What are the different inventory masters in Tally Prime (टैली प्राइम मे इन्वेन्ट्री मास्टर्स क्या है) – Tally Prime #11

पिछली पोस्ट मे एक ब्यापार का उदाहरण लेकर Tally Prime के विभिन्न Vouchers मे एंट्री करना जाना। अभी तक आप Tally Prime मे लेजर्स को डेबिट/क्रेडिट करना सीख चुके है। माल खरीदने-बेचने के लिए सीधे खातों को मूल्यों के आधार पर डेबिट/क्रेडिट करना Account Only कहलाता है। आज की पोस्ट Account with Inventory से संबंधित है, इस पोस्ट मे आप जानेंगे Tally Prime मे Stock Group, Stock Category, Unit तथा Stock Item क्या होते है और इन्हे बनाते कैसे है।

Account Only और Account with Inventory मे अंतर

Account Only के अंतर्गत खातों (लेजर्स) को मूल्यों के साथ डेबिट/क्रेडिट किया जाता है। जैसे माल खरीदा-बेचा तो उसकी टोटल वैल्यू को ही डेबिट-क्रेडिट कर सकते है, जबकि Account with Inventory मे लेजर्स के साथ स्टॉक को भी मैनेज किया जा सकता है। जैसे माल खरीदा तो उसके अंतर्गत कौन सा प्रोडक्ट किस रेट मे खरीदा तथा कितनी मात्रा मे खरीदा यह भी निर्धारित कर सकते हैं। Account with Inventory किसी कंपनी मे स्टॉक को मैनेज करने के लिए कई फीचर्स प्रदान करती है। जैसे – Godown’s management, Material Transfer, Goods Manufacturing, Batch Management आदि।

What are inventory masters (इन्वेन्ट्री मास्टर क्या होते हैं)

Inventory Master का उपयोग टैली मे Stock Management के लिए किया जाता है। जैसे – स्टॉक की लिस्ट बनाना, स्टॉक के ग्रुप्स तैयार करना, स्टॉक की केटेगरी बनाना या स्टॉक के यूनिट्स, गोडाउन तैयार करना आदि। Tally मे उपयोग होने वाले Inventory Masters के बारे मे नीचे बताया गया है।

What is Stock Group? (स्टॉक ग्रुप क्या है)

Stock Group एक Inventory Master है, यह Stock Items के समूह का एक नाम होता है, जिसके अंतर्गत विभिन्न Stock Items को लिस्ट किया जाता है। Group मटीरीअल के अनुसार अलग-अलग बनाए जा सकते है। जैसे – माना अगर शूज़ (Shoe) का कारोबार है तो उसके लिए Puma, Adidas, Reebok  आदि ब्रांड से संबंधित Stock Groups बनाए जा सकते हैं। किसी ग्रुप के विभिन्न Sub-groups भी बनाए जा सकते है, जैसे Puma ग्रुप के अंदर Casual Shoes, Running Shoes, Sport Shoes आदि।

Stock Group Creation (स्टॉक ग्रुप बनाना)

Tally Prime मे Stock Group निम्न Path के अनुसार बनाएंगे।   

Gateway of Tally>Create>Inventory Master>Stock Group

Stock Group Creation in tally prime
  1. Name : Puma
  2. Under : Primary
  3. Should quantities of Items be added : Yes

Accept

Stock Group Creation Details (स्टॉक ग्रुप बनाने की जानकारी)

Name : इस फील्ड में ग्रुप का नाम टाइप करेंगे।

Under : इस फील्ड में Primary सेट करेंगे।

Should quantities of Items be added : इस फील्ड में Yes सेट करेंगे, इसे Yes करने से Stock Summary Report में Group के अंतर्गत सभी Items की कुल मात्रा, रेट, वैल्यू का योग बाहर से ही देखा जा सकेगा, लेकिन इसके लिए Unit समान होने चाहिए।

Stock Sub-group Creation (स्टॉक सब-ग्रुप बनाना)

Stock Sub-group निम्न Path के अनुसार बनाएंगे।   

Gateway of Tally>Create>Inventory Master>Stock Group

Stock sub group creation in tally prime
  1. Name : Running Shoes
  2. Under : Puma
  3. Should quantities of Items be added : Yes

Accept

नोट – Under में Primary की जगह Puma सिलेक्ट किया है, इसका मतलब यह Puma Group का Sub-Group है। इसी तरह किसी Group के अंतर्गत एक से अधिक Sub-Groups तैयार कर सकते हैं।

What is Stock Category? (स्टॉक केटेगरी क्या है)

Stock Category एक Inventory Master है, Stock Category का इस्तेमाल Stock Item की कैटेगरी डिफाइन करने के लिए किया जाता है, जैसे – माना अगर शूज (Shoe) का कारोबार है तो उसके लिए Man, Women, Kids आदि Stock Category बना सकते हैं। किसी Category की विभिन्न Sub-categories भी बनाई जा सकती है, जैसे Men Category के अंदर Size, Color आदि। Stock Category के बिना भी Stock Items को खरीदा-बेचा जा सकता है। इसलिए इसकी जरूरत न होने पर इस फीचर को Stock Item Creation स्क्रीन से F12 प्रेस करके बंद भी किया जा सकता है।

Stock Category Creation (स्टॉक केटेगरी बनाना)

Stock Category निम्न Path के अनुसार बनाएंगे।   

Gateway of Tally>Create>Inventory Master>Stock Category

Stock category creation in tally prime

Name : Men

Under : Primary

Accept

Stock Sub-Category Creation (स्टॉक सब-केटेगरी बनाना)

Stock Sub-category निम्न Path के अनुसार बनाएंगे।  

Gateway of Tally>Create>Inventory Master>Stock Category 

stock sub category creation in tally prime

Name : Size – 7 (Black)

Under : Men

Accept

What is Unit? (यूनिट क्या है)

Unit एक Inventory Master है, Unit का उपयोग किसी Stock Item की मात्रा (Quantity) निर्धारित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जैसे pcs, nos, mtr, set etc.

Unit Creation (यूनिट बनाना)

Stock Units निम्न Path के अनुसार बनाएंगे।   

Gateway of Tally>Create>Inventory Master>Unit

unit creation in tally prime
  1. Type : Symple
  2. Symbol : PCS
  3. Formal name : Pieces
  4. No of decimal places : 0

Accept

Unit Creation Details (यूनिट बनाने की जानकारी)

Type : इसमे Unit का टाइप सिलेक्ट करेंगे।

Name : इसमे Unit का शॉर्ट कोड लिखें।

Formal Name : इसमे Unit का पूरा नाम दर्ज करें।

No of decimal places : अगर Pieces या Nos आदि में खरीददारी करते है तो इसमे 0 सेट करें। अगर KG, MTR, LTR आदि Unit में खरीदते-बेचते है तो decimal places – 2 सेट कर सकते हैं।    

नोट – इसी तरह अन्य Units भी क्रीऐट कर सकते हैं, जैसे- NOS, SET आदि।

यह भी पढे –  

What is Stock Item (स्टॉक आइटम क्या है)

Stock Item भी एक Inventory Master है, Stock Item मटीरीअल यानि माल होता है, जिसे खरीदा-बेचा जाता है। Stock Item का उपयोग करके विभिन्न स्टॉक की लिस्ट क्रीऐट कर सकते है।  

Stock Item Creation (स्टॉक आइटम बनाना)

Stock Items को निम्न Path के अनुसार बनाएंगे।   

Gateway of Tally>Create>Inventory Master>Stock Item

  1. Name : Flayer running shoes for men (Black)
  2. Under : Running Shoes
  3. Category : Men
  4. Units : pcs
  5. Rate of Duty : 0 सेट करें।
  6. Opening Balance : इसे Blank छोड़ें। इसका उपयोग कंपनी की शुरुआत करते समय यदि Opening Balance है, तब भर सकते हैं।

Accept

नोट – Statutory Details को अलग से GST टॉपिक के अंतर्गत आगे जानेंगे।

Inventory Masters Alteration/Deletion (इन्वेन्ट्री मास्टर्स को अपडेट/डिलीट करना)

Stock Group, Stock Category, Unit या Stock Item की डिटेल्स को निम्न Path से अपडेट (Alter) या डिलीट कर पाएंगे।  

Gateway of Tally>Alter>Inventory Master>Stock Group

Stock Group को Alter करने के लिए। Alter स्क्रीन से Alt + D प्रेस करने पर Stock Group डिलीट हो जाएगा।

Gateway of Tally>Alter>Inventory Master>Stock Category

Stock Category को Alter करने के लिए। Alter स्क्रीन से Alt + D प्रेस करने पर Stock Category डिलीट हो जाएगी।

Gateway of Tally>Alter>Inventory Master>Unit

Unit को Alter करने के लिए। Alter स्क्रीन से Alt + D प्रेस करने पर Unit डिलीट हो जाएगा।

Gateway of Tally>Alter>Inventory Master>Stock Item

Stock Item को Alter करने के लिए। Alter स्क्रीन से Alt + D प्रेस करने पर Stock Item डिलीट हो जाएगा।

नोट – अगर Stock Group, Category, Unit या Stock Item किसी का भी एंट्री में इस्तेमाल हो चुका है तो डिलीट नहीं होगा, इसके लिए पहले एंट्री मिटानी होगी।

Final Words

आज आपने इस पोस्ट की अंतर्गत Stock Group, Category, Unit या Stock Item आदि इन्वेन्ट्री मास्टर्स क्या है, इन्हे कैसे बनाते है यह जाना। अगली पोस्ट मे आप इनका इस्तेमाल करके स्टॉक खरीदना व बेचना जानेगे। अगर आप इस पोस्ट से संबंधित कुछ कहना चाहते है तो कृपया कमेन्ट करे। Tally व अन्य अपडेट्स के लिए हमे Facebook Page या Telegram पर भी जॉइन करें।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *