Microsoft Excel मे Home Tab का उपयोग

Home Tab डेटा को Edit, Format, Sort और Filter करने के लिए डिफ़ॉल्ट टैब होता है। Home Tab का रिबन Clipboard, Font, Alignment, Number, Styles, Cells और Editing नाम से कई सेक्शन मे विभाजित होता है जो निम्न प्रकार हैं। Microsoft Excel मे Home Tab के सभी सेक्शन्स व उनके ऑप्शन्स के बारे में विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।
Home Tab के सभी सेक्शन्स व उनके ऑप्शन्स
1. Clipboard
Cut (ctrl+x) – इस विकल्प का उपयोग चयनित डेटा को कट करने के लिए किया जाता है, ताकि कहीं और पेस्ट किया जा सके।
Copy (ctrl+c) – इस विकल्प का उपयोग चयनित डेटा को कॉपी करने के लिए किया जाता है।
Paste (ctrl+v) – इस विकल्प का उपयोग कट या कॉपी किए गए डेटा को पेस्ट करने के लिए किया जाता है।
Paste Special (alt+ctrl+v) – यह विकल्प कट या कॉपी किए गए डेटा से लिंक बनाकर डेटा पेस्ट करने के लिए उपयोग किया जाता है, इससे अगर स्रोत डेटा मे परिवर्तन होता है तो पेस्ट किए गए डाटा मे भी परिवर्तन हो जाता है। इस विकल्प मे मौजूद Transpose function की मदद से Row data को Column मे और Column data को Row मे बदल सकते हैं।
Paste as Hyperlink – इस विकल्प का उपयोग करके किसी डेटा या फ़ाइल को टेक्स्ट मैटर से जोड़ सकते है।
Format Painter – इस विकल्प का उपयोग फ़ॉर्मेटिंग को कॉपी और पेस्ट करने के लिए किया जाता है।
2. Font
Font (ctrl+d) – इस विकल्प का उपयोग टेक्स्ट के लिए अलग-अलग फॉन्ट चुनने के लिए किया जाता है।
Font Size – इस विकल्प का उपयोग फ़ॉन्ट के साइज़ को बदलने के लिए किया जाता है।
Bold (ctrl+b) – इस विकल्प का उपयोग फॉन्ट को बोल्ड (मोटा) बनाने के लिए किया जाता है।
Italic (ctrl+i) – इस विकल्प का उपयोग फॉन्ट को इटैलिक (तिरछा) बनाने के लिए किया जाता है।
Underline (ctrl+u) – इस ऑप्शन का इस्तेमाल फॉन्ट के नीचे रेखा खीचने के लिए किया जाता है।
Fill Color – यह विकल्प Cell के बैकग्राउंड मे रंग में भरता है।
Border – यह विकल्प चयनित Cell के बॉर्डर पर लाइन खीचता है।
Grow Font (ctrl+shift+>) – इस विकल्प का उपयोग फॉन्ट साइज को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
Shrink Font (ctrl+shift+<) – इस विकल्प का उपयोग फ़ॉन्ट साइज़ को कम करने के लिए किया जाता है।
Font Color – इस विकल्प का उपयोग टेक्स्ट के रंग को बदलने के लिए किया जाता है।
3. Alignment
Align Text Left (ctrl+l) – यह विकल्प Cell में टेक्स्ट को बाईं ओर ले जाता है।
Center (ctrl+e) – यह विकल्प Cell में टेक्स्ट को सेंटर मे करता है।
Align Text Right (ctrl+r) – यह विकल्प Cell में टेक्स्ट को दाईं ओर ले जाता है।
Top Align – यह विकल्प Cell में टेक्स्ट को शीर्ष पर ले जाता है।
Middle Align – यह विकल्प Cell में टेक्स्ट को केंद्र में लाता है।
Bottom Align – यह विकल्प Cell में टेक्स्ट को नीचे ले जाता है।
Orientation – यह विकल्प टेक्स्ट को Diagonal Angle या Vertical Angle में घुमाता है।
Decrease Indent – यह विकल्प Cell में बॉर्डर और टेक्स्ट के बीच के मार्जिन को कम करता है।
Increase Indent – यह विकल्प Cell में बॉर्डर और टेक्स्ट के बीच के मार्जिन को बढ़ाता है।
Wrap Text – यह विकल्प Cell में कंटेंट को दृश्यमान बनाता है, यह लंबे टेक्स्ट को कई लाइनों में तोड़ देता है।
Merge and Center – यह विकल्प कई सेल को एक सेल में मर्ज करता है।
4. Number
Number Format – यह विकल्प General, Number, Accounting, Currency, Date, Time, Text आदि के रूप में कई Data Format के साथ सेल सेट करता है।
Accounting Number Format – यह विकल्प मुद्रा प्रतीक जैसे – $, ₹ को मूल्यों के साथ जोड़ता है।
Percent Style (Ctrl+Shift+%) – इस विकल्प का उपयोग मान को प्रतिशत के रूप में प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।
Comma Style – यह विकल्प Comma के साथ संख्याओ प्रदर्शित करता है। जैसे- 2,32,48,234
Increase Decimal – यह विकल्प अधिक दशमलव संख्याओं के साथ अधिक सटीक मान दिखाता है।
Decrease Decimal – यह विकल्प कम दशमलव संख्याओं के साथ कम सटीक मान दिखाता है।
5. Styles
Conditional Formatting – इस विकल्प का उपयोग Cells को शर्तों के साथ फॉर्मैट करने के लिए किया जाता है, Cells को रंगों, शैलियों और अन्य स्वरूपण विकल्पों के साथ Values, Text आदि की तुलना करके प्रारूपित किया जा सकता है।
Format as Table – इस विकल्प का उपयोग Cell की एक रेंज को पूर्वनिर्धारित Table Styles के साथ प्रारूपित करने के लिए किया जाता है।
Cell Styles – इस विकल्प का उपयोग Cell की एक रेंज को पूर्वनिर्धारित Cell Styles के साथ प्रारूपित करने के लिए किया जाता है।
7. Cells
Insert – इस विकल्प का उपयोग Cell, Row, Column और Sheet को इन्सर्ट करने के लिए किया जाता है।
Delete – इस विकल्प का उपयोग Cell, Row, Column और Sheet को डिलीट करने के लिए किया जाता है।
Format – इस विकल्प का उपयोग Row की ऊँचाई तथा Column की चौड़ाई को सेट करने, Row, Column और Sheet को Show/Hide करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस विकल्प का उपयोग शीट को रिनेम, पासवर्ड से सुरक्षित रखने और सेल आदि को लॉक करने के लिए भी किया जाता है।
7. Editing
AutoSum – इस विकल्प में संख्याओं की रेंज की गणना करने के लिए कई सूत्र शामिल हैं, जैसे – Sum, Average, Count, Max, Min आदि।
Fill – यह विकल्प के द्वारा ऊपर, नीचे, दाएँ, बाएँ मानों की एक श्रृंखला को भर सकते हैं।
Clear – यह विकल्प चयनित डेटा की सामग्री, टिप्पणियों, फोर्मेटिंग को साफ़ करता है।
Sort & Filter – यह विकल्प आरोही (Ascending) या अवरोही (Descending) क्रम के साथ मानों या डेटा की श्रेणी को सॉर्ट करता है। इसके अलावा यह विकल्प डेटा को व्यवस्थित, विश्लेषण और फ़िल्टर भी करता है।
Find (ctrl +f) – इस विकल्प का उपयोग संपूर्ण स्प्रेडशीट या वर्कबुक में टेक्स्ट सामग्री या मानों को खोजने के लिए किया जाता है।
Go To (ctrl+g) – इस विकल्प का उपयोग किसी भी फॉर्मूला, बुकमार्क, फुटनोट, कमेंट, लास्ट सेल आदि को नेविगेट करने के लिए किया जाता है।
Replace (ctrl +h) – इस विकल्प का उपयोग किसी भी Text या Value को नए Data से बदलने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए उपयोगकर्ता “Ram” नाम को बदलना चाहता है, जो स्प्रेडशीट में कई बार उपयोग किया गया है उपयोगकर्ता इसे पूरी वर्कबुक में एक बार में “श्याम” से बदल सकता है।
Select Object – यह विकल्प स्प्रेडशीट में एक या अधिक ऑब्जेक्ट का चयन करने के लिए चयन मोड को सक्रिय करता है।
नोट – Microsoft Excel के अंतर्गत इस भाग मे आपने Microsoft Excel मे Home Tab का उपयोग जाना। Microsoft Word के अगले भाग मे आप Insert Tab का उपयोग क्या होता है, यह जानेंगे।
यह भी पढ़ें –
- Variables in C Language in Hindi : C लैंग्वेज मे वेरिएबल क्या होते हैं?
- C Language Comments in Hindi. C लैंग्वेज मे कमेंट क्या हैं और कितने प्रकार की होती हैं?
- What is C Programming Language in Hindi? C Language Introduction and History in Hindi.
- How to implement Payroll in Tally Prime in Hindi? (टैली प्राइम मे पैरोल का इस्तेमाल कैसे करें) #TallyPrime 29
- How to Purchase and Sale Goods with GST in Tally Prime in Hindi (टैली प्राइम मे माल को GST के साथ कैसे खरीदे/बेचें) #TallyPrime 28