
NTFS क्या है? What is NTFS File System?
FAT की कुछ कमियों की वजह से NTFS (New Technology File System) को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा 1993 में Windows NT 3.1 की रिलीज के साथ पहली बार पेश किया गया था। आज यह विंडोज़ में सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली फाइल सिस्टम है। NTFS माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज 10, विंडोज 8, विंडोज 7, विंडोज विस्टा, विंडोज एक्सपी, विंडोज 2000 और विंडोज एनटी ऑपरेटिंग सिस्टम में इस्तेमाल होने वाला प्राथमिक फाइल सिस्टम है।
यह 256TB तक की डेटा स्टोरेज क्षमता को सपोर्ट करता है। NTFS के पास एक उन्नत डेटा संरचना, अधिक गति, बेहतर सुरक्षा और स्पेस को उपयोग करने की उच्च क्षमता है। इसके साथ ही NTFS मे डेटा रिकवरी, मल्टी-स्ट्रीमिंग, फॉल्ट टॉलरेंस, फाइल फ़ोल्डर सुरक्षा, बड़ी आकार की फाइल और नाम, यूनीकोड नाम तथा डिस्क कोटा जैसी विशेषताएं शामिल हैं।
NTFS फाइल सिस्टम की विशेषताएं
- यह अधिक स्थिर और विश्वसनीय है।
- यह स्वतः फाइल रिकवरी का समर्थन करता है, तथा हार्ड डिस्क क्रैश के मामले में जानकारी रिकॉर्ड करता है।
- इसमें हार्ड ड्राइव से डेटा पढ़ने और लिखने की उच्च गति होती है।
- व्यक्तिगत फ़ाइलों और फ़ोल्डरों पर इसकी उच्च सुरक्षा है।
- यह डुअल बूटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है।
- NTFS के डेटा को नेटवर्क पर साझा और एक्सेस किया जा सकता है।
- इसमें फ़ाइल एन्क्रिप्शन सुविधा है, जिससे फ़ाइलों को सुरक्षा प्रदान की जा सकती है।
FAT and NTFS मे असमानताएं – Inequalities in FAT and NTFS.
FAT and NTFS दोनों मे कई असमानताएं है जो इस प्रकार है।
फॉल्ट टोलरेंस : NTFS डाटा का लॉग रखता है, डिस्क या बिजली की विफलता के कारण आई त्रुटियों को यह रिकवर व मरम्मत कर सकता है। जबकि FAT इसके लिए आवंटन तालिका की बैकअप कॉपी रखता है, जिसको कुछ त्रुटि होने पर इस्तेमाल करता है।
फाइल सुरक्षा : NTFS लोकल तथा नेटवर्क दोनों मे फाइल परमिशन की सुविधा प्रदान करता है, जिससे हम फाइल व फ़ोल्डरों पर सुरक्षा लगा सकते है। FAT केवल नेटवर्क मे शेरिंग सुरक्षा प्रदान करता है।
कंप्रेशन : NTFS फ़ाइलों व फ़ोल्डरों को कम्प्रेस करने कि सुविधा प्रदान करता है। FAT मे ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होती है।
फाइल सिस्टम कन्वर्जन : FAT32 को NTFS मे परिवर्तित किया जा सकता है लेकिन NTFS फाइल सिस्टम को FAT मे परिवर्तित नहीं किया जा सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि NTFS FAT से अधिक कुशल है।
ओएस कॉम्पैटिबिलिटी : NTFS आज लगभग सभी ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे XP/2K3/Vista/7/8/10/11/Mac X/Linux मे कम्पैटिबल है, जबकि FAT की कॉम्पैटिबिलिटी DOS/95/98/ME/2000 तक सीमित है।
FAT32 and NTFS के बीच अंतर– Difference Between FAT32 and NTFS
विशेषताएं | FAT32 | NTFS |
संरचना | सरल | जटिल |
फ़ाइल नाम में वर्णों की अधिकतम संख्या | 8.3 | 255 |
अधिकतम फ़ाइल का साइज़ | 4GB | 16TB |
फाइल पर्मिशन | एन्क्रिप्ट नहीं किया जा सकता | एन्क्रिप्ट किया जा सकता है |
सुरक्षा | केवल नेटवर्क प्रकार | लोकल और नेटवर्क दोनों प्रकार |
एरर रिकवरी | कोई प्रावधान नहीं | स्वतः निवारण मौजूद है |
ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कॉम्पैटिबिलिटी | विंडोज 95/98/2000/2003/XP | विंडोज़ NT/2000/XP/Vista/7/8/10/ Mac X/Linux etc. |
फाइल कंप्रेसन | समर्थन नहीं करता | समर्थन करता है |
एक्सेस स्पीड | कम | अन्य फाइल सिस्टम की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक |
उपयोगकर्ता स्तर डिस्क स्पेस | उपस्थित नहीं | उपस्थित है |
परिवर्तन | NTFS मे अनुमति | FAT मे अनुमति नहीं |
Conclusion
दोनों फाइल सिस्टम FAT and NTFS को जानने के बाद इतना तो आप समझ ही गए होंगे कि दोनों मे बेहतर कौन है। NTFS फाइल सिस्टम नई तकनीक है जो डेटा रिकवरी, मल्टी-स्ट्रीमिंग, फॉल्ट टॉलरेंस, फाइल फ़ोल्डर सुरक्षा, बड़ी आकार की फाइल तथा डिस्क कोटा जैसी सुविधाएं प्रदान करती है। जबकि FAT अपनी संगतता के कारण अभी भी उपयोग मे है। सभी पोर्टेबल डिवाइसेस जैसे डिजिटल कैमरा, स्मार्ट टीवी, गेम कंसोल, पेन ड्राइव, SD कार्ड मे FAT32 का ही उपयोग किया जाता है। इससे यह समझ मे आता है कि हम अपनी जरूरत के अनुसार फाइल सिस्टम का चुनाव कर सकते हैं।
यह भी जाने –
कंप्यूटर मे CMOS क्या होता है।
Hardware और Software क्या होता है?
I enjoyed reading this post. It’s concise yet packed with useful information. Thanks!