Microsoft Word मे Insert Tab का उपयोग

Microsoft Word मे Insert Tab का उपयोग डाक्यूमेंट मे विभिन्न प्रकार के ऑब्जेक्ट्स व इनफार्मेशन को जोड़ने के लिए किया जाता है, जैसे – Pages, Charts, Images, Symbols, Tables, Header & Footer, Hyperlinks आदि। Insert Tab का रिबन Pages, Tables, Illustrations, Links, Header & Footer, Text और Symbol नाम से कई सेक्शन में विभाजित होता है। Microsoft Word मे Insert Tab के सभी सेक्शन्स व उनके ऑप्शन्स के बारे में विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।
Insert Tab के सभी सेक्शन्स व उनके ऑप्शन्स
1. Pages
Cover Page – इस विकल्प का उपयोग किसी भी पुस्तक, पत्रिका, नोट्स या रिकॉर्ड फ़ाइल के वर्तमान दस्तावेज़ के लिए पूरी तरह से स्वरूपित कवर पेज टेम्पलेट को सम्मिलित करने के लिए किया जाता है। उपयोगकर्ता कवर पेज पर शीर्षक, लेखक, तिथि और अन्य जानकारी निर्दिष्ट कर सकता है।
Blank Page – इस ऑप्शन का इस्तेमाल खाली पेज को इन्सर्ट करने के लिए किया जाता है।
Page Break – इस विकल्प से उपयोगकर्ता उस पेज को तोड़ सकता है जहां माउस कर्सर मौजूद होता है, और जानकारी को अगले पेज पर ले जाया जा सकता है।
2. Tables
Table – इस विकल्प का उपयोग टेबल बनाने के लिए किया जाता है, उपयोगकर्ता जरूरत के अनुसार पंक्तियों और कालमों को इन्सर्ट कर सकता है। इस ऑप्शन के द्वारा उपयोगकर्ता पूर्व स्वरूपित (Pre-Formatted) तालिकाओं को भी डाक्यूमेंट मे सम्मिलित कर सकता है।
3. Illustration
Picture – यह विकल्प कंप्यूटर मेमोरी या इंटरनेट से वर्तमान डाक्यूमेंट में चित्र सम्मिलित करने के लिए उपयोग किया जाता है।
Clip Art – इस विकल्प के साथ उपयोगकर्ता डाक्यूमेंट मे क्लिप आर्ट सम्मिलित कर सकता है। क्लिप आर्ट रेडीमेड पिक्चर होते है जो MS Word मे पहले से लोड होते है।
Shapes – इस विकल्प से रेडीमेड आकृतियों को सम्मिलित कर सकते है, जैसे आयत, वृत्त, त्रिभुज, रेखाएँ और तीर, प्रवाह चार्ट प्रतीक और कॉलआउट आदि।
Smart Art – इस विकल्प के साथ उपयोगकर्ता डाक्यूमेंट मे List, Process, Hierarchy, Cycle आदि से संबंधित स्मार्ट आर्ट सम्मिलित कर सकता है, तथा उन्हे डाटा से रेप्रिज़ेन्ट कर सकता है।
Chart – यह विकल्प डेटा को दर्शाने और तुलना करने के लिए चार्ट सम्मिलित करता है। उपयोगकर्ता कई प्रकार के चार्ट जोड़ सकता है जैसे- Pie, Bar, Column, Area, Surface आदि।
4. Links
Hyperlink (ctrl+k) – यह विकल्प चयनित जानकारी के लिए वेब पेज, फाइल, फोल्डर, चित्र या प्रोग्राम का लिंक बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।
Bookmark – यह विकल्प चयनित जानकारी को बुकमार्क बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। बाद में हम बुकमार्क का उपयोग करके उन तक पहुंच सकते हैं।
Cross-Reference – यह विकल्प Table, Heading, Figure, Bookmark आदि के माध्यम से किसी भी जानकारी के लिए क्रॉस-रेफरेंस बनाता है। हम कंट्रोल कुंजी के साथ माउस क्लिक करके बनाए गए क्रॉस-रेफरेन्स के द्वारा उस जानकारी पर सीधे पहुँच सकते हैं।
Header – यह विकल्प डाक्यूमेंट पेज के हेडर को संपादित करने के लिए उपयोग किया जाता है, जो पेज का शीर्ष क्षेत्र होता है। उपयोगकर्ता इसमे पृष्ठ संख्या, दिनांक और समय तथा टेक्स्ट या ग्राफिक के रूप मे छोटी जानकारी सेट कर सकता है, जो प्रत्येक पृष्ठ के शीर्ष पर दिखाई देता है।
Footer – यह विकल्प डाक्यूमेंट पेज के फूटर को संपादित करने के लिए उपयोग किया जाता है, जो पेज का निचला क्षेत्र होता है। यह विकल्प भी हेडर के समान ही व्यवहार करता है।
Page Number – इस विकल्प का उपयोग डाक्यूमेंट में विभिन्न प्रकार की पेज नंबरिंग शैलियों के साथ पेज नंबर जोड़ने के लिए किया जाता है।
6. Text
Text Box – इस विकल्प का उपयोग डाक्यूमेंट मे टेक्स्ट बॉक्स जोड़ने के लिए किया जाता है, ताकि इसमें कुछ लिखा जा सके। टेक्स्ट बॉक्स को डायूमेंट मे कहीं भी रखा जा सकता है।
Quick Parts – इस विकल्प का उपयोग डाक्यूमेंट की प्रॉपर्टी के लिए शीर्षक या लेखक जैसे किसी भी पूर्व-स्वरूपित (Pre-Formatted) स्निपेट को सम्मिलित करने के लिए किया जाता है।
Word Art – यह विकल्प दस्तावेज़ में एक ऑब्जेक्ट के रूप में सजावटी लेख सम्मिलित करने के लिए उपयोग किया जाता है।
Drop Cap – यह विकल्प पैराग्राफ की शुरुआत में बड़े अक्षर को सम्मिलित करने के लिए उपयोग किया जाता है।
Signature Line – यह विकल्प हस्ताक्षर लाइन जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है। यह उस व्यक्ति को निर्दिष्ट करता है जिसे हस्ताक्षर करना चाहिए।
Date & Time – डाक्यूमेंट मे वर्तमान तिथि और समय जोड़ने के लिए इस विकल्प का उपयोग किया जाता है।
Object – यह विकल्प किसी भी प्रोग्राम या एप्लिकेशन के एम्बेडेड ऑब्जेक्ट को डाक्यूमेंट मे सम्मिलित करने के लिए उपयोग किया जाता है।
7. Symbol
Equation – इस विकल्प का उपयोग सामान्य गणितीय समीकरणों को सम्मिलित करने या गणितीय प्रतीकों के लाइब्रेरी का उपयोग करके अपना स्वयं का समीकरण बनाने के लिए किया जाता है।
Symbols – यह विकल्प डाक्यूमेंट मे उन प्रतीकों चिन्हों को सम्मिलित करने के लिए उपयोग किया जाता है जो कीबोर्ड में मौजूद नहीं हैं।
नोट – Microsoft Word के अंतर्गत इस भाग मे आपने Microsoft Word मे Insert Tab का उपयोग जाना। Microsoft Word के अगले भाग मे आप Page Layout Tab का उपयोग क्या होता है, यह जानेंगे।
अन्य पोस्ट –
- Variables in C Language in Hindi : C लैंग्वेज मे वेरिएबल क्या होते हैं?
- C Language Comments in Hindi. C लैंग्वेज मे कमेंट क्या हैं और कितने प्रकार की होती हैं?
- What is C Programming Language in Hindi? C Language Introduction and History in Hindi.
- How to implement Payroll in Tally Prime in Hindi? (टैली प्राइम मे पैरोल का इस्तेमाल कैसे करें) #TallyPrime 29
- How to Purchase and Sale Goods with GST in Tally Prime in Hindi (टैली प्राइम मे माल को GST के साथ कैसे खरीदे/बेचें) #TallyPrime 28