Microsoft PowerPoint मे Home Tab का उपयोग क्या है?

PowerPoint मे Home Tab का उपयोग

Microsoft PowerPoint मे Home Tab का उपयोग प्रेजेंटेशन स्लाइड को संपादित, ड्राइंग और डेकोरेट करने के लिए किया जाता है, यह डिफ़ॉल्ट टैब होता है। Home Tab का रिबन Clipboard, Slides, Font, Paragraph, Drawing और Editing नाम के साथ कई सेक्शन्स मे बटा होता है। Microsoft PowerPoint मे Home Tab का उपयोग क्या है, Home Tab के सभी सेक्शन्स व उनके ऑप्शन्स के बारे में विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।

Clipboard
  • Cut (ctrl+x) – इस विकल्प का उपयोग सेलेक्ट किये हुए डाटा को कट के लिए किया जाता है, ताकि उसे किसी दूसरे स्थान पर मूव किया जा सके।
  • Copy (ctrl+c) – इस विकल्प का उपयोग सेलेक्ट किये हुए डाटा को कॉपी करने के लिए किया जाता है।
  • Paste (ctrl+v) – इस विकल्प का उपयोग कट या कॉपी किये हुए डाटा को पेस्ट करने के लिए किया जाता है।
  • Paste Special (alt+ctrl+v) – इस विकल्प का उपयोग सोर्स डेटा से लिंक बनाकर कट या कॉपी किए गए डेटा को पेस्ट करने के लिए किया जाता है। लिंक के साथ पेस्ट करने के बाद, यदि सोर्स डाटा अपडेट या डिलीट किया जाता है तो पेस्ट किया हुआ डेटा भी अपडेट या डिलीट हो जाएगा।
  • Paste as Hyperlink – इस विकल्प का उपयोग डेटा को हाइपरलिंक के रूप में पेस्ट करने के लिए किया जाता है।
  • Format Painter – इस विकल्प का उपयोग फॉर्मेटिंग को कॉपी और पेस्ट करने के लिए किया जाता है। इस ऑप्शन का प्रयोग करने के लिए जिस टेक्स्ट की फॉर्मैटिंग कॉपी करनी है उस टेक्स्ट पर कर्सर रखें, फिर Format Painter ऑप्शन पर क्लिक करे। इसके बाद जिस टेक्स्ट पर फॉर्मैटिंग अप्लाई करनी है उस टेक्स्ट को सिलेक्ट करेंगे।
Slides
  • New Slide (ctrl+m) – इस विकल्प का उपयोग प्रेजेंटेशन मे नई स्लाइड को जोड़ने के लिए किया जाता है।
  • Duplicate Slide (ctrl+d) – इस विकल्प का उपयोग वर्तमान स्लाइड को डुप्लीकेट करने के लिए किया जाता है।
  • Layout – इस विकल्प का उपयोग स्लाइड के लेआउट को बदलने के लिए किया जाता है।
  • Reset – इस विकल्प का उपयोग स्लाइड के लेआउट को डिफ़ॉल्ट रूप में रीसेट करने के लिए किया जाता है।
  • Delete (Del) – इस विकल्प का उपयोग वर्तमान स्लाइड को प्रेजेंटेशन से हटाने के लिए किया जाता है।
Font
  • Font – इस विकल्प का उपयोग पाठ्य सामग्री के लिए विभिन्न फॉन्ट शैलियों का चयन करने के लिए किया जाता है।
  • Font Size – इस विकल्प के द्वारा सेलेक्टेड टेक्स्ट का साइज बदला जा सकता है।
  • Bold (ctrl+b) – इस विकल्प के द्वारा सेलेक्टेड टेक्स्ट को बोल्ड बनाया जाता है।
  • Italic (ctrl+i) – इस विकल्प के द्वारा सेलेक्टेड टेक्स्ट को इटैलिक बनाया जाता है।
  • Underline (Ctrl+u) – इस विकल्प का उपयोग करके सेलेक्टेड टेक्स्ट के नीचे लाइन खींच सकते है।
  • Strikethrough – इस विकल्प का उपयोग सेलेक्टेड टेक्स्ट के बीच में लाइन खीचनें के लिए किया जाता है।
  • Text Shadow – इस विकल्प का प्रयोग करके सेलेक्ट किये हुए टेक्स्ट में शैडो जोड़ा सकता है।
  • Character Spacing – इस विकल्प का उपयोग करके सेलेक्टेड टेक्स्ट के कैरेक्टर्स के बीच की दूरी को कम या ज्यादा किया जाता है।
  • Change Case – इस विकल्प का उपयोग टेक्स्ट को अपर, लोअर, सेंटेंस, टॉगल केस के साथ बदलने के लिए किया जाता है।
  • Increase Font Size (ctrl+shift+>) – इस ऑप्शन का इस्तेमाल फॉन्ट के साइज बढ़ाने के लिए किया जाता है।
  • Decrease Font Size (ctrl+shift+<) – इस ऑप्शन का इस्तेमाल फॉन्ट के साइज को कम करने के लिए किया जाता है।
  • Clear Formatting – यह विकल्प सेलेक्टेड टेक्स्ट से सभी फॉर्मैटिंग को क्लीयर करता है, और टेक्स्ट को सादा बनाता है।
  • Font Color – इस ऑप्शन का उपयोग टेक्स्ट कलरफुल बनाने के लिए किया जाता है।
Paragraph
  • Left Align (ctrl + l) – यह विकल्प टेक्स्ट को बाईं मार्जिन की तरफ ले जाता है।
  • Center Align ( ctrl + e ) – यह विकल्प टेक्स्ट को बाईं और दाईं मार्जिन के केंद्र मे ले जाता है।
  • Right Align (ctrl + r) – यह विकल्प टेक्स्ट को दायीं मार्जिन की तरफ ले जाता है।
  • Justify (ctrl+j) – यह ऑप्शन टेक्स्ट को दोनों मार्जिन से बराबर एडजस्ट करने के लिए किया जाता है।
  • Line Spacing – इस विकल्प का उपयोग टेक्स्ट लाइन या पैराग्राफ के बीच स्पेस को एडजस्ट करने के लिए किया जाता है।
  • Bullets – इस विकल्प का उपयोग करके किसी भी विषय की सामग्री का वर्णन करने के लिए बुलेट सूची (Bullet List) बना सकते है।
  • Numbering – इस विकल्प का उपयोग करके किसी भी विषय की सामग्री का ऑर्डर मे वर्णन करने के लिए नंबर सूची (Number List) बना सकते है।
  • Increase Indent – इस विकल्प का उपयोग इंडेंट पोजीशन को बढ़ाने के लिए किया जाता है, ताकि हम किसी पैराग्राफ या लाइन को दायीं ओर ले जा सकें।
  • Decrease Indent – इस विकल्प का उपयोग इंडेंट पोजीशन को कम करने के लिए किया जाता है, ताकि हम किसी पैराग्राफ या लाइन को बायीं ओर ले जा सकें।
  • Column – इस विकल्प का उपयोग टेक्स्ट सामग्री को दो या दो से अधिक कॉलम में विभाजित करने के लिए किया जाता है।
  • Text Direction – इस विकल्प का उपयोग टेक्स्ट की दिशा को वर्टिकल, स्टैक्ड में बदलने या टेक्स्ट को वांछित दिशा में घुमाने के लिए किया जाता है।
  • Align Text – इस विकल्प का उपयोग टेक्स्ट को बॉक्स के केंद्र, ऊपर, नीचे आदि के रूप में संरेखित (Align) करने के लिए किया जाता है।
  • Convert to SmartArt – इस विकल्प का उपयोग टेक्स्ट या सूची को स्मार्टआर्ट ग्राफिक्स में बदलने के लिए किया जाता है।
Drawing
  • Insert Shapes – इस विकल्प का उपयोग स्लाइड्स में अलग-अलग शेप्स जोड़ने के लिए किया जाता है।
  • Arrange – इस विकल्प का उपयोग करके स्लाइड पर एक से अधिक ऑब्जेक्ट को अलाइन कर सकते हैं। इस विकल्प के द्वारा हम एक से अधिक ऑब्जेक्ट्स को Order, Align Position, Rotate और Group आदि विकल्पों का उपयोग करके व्यवस्थित कर सकते हैं।
  • Quick Styles – इस विकल्प का उपयोग किसी प्लेस होल्डर के लिए विभिन्न रंगों के साथ विभिन्न दृश्य वाली स्टाइल को चुनने के लिए किया जाता है।
  • Shape Fill – इस विकल्प का उपयोग सेलेक्टेड शेप को सॉलिड कलर, ग्रेडिएंट, पिक्चर या टेक्सचर आदि से भरने के लिए किया जाता है।
  • Shape Outline – इस विकल्प का उपयोग चयनित शेप की आउटलाइन के लिए रंग, चौड़ाई और रेखा शैली को निर्दिष्ट करने के लिए किया जाता है।
  • Shape Effects – इस विकल्प का उपयोग किसी शेप के लिए छाया प्रभाव को ऊपर, नीचे, दाएं और बाएं या किसी भी आकार में लागू करने के लिए किया जाता है।
Editing
  • Find (ctrl+f) – इस ऑप्शन का उपयोग स्लाइड में किसी टेक्स्ट को खोजने के लिए किया जाता है।
  • Replace (Ctrl+h) – इस ऑप्शन का प्रयोग किसी भी टेक्स्ट को नए टेक्स्ट से रिप्लेस करने के लिए किया जाता है। उपयोगकर्ता Replace All विकल्प के द्वारा एक बार मे एक से अधिक टेक्स्ट को रिप्लेस कर सकता है।
  • Replace Font – इस विकल्प का प्रयोग करके चयनित टेक्स्ट के फॉन्ट को किसी दूसरे फॉन्ट से बदला जा सकता है।
  • Select – इस ऑप्शन का उपयोग स्लाइड में टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट करने के लिए किया जाता है।
Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *