Microsoft PowerPoint 2021 Complete Notes in Hindi

नमस्कार दोस्तों 🙏

आशा है आप सब कुशल होंगे। कंप्युटर लर्निंग के अंतर्गत इस पोस्ट के माध्यम से आज हम आपके लिए Microsoft PowerPoint 2021 के कम्प्लीट नोट्स प्रोवाइड कराने जा रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट एक बहुत ही पापुलर अप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है, इसका उपयोग आजकल वीडियोज़ बनाने मे, प्रेजेंटेशन या प्रोजेक्ट बनाने मे किया जाता है। इस अप्लीकेशन का उपयोग करके किसी भी टॉपिक को बड़ी ही आसानी से समझाया जा सकता है। जिन लोगों को पावरपॉइंट के सम्पूर्ण नोट्स की आवश्यकता थी वे इस लिंक को बुकमार्क कर पूरा पढ़ें। इस पोस्ट के अंतर्गत Microsoft PowerPoint के सभी विकल्पों का उपयोग सरल हिन्दी भाषा मे बताया गया है।

Introduction to Microsoft PowerPoint 2021

माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट 2021 का परिचय : पॉवरपॉइंट माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित एक प्रस्तुति (Presentation) सॉफ़्टवेयर है। इसकी सहायता से उपयोगकर्ता विभिन्न उद्देश्यों के लिए सुंदर स्लाइडशो बना सकते हैं, जैसे व्यावसायिक प्रस्तुतियाँ, शैक्षणिक व्याख्यान और व्यक्तिगत परियोजनाएँ आदि। किसी प्रोजेक्ट की जानकारी को प्रस्तुत करने के लिए या किसी प्रोडक्ट का विज्ञापन बनाने के लिए इमेज, औडियो, विडिओ, आइकान, शेप्स का इस्तेमाल कर इस अप्लीकेशन के द्वारा प्रोफेशनल प्रजेंटेशन क्रीऐट किए जा सकते हैं। इस अप्लीकेशन का फाइल इक्स्टेन्शन *.pptx होता है।

Microsoft PowerPoint 2021 User Interface

माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट 2021 का यूजर इंटरफेस : Microsoft PowerPoint 2021 हमे यूजर फ़्रेंडली इंटरफेस प्रदान करता है, इसमें ऊपर एक रिबन होती है जिसमें विभिन्न टैब होती हैं जैसे- होम, इन्सर्ट, डिज़ाइन, ट्रांज़ीशन्स, एनीमेशन्स आदि। इन टैब्स की सहायता से विभिन्न टूल्स और ऑप्शन्स का प्रयोग करके प्रस्तुतियाँ बनाने और सुधारने का विकल्प मिलता है। माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट 2021 अप्लीकेशन के मुख्य कम्पोनन्ट निम्नलिखित हैं।

  • Title Bar – यह बार सबसे ऊपर प्रदर्शित होती है जिसमे ऑटो सेव फीचर, वर्तमान फाइल का नाम, सर्च ऑप्शन के साथ अकाउंट साइन इन जैसे ऑप्शन उपलब्ध होते हैं।
  • Quick Access Toolbar – यह टूलबार टाइटल बार में सबसे ऊपर प्रदर्शित होती है। इस टूलबार मे ऐसे टूल्स मौजूद होते है, जिनका इस्तेमाल बार-बार किया जाता है; जैसे – Save, Undo, Redo आदि। इस टूलबार के ऑप्शन्स को यूजर के अनुसार कास्टमाइज़ भी किया जा सकता है।
  • Tabs – टाइटल बार के नीचे का क्षेत्र जिसमें डिफ़ॉल्ट रूप से 12 टैब प्रदर्शित होते है, File, Home, Insert, Draw, Design, Transition, Animation, Slide Show, Record, Review, View और Help. प्रत्येक टैब मे कार्य के कार्य के अनुसार ग्रुप वाइज़ ऑप्शन मौजूद होते हैं, जैसे डाटा को एडिट व फॉर्मैटिंग के लिए Home Tab आदि।
  • Ribbon – टैब के नीचे का क्षेत्र जिसमें ऐक्टिव टैब से संबंधित टूल्स प्रदर्शित होते है, यह रिबन कहलाता है। CTRL + F1 दबाकर रिबन को Hide/Show भी किया जा सकता है।
  • Status Bar – स्लाइड के निचले भाग में एक पट्टी होती है, जो प्रेजेंटेशन के बारे में विभिन्न जानकारियाँ प्रदर्शित करती है।
  • Layout Buttons – इन बटन्स का उपयोग Slide के लेआउट को बदलने के लिए किया जाता है। जैसे – Normal, Slide Sorter, Reading View आदि।
  • Zoom Buttons – इन बटन्स उपयोग स्लाइड के ज़ूम स्तर को कम या ज्यादा करने के लिए किया जाता है।

Methods to open Microsoft PowerPoint 2021

माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट को कंप्यूटर पर ओपन करने के तरीके निम्न प्रकार हैं।

  1. Click on Start Menu>All Programs>Microsoft Office>Microsoft PowerPoint
  2. Click on Start Menu>Run>powerpnt
  3. Right Mouse Click on Desktop>New>Microsoft PowerPoint 2021

उपरोक्त मे से किसी भी मेथड का उपयोग करके Microsoft PowerPoint 2021 स्टार्ट कर सकते हैं।

नोट – अगर यह सॉफ्टवेयर आपके कंप्युटर पर इंस्टॉल नहीं है तो उपरोक्त मेथड कार्य नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें –

Microsoft Word 2021 Complete Notes in Hindi

Microsoft Excel 2021 Complete Notes in Hindi

Application Tabs, Groups and Options

माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट 2021 अप्पलीकेशन के विकल्पों को विभिन्न टैब्स व ग्रुप्स मे बाटा गया है, ये निम्न प्रकार हैं।

Microsoft PowerPoint 2021 Options of File Tab

फाइल टैब के अंतर्गत फाइल को कंट्रोल करने के लिए अनेकों ऑप्शन उपलब्ध होते है, ये निम्न प्रकार हैं।

Home – यह फाइल टैब का डिफ़ॉल्ट पेज होता है, इस पेज मे खाली प्रजेंटेशन, रीसेन्ट प्रजेंटेशन व अन्य टेम्पलेट्स प्रदर्शित होते हैं जिनका उपयोग प्रजेंटेशन बनाने के लिए किया जा सकता है।

New – इस विकल्प के द्वारा एक रिक्त प्रजेंटेशन जोड़ा जा सकता है।

Open – इस विकल्प के द्वारा कंप्युटर मे सुरक्षित किसी प्रजेंटेशन को ओपन किया जा सकता है।

Info – इस विकल्प के द्वारा वर्तमान प्रेज़न्टैशन की समस्त जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं, जैसे – स्लाइडों की संख्या, साइज़, क्रीऐट करने की तिथि, हिडन स्लाइड आदि।

Save – इस विकल्प के द्वारा प्रजेंटेशन को सेव कर सकते हैं।

Save As – इस विकल्प के द्वारा प्रजेंटेशन को अन्य फॉर्मैट व वर्जन मे सेव कर सकते हैं, जैसे – पीडीएफ़, mp4, gif आदि।

Print – इस विकल्प के द्वारा प्रजेंटेशन की स्लाईड्स को प्रिन्ट कर सकते हैं।

Share – इस विकल्प के द्वारा प्रजेंटेशन को OneDrive पर अपलोड कर अन्य यूजर्स को शेयर कर सकते हैं।

Export – इस विकल्प के द्वारा प्रजेंटेशन को विडिओ, gif, पीडीएफ़, सीडी/डीवीडी मे एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

Close – इस विकल्प के द्वारा प्रजेंटेशन को बंद कर सकते हैं।

Account – इस ऑप्शन यूजर तथा प्रोडक्ट के बारे मे जानकारी प्रदर्शित करता है, जैसे – प्रोडक्ट ऐक्टिवेशन, लाईसेंस, अपडेट्स आदि।

Option – इस विकल्प के द्वारा Microsoft PowerPoint 2021 की समग्र सेटिंग्स को प्रबंधित कर सकते हैं।

Microsoft PowerPoint 2021 Groups and Options of Home Tab

माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट 2021 अप्पलीकेशन के होम टैब (Home Tab) को निम्नलिखित ग्रुप्स मे बाटा गया है, इनके अंतर्गत आने वाले ऑप्शनस व इनके उपयोग का विवरण निम्न प्रकार हैं।

1. Clipboard Manager

क्लिपबोर्ड मैनेजर विशेष रूप से कट या कॉपी किए गए डाटा को मैनेज करने के लिए ऑफिस पैकेज का डिफ़ॉल्ट फीचर होता है, यह ऑफिस पैकेज की सभी अप्पलीकेशनों मे समान रूप से कार्य करता है। इसके अंतर्गत आने वाले ऑप्शन निम्नलिखित हैं।

  • Cut – स्लाइड के डाटा को एक स्थान से दूसरे स्थान पर मूव करने के लिए Cut ऑप्शन का उपयोग करते हैं। डाटा को कट करने के लिए डाटा को सिलेक्ट करेंगे फिर Cut ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। इसकी शॉर्टकट की Ctrl + C होती हैं।
  • Copy – स्लाइड के डाटा को कॉपी करने के लिए डाटा को सिलेक्ट करेंगे फिर Copy ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
  • Paste – Cut या Copy किए गए डाटा को पेस्ट करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करते हैं।
  • Paste Special – Cut या Copy किए गए डाटा को अतिरिक्त फीचर के साथ पेस्ट करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करते हैं, जैसे – लिंक बनाना, पिक्चर के रूप में पेस्ट करना आदि।
  • Format Painter – किसी टेक्स्ट की फॉर्मैटिंग कॉपी करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करते हैं, जिस टेक्स्ट की फॉर्मैटिंग कॉपी करनी है उस टेक्स्ट पर कर्सर रखें फिर Format Painter ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद उस टेक्स्ट को सिलेक्ट करें जिसपर फॉर्मैटिंग अप्लाई करनी हैं।

2. Font

टेक्स्ट को फॉर्मैट करने के लिए Home Tab मे Font सेक्शन के अंतर्गत अनेकों ऑप्शन उपलब्ध होते है, यह निम्न प्रकार हैं।

  • Text Font – सेल में लिखे टेक्स्ट का स्टाइल बदलने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।
  • Font Size – टेक्स्ट का साइज़ किसी वैल्यू के आधार पर कम या ज्यादा करने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।
  • Grow Font – टेक्स्ट का साइज़ बढ़ाने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करते हैं।’
  • Shrink Font – टेक्स्ट का साइज़ कम करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करते हैं।
  • Bold – टेक्स्ट को मोटा बनाने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।
  • Italic – टेक्स्ट को तिरछा लिखने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।
  • Underline – टेक्स्ट के नीचे एक लाइन खीचने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।
  • Text Shadow – टेक्स्ट मे छाया को दर्शाने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करें।
  • Strike Through – टेक्स्ट को बीच से काटने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करें।
  • Character Spacing – टेक्स्ट कैरिक्टर के बीच स्पेसिंग को कम या अधिक करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करें।
  • Text Highlighter – टेक्स्ट को किसी रंग से हाइलाइट करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करें।
  • Change Case – टेक्स्ट को UPPER, lower, Sentence, Title Case आदि केस मे बदलने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करें।
  • Font Color – रंगीन टेक्स्ट लिखने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।
  • Clear Formatting – टेक्स्ट से सभी फोर्मेटिंग हटाने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करें।

3. Slides

Home Tab मे Slides सेक्शन के अंतर्गत निम्न ऑप्शन्स प्रदर्शित होते हैं, इनका उपयोग निम्न प्रकार हैं।

  • New Slide – इस ऑप्शन के द्वारा एक नई या ऐक्टिव स्लाइड की डुप्लीकेट स्लाइड जोड़ सकते हैं।
  • Slide Layout – इस ऑप्शन के अंतर्गत किसी स्लाइड के लेआउट को बदल सकते हैं, लेआउट के अंतर्गत स्लाइड मे टेक्स्ट, ऑब्जेक्ट्स व प्लेस होल्डर्स के लिए अनेकों फॉर्मैट उपलब्ध होते हैं।
  • Reset – इस ऑप्शन के द्वारा किसी स्लाइड को डिफ़ॉल्ट रूप मे रीसेट कर सकते हैं।
  • Sections – इस ऑप्शन के द्वारा विभिन्न स्लाइड्स के लिए सेक्शन क्रीऐट कर सकते है तथा स्लाइड्स को ड्रैग एण्ड ड्रॉप करके अलग-अलग सेक्शन मे प्लेस कर सकते हैं। इन सेक्शन को Collapse व Expand कर सकते हैं।

4. Paragraph

किसी टेक्स्ट, लाइन या किसी पैराग्राफ को अलाइन या लिस्टिंग करने के लिए Home Tab में Paragraph सेक्शन के अंतर्गत निम्न ऑप्शन आते हैं।

  • Bullet – किसी टेक्स्ट को बिंदुओं मे लिखने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।
  • Numbering – टेक्स्ट की संख्यात्मक लिस्ट बनाने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।
  • Line Spacing – टेक्स्ट लाइनों के बीच स्पेस को कम या अधिक करने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।
  • Column – टेक्स्ट को एक से अधिक कॉलम मे लिखने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।
  • Right – टेक्स्ट को दाहिनी तरफ अलाइन करने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।
  • Left – टेक्स्ट को बाईं तरफ अलाइन करने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।
  • Center – टेक्स्ट को बीच में अलाइन करने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।
  • Justify – इस ऑप्शन के द्वारा टेक्स्ट दाईं व बाईं मार्जिन से बराबर सेट हो जाता है।
  • Text Direction – किसी टेक्स्ट बॉक्स मे लिखे टेक्स्ट को लम्बवत, क्षैतिज अवस्था मे लिखने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।
  • Align Text – किसी टेक्स्ट बॉक्स मे लिखे टेक्स्ट को अलाइन करने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।
  • Convert to SmartArt – किसी टेक्स्ट को किसी स्मार्टआर्ट ग्राफिक मे बदलने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करें।

5. Drawing

इस सेक्शन के अंतर्गत स्लाईड मे विभिन्न प्रकार की आकृतियाँ जोड़ सकते हैं तथा जोड़ी गई आकृतियों को फॉर्मैट भी कर सकते हैं। Home Tab मे Drawing सेक्शन के के अंतर्गत आने वाले ऑप्शन निम्न प्रकार हैं।

  • Shapes – स्लाईड मे विभिन्न आकृतियाँ जैसे – गोला, बॉक्स, त्रिभुज, लाइन, तीर आदि जोड़ सकते हैं।
  • Arrange – किसी सलेक्टेड ऑब्जेक्ट या आकृति को किसी अन्य आकृति के ऊपर या नीचे ले जा सकते हैं, साथ ही उन्हे ग्रुप-अनग्रुप या अलाइन भी कर सकते हैं।
  • Quick Styles – सेलेक्टेड ऑब्जेक्ट या आकृति को अनेकों प्रीफॉर्मैटेड स्टाइल मे बदल सकते हैं।
  • Shape Fill – इस ऑप्शन के द्वारा सेलेक्टेड आकृति मे रंग भर सकते हैं।
  • Shape Outline – किसी आकृति की आउट्लाइन को मोटा-पतला या रंग बदल सकते हैं।
  • Shape Effects – सलेक्टेड शेप (आकृति) पर विभिन्न प्रकार के इफेक्ट लागू कर सकते हैं।

6. Find & Replace

Home Tab मे Editing सेक्शन के अंतर्गत टेक्स्ट को खोजा या रिप्लेस किया जा सकता है, इस सेक्शन के अंतर्गत आने वाले ऑप्शन निम्न प्रकार हैं।

  • Find – इस ऑप्शन के द्वारा स्लाइड मे किसी टेक्स्ट को खोजा जा सकता है।
  • Replace – इस ऑप्शन के द्वारा किसी टेक्स्ट को किसी अन्य टेक्स्ट के साथ रिप्लेस किया जा सकता हैं।
  • Select – इस ऑप्शन के अंतर्गत Select All ऑप्शन के द्वारा स्लाइड के सम्पूर्ण टेक्स्ट को सिलेक्ट कर सकते हैं, या Select Object के द्वारा किसी ऑब्जेक्ट को सिलेक्ट किया जा सकता है।

Microsoft PowerPoint 2021 Groups and Options of Insert Tab

माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट 2021 अप्पलीकेशन के इन्सर्ट टैब (Insert Tab) को निम्नलिखित ग्रुप्स मे बाटा गया है, इनके अंतर्गत आने वाले ऑप्शनस व इनके उपयोग का विवरण निम्न प्रकार हैं।

1. New Slide

इस सेक्शन के अंतर्गत प्रजेंटेशन मे स्लाईड को इन्सर्ट करने के ऑप्शन मिलते हैं। नई एम्पटी स्लाइड जोड़नी हो या ऐक्टिव स्लाइड की डुप्लिकेट स्लाइड ऐड करनी हो यहाँ से कर सकते हैं।

2. Table

स्लाइड मे टेबल ऐड करने के लिए यह सेक्शन विभिन्न विकल्प प्रदान करता है। ब्लॉक की एक रेंज को सिलेक्ट कर टेबल इन्सर्ट कर सकते हैं निम्न ऑप्शन का उपयोग करके भी टेबल को इन्सर्ट कर सकते हैं।

Insert Table – इस विकल्प के द्वारा रो और कॉलम संख्या दर्ज करके टेबल इन्सर्ट कर सकते हैं।

Draw Table – इस विकल्प के द्वारा हम पेंसिल की मदद से ड्रॉ करके टेबल ऐड कर सकते हैं।

Excel Spreadsheet – इस विकल्प के द्वारा एक्सेल की वर्कशीट जोड़ सकते हैं।

3. Images

  • Pictures – इस ऑप्शन के द्वारा अनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से स्लाईड मे पिक्चर ऐड कर सकते हैं।
  • Screenshot – इस ऑप्शन के द्वारा स्लाईड मे स्क्रीन शॉट जोड़ सकते हैं। किसी सेलेक्टेड एरिया का स्क्रीन शॉट लेने के लिए Screen Clipping ऑप्शन का उपयोग करते हैं।
  • Albums – इस विकल्प के द्वारा कई सारी फोटो का चयन करके फोटो अल्बम क्रीऐट कर सकते हैं।

4. Illustrations

स्लाईड मे आर्ट वर्क स्तेमाल करने के लिए निम्न विकल्प उपयोग किए जा सकते हैं।

  • Shapes – विभिन्न प्रकार की आकृतियाँ जैसे त्रिभुज, सर्कल, बॉक्स, लाइन, एरो यदि जोड़ सकते है।
  • Icons – इस विकल्प के द्वारा विभिन्न प्रकार के आइकन का उपयोग कर स्लाइड को अधिक प्रभावशाली बना सकते है।
  • Smart Art – स्मार्ट आर्ट ऑब्जेक्ट की भांति कार्य करते हैं। स्मार्ट आर्ट के द्वारा हम किसी डाटा को ग्राफिकल फॉर्म मे रेप्रिज़ेन्ट करा सकते हैं। इसके अंतर्गत list, hierarchy, cycle, pyramid, process जैसे कई आर्टवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Charts – चार्ट्स का उपयोग वैल्यूस को ग्राफिकल फॉर्म मे रेप्रिज़ेन्ट कराने के लिए किया जाता है। जैसे – किसी कंपनी की मंथली सेल्स रिपोर्ट तो चार्ट मे डिस्प्ले करा सकते हैं।

5. Add-ins

Microsoft PowerPoint 2021 मे Add-ins का उपयोग करके अन्य फीचर्स की Plugins को ऐड कर सकते हैं। इनका उपयोग करते हुए हम इम्प्रेसिव प्रोजेक्ट्स क्रीऐट कर सकते हैं।

6. Links

  • Zoom – स्लाईड का ज़ूम स्तर कम या अधिक कर सकते हैं।
  • Links – किसी टेक्स्ट या पिक्चर पर किसी URL का लिंक लगा सकते हैं।
  • Action – यह विकल्प हमे किसी शैप या ऑब्जेक्ट पर किसी प्रोग्राम या स्लाईड का लिंक लगाने की अनुमति प्रदान करता है। इस विकल्प के द्वारा हम बटन क्रीऐट कर सकते हैं जो किसी प्रोग्राम या फाइल को शुरू कर सकती है।

7. Comment

कमेन्ट यानि “टिप्पणी” एक नोट है जिसे आप किसी स्लाइड के किसी अक्षर या शब्द के साथ या पूरी स्लाइड के साथ जोड़ सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि लोग आपके द्वारा बनाई गई प्रस्तुति की समीक्षा करें और उस पर प्रतिक्रिया दें, या जब सहकर्मी किसी प्रस्तुति पर आपकी प्रतिक्रिया मांगें तो कमेन्ट का उपयोग कर सकते हैं।

8. Text

  • Text Box – स्लाइड मे कहीं भी टेक्स्ट लिखने के लिए इस विकल्प का इस्तेमाल करते हैं।
  • Header & Footer – स्लाइड मे हेडर और फूटर विकल्प के द्वारा कोई कस्टम टेक्स्ट, डेट टाइम, स्लाइड नंबर आदि ऐड कर सकते हैं जो हर प्रिंटेड स्लाईड या हैन्डआउट नोट्स पर प्रदर्शित होता है।
  • Word Art – स्लाइड में सजावटी टेक्स्ट लिखने के लिए इस विकल्प का उपयोग करते हैं।
  • Object – इस विकल्प के द्वारा स्लाइड मे कोई फाइल या डॉक्युमेंट एम्बेड कर सकते हैं।

9. Symbols

सिम्बल यानि प्रतीक चिन्ह, इस विकल्प का उपयोग करके स्लाईड मे विभिन्न प्रकार के प्रतीक चिन्ह जोड़े जा सकते हैं। जैसे – copyright, trade mark, arrow, true & False, sound, silent, mobile symbol etc.

10. Media

  • Video – इस विकल्प के द्वारा आनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से स्लाईड मे कोई विडिओ क्लिप ऐड कर सकते हैं।
  • Audio – इस विकल्प के द्वारा संगीत (Music) फाइल को अनलाइन या रिकार्ड करके ऐड कर सकते हैं।
  • Screen Recording – यह विकल्प हमे स्क्रीन रिकॉर्डिंग सुविधा प्रदान करता है। इस विकल्प के स्क्रीन पर हो रहे कार्य को रिकार्ड कर सकते हैं तथा रिकार्ड की गई फाइल को स्लाईड मे ऐड कर सकते हैं।

Microsoft PowerPoint 2021 Groups and Options of Draw Tab

माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट 2021 अप्पलीकेशन के ड्रॉ टैब (Draw Tab) को निम्नलिखित ग्रुप्स मे बाटा गया है, इनके अंतर्गत आने वाले ऑप्शनस व इनके उपयोग का विवरण निम्न प्रकार हैं।

1. Drawing Tools

इस सेक्शन के अंतर्गत हमे ड्रॉइंग करने की सुविधा मिलती है। यहाँ सिलेक्ट टूल, पेंसिल टूल, इरेजर टूल आदि विकल्पों का उपयोग करके आक्रतियाँ बना सकते हैं।

2. Stencils

इस विकल्प को सिलेक्ट करने पर एक स्केल की मदद से सीधी लाइन ड्रॉ कर सकते हैं।

3. Convert

Ink to Shape – इस ऑप्शन को ऐक्टिव करने पर खींची गई आकृति मिलते-जुलते शैप मे बदल जाती है। जैसे – गोल, चौकोर, बॉक्स, त्रिभुज आदि।

Ink to Math – इस ऑप्शन को ऐक्टिव करने पर हमे मैथ इनपुट पैनल मिलता है जिस पर कोई सूत्र या समीकरण इत्यादि बना सकते हैं।

4. Replay

इस विकल्प के द्वारा शुरू से किए गए कार्य को रीपीट करके देख सकते हैं।

Microsoft PowerPoint 2021 Groups and Options of Design Tab

माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट 2021 अप्पलीकेशन के डिजाइन टैब (Design Tab) को निम्नलिखित ग्रुप्स मे बाटा गया है, इनके अंतर्गत आने वाले ऑप्शनस व इनके उपयोग का विवरण निम्न प्रकार हैं।

1. Themes

प्रेजेंटेशन की सभी स्लाइड की लुक और डिजाइन के लिए थीम्स का उपयोग करते है, यहाँ ढेरों थीम्स के विकल्प उपलब्ध होते हैं जिनका इस्तेमाल प्रजेंटेशन को प्रोफेशनल लुक देने के लिए कर सकते हैं।

2. Variants

इस सेक्शन के अंतर्गत थीम्स से संबंधित फॉन्ट, कलर, एफ़ेक्ट व बैकग्राउंड स्टाइल को एडिट कर सकते हैं।

3. Customize

Slide Size – इस ऑप्शन का उपयोग स्लाईड के साइज़ व आकार को सेट करने के लिए किया जाता है।

Format Background – इस विकल्प के द्वारा स्लाइड के बैकग्राउंड को सालिड कलर, ग्रेडिएन्ट कलर या पिक्चर से फॉर्मैट कर सकते हैं।

Microsoft PowerPoint 2021 Groups and Options of Transition Tab

माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट 2021 अप्पलीकेशन के ट्रैन्ज़िशन टैब (Transition Tab) को निम्नलिखित ग्रुप्स मे बाटा गया है, इनके अंतर्गत आने वाले ऑप्शनस व इनके उपयोग का विवरण निम्न प्रकार हैं।

1. Preview

इस विकल्प के द्वारा वर्तमान स्लाईड का प्रीव्यू (Preview) देख सकते है, कि जब वह स्लाईड Slide Show मे प्ले होगी तो कैसी दिखेगी।

2. Transition to This Slide

स्लाइड के लिए एक ट्रैन्ज़िशन (Transition) एफ़ेक्ट चुन सकते है, ताकि जब स्लाईड चेंज हो तो एक एफ़ेक्ट नजर आए। जैसे – ऊपर की ओर से आती स्लाईड, गोले के रूप मे उभरती हुई स्लाईड, मद्धम से डार्क होती स्लाईड आदि।

3. Timing

यहाँ स्लाइड टाइम की सेटिंग के लिए अनेकों विकल्प मिलते हैं। यहाँ से स्लाईड बदलने पर एक साउन्ड प्रभाव डाल सकते हैं। स्लाईड को ऑटोमैटिक या माउस क्लिक के द्वारा प्ले कराने के लिए विकल्प चुन सकते हैं और स्लाइड को कितनी देर प्ले करना है इसके लिए टाइम सेट कर सकते हैं।

Microsoft PowerPoint 2021 Groups and Options of Animation Tab

माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट 2021 अप्पलीकेशन के एनिमेशन टैब (Animation Tab) को निम्नलिखित ग्रुप्स मे बाटा गया है, इनके अंतर्गत आने वाले ऑप्शनस व इनके उपयोग का विवरण निम्न प्रकार हैं।

1. Preview

इस विकल्प के द्वारा चुने हुए एनिमेशन का प्रीव्यू देख सकते हैं।

2. Animation

इस सेक्शन के अंतर्गत किसी टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट के लिए अनेकों एनिमेशन उपलब्ध होते है। इनका इस्तेमाल कर टेक्स्ट अथवा ऑब्जेक्ट आदि को मूविंग फॉर्म (चल चित्र) मे बदल सकते हैं।

3. Advance Animation

इस सेक्शन के अंतर्गत एनिमेशन के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलते हैं। जैसे किसी एनिमेशन को Animation Painter की मदद से कॉपी कर किसी अन्य टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट पर पेस्ट कर सकते हैं। एनिमेशन के लिए एक Animation Pane ओपन कर सकते हैं, जहां से सभी चुने हुए एनिमेशन को एक साथ देख सकते है तथा उनकी टाइमिंग, इफेक्ट, बिहैवियर आदि को कास्टमाइज़ कर सकते हैं।

4. Timing

इस सेक्शन के अंतर्गत किसी टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट पर लागू किए गए एनिमेशन की टाइमिंग सेट कर सकते हैं तथा एनिमेशन को रिऑर्डर भी कर सकते हैं।

Microsoft PowerPoint 2021 Groups and Options of Slide Show Tab

माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट 2021 अप्पलीकेशन के स्लाईड शो टैब (Slide Show Tab) को निम्नलिखित ग्रुप्स मे बाटा गया है, इनके अंतर्गत आने वाले ऑप्शनस व इनके उपयोग का विवरण निम्न प्रकार हैं।

1. Start Slide Show

From Beginning – इस विकल्प के द्वारा शुरू से स्लाइड शो चालू कर सकते हैं।

From Current Slide – इस विकल्प के द्वारा ऐक्टिव स्लाइड से स्लाइड शो चालू कर सकते हैं।

Custom Show – इस विकल्प के द्वारा चुनी हुई स्लाइडों का सेट बना सकते हैं तथा अलग-अलग सेट को प्ले करा सकते हैं।

2. Set Up

Set Up Slide Show – यह विकल्प एक डायलॉग बॉक्स ओपन करता है, इसमे स्लाइड को सेटअप करने के लिए अनेकों विकल्प होते हैं जैसे –

  1. स्लाईड पर लूप लगा सकते है।
  2. प्रजेंटेशन को फुल स्क्रीन, विंडो या कीऑस्क मोड मे प्ले करा सकते हैं।
  3. कितनी व कौन सी स्लाइड प्ले करानी है यह सेट कर सकते हैं।
  4. स्लाईड को मैनुअल या टाइमिंग के आधार पर प्ले करानी है यह सेट कर सकते हैं।
  5. इसके अलावा प्रजेंटर व्यू व स्क्रीन रेसोल्यूशन आदि सेटअप कर सकते हैं।

Hide Slide – इस विकल्प के द्वारा जिन स्लाईड को आप स्लाईड शो के दौरान प्ले नहीं करना चाहते उन्हे हाइड कर सकते हैं।

Rehearse Timing – इस विकल्प के द्वारा प्रत्येक स्लाईड की टाइमिंग रिकार्ड कर सकते हैं। स्लाईड टाइमिंग रिकार्ड करने के लिए स्लाईड को उतनी देर रोके जितनी देर स्लाईड को प्ले कराना हो।

Record – इस विकल्प के द्वारा शुरुआत या ऐक्टिव स्लाईड से रिकॉर्डिंग चालू कर सकते हैं। रिकॉर्डिंग के दौरान हम पेंसिल, इरेजर व हाईलाइटर का इस्तेमाल कर स्लाइड के सभी कंटेन्ट को एक-एक कर समझा सकते हैं साथ ही समझाने के दौरान आवाज को भी रिकार्ड कर सकते हैं।

Keep Slide Updated – स्लाईड शो को चालू करने के पहले स्लाइड मे हुए बदलावों को सिंगक्रनाइज़ करने से स्लाइड शो के दौरान सभी परिवर्तन अपडेट हो जाते हैं।

Play Narrations – इस विकल्प को चेक करने से स्लाईड शो के लिए जो भी आवाज या इंक (use of pen) रिकार्ड की है उसे चालू या बंद कर सकते हैं।

Use Timings – स्लाईड शो को रिकार्ड की गई Rehearse Timing के साथ प्ले कराना है, यह चालू या बंद कर सकते हैं।

Show Media Controls – स्लाइड शो के दौरान स्लाईड मे इस्तेमाल की गई मीडिया के लिए कंट्रोल्स को चालू या बंद कर सकते हैं।

3. Monitors

इस सेक्शन के अंतर्गत हम स्लाइड शो कराने के लिए मानिटर व्यू व प्रजेंटर व्यू का चयन कर सकते हैं।

Microsoft PowerPoint 2021 Groups and Options of Record Tab

माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट 2021 अप्पलीकेशन के रिकार्ड टैब (Record Tab) को निम्नलिखित ग्रुप्स मे बाटा गया है, इनके अंतर्गत आने वाले ऑप्शन्स व इनके उपयोग का विवरण निम्न प्रकार हैं।

1. Record

इस सेक्शन के अंतर्गत शुरुआत या ऐक्टिव स्लाईड से रिकॉर्डिंग चालू कर सकते हैं। रिकॉर्डिंग के दौरान हम पेंसिल, इरेजर व हाईलाइटर का इस्तेमाल कर स्लाइड के सभी कंटेन्ट को एक-एक कर समझा सकते हैं साथ ही समझाने के दौरान आवाज को भी रिकार्ड कर सकते हैं।

2. Screenshot

इस सेक्शन के अंतर्गत खुले हुए प्रोग्रामों के स्क्रीनशॉट स्लाईड मे जोड़ सकते हैं। किसी सेलेक्टेड एरिया का स्क्रीन शॉट लेने के लिए Screen Clipping ऑप्शन का उपयोग करते हैं।

3. Auto-play Media

इस सेक्शन के अंतर्गत स्लाइड मे आडिओ, विडिओ, स्क्रीन रिकॉर्डिंग आदि इन्सर्ट करने के ऑप्शन मिलते हैं, यहाँ से इन्सर्ट की गई फाइल ऑटोमैटिक रूप से प्ले होती हैं।

4. Save

Save as Show – इस विकल्प के द्वारा बनाए गए प्रेज़न्टैशन को ppsx ( Powerpoint show) फॉर्मैट मे सेव कर सकते हैं। इस फॉर्मैट मे सेव की गई फाइल पावरपॉइंट अप्लीकेशन ओपन किए बिना ही प्ले होती है।

Export to Video – इस विकल्प के द्वारा प्रेज़न्टैशन को mp4 विडिओ फाइल मे एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

Microsoft PowerPoint 2021 Groups and Options of Review Tab

माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट 2021 अप्पलीकेशन के रिव्यू टैब (Review Tab) को निम्नलिखित ग्रुप्स मे बाटा गया है, इनके अंतर्गत आने वाले ऑप्शन्स व इनके उपयोग का विवरण निम्न प्रकार हैं।

1. Proofing

इस सेक्शन के अंतर्गत हमे स्लाइड मे लिखे गए टेक्स्ट की स्पेलिंग और ग्रामर गलतियों की जांच और सुधारने की सुविधा मिलती है। यह विकल्प स्वतः ही गलतियों को खोजता है और उन्हे करेक्ट करने के लिए सजेशन भी प्रस्तुत करता है। इसके अंतर्गत आने वाले Thesaurus विकल्प के द्वारा किसी शब्द के संबंधित अनेकों शब्द खोज सकते हैं।

2. Accessibility

इस सेक्शन का उपयोग करके प्रेज़न्टैशन को इन्स्पेक्ट कर सकते हैं तथा त्रुटियों की जांच कर कमियों को पूर्ण कर सकते हैं।

3. Insights

यहाँ से हम इंटरनेट माध्यम से स्लाईड के लिए कोई इमेज, औडियो, टेक्स्ट, वेब पेज आदि खोज सकते हैं।

4. Language

इस सेक्शन के अंतर्गत आने वाले विकल्पों के द्वारा हम पावरपॉइंट टिप्स, हेल्प व प्रूफिंग विकल्पों के लिए एक तय भाषा सेट कर सकते हैं, तथा सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को किसी अन्य भाषा मे अनुवाद भी कर सकते हैं।

5. Comments

कमेन्ट यानि “टिप्पणी” एक नोट है जिसे आप किसी स्लाइड के किसी अक्षर या शब्द के साथ या पूरी स्लाइड के साथ जोड़ सकते हैं। यहाँ से एक से अधिक कमेन्ट को नेविगेट व डिलीट भी कर सकते हैं।

6. Compare

इस सेक्शन मे ऐसे विकल्प उपलब्ध होते है जिनके द्वारा वर्तमान प्रजेंटेशन की किसी दूसरे प्रेज़न्टैशन के साथ तुलना करके देख सकते हैं, तथा प्रेज़न्टैशन को कम्बाइन भी कर सकते हैं साथ ही किए गए बदलावों को एक्सेप्ट व रिजेक्ट भी कर सकते हैं।

Microsoft PowerPoint 2021 Groups and Options of View Tab

माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट 2021 अप्पलीकेशन के व्यू टैब (View Tab) को निम्नलिखित ग्रुप्स मे बाटा गया है, इनके अंतर्गत आने वाले ऑप्शन्स व इनके उपयोग का विवरण निम्न प्रकार हैं।

1. Presentation View

Normal View – प्रेज़न्टैशन क्रीऐट करने के लिए यह डिफ़ॉल्ट व्यू मोड होता है। इसमे ऐक्टिव स्लाईड एडिटिंग मोड मे तथा अन्य स्लाईड पेन विंडो मे प्रदर्शित होती हैं।

Outline View – इस व्यू मोड मे बड़ी ही आसानी से स्लाइड क्रीऐट कर सकते हैं।

Slide Sorter View – इस व्यू मोड मे सभी स्लाइड्स एक पेज मे प्रदर्शित होती है, जिन्हे रिऑर्डर किया जा सकता है।

Notes Page – इस मोड मे स्लाइड के लिए नोट्स लिख सकते हैं।

Reading View – इस मोड मे स्लाईड रीड मोड मे प्रदर्शित होती है, यानि आप बिना स्लाइड शो किए प्रेज़न्टैशन को रीड कर सकते हैं।

2. Master View

Slide Master – इस विकल्प के द्वारा स्लाईड मास्टर्स को देख सकते है तथा उन्हे अपने मुताबिक अजस्ट कर सकते हैं।

Handout Master – इस विकल्प के द्वारा हैंडआउट मास्टर (Handout Master) का सेटअप कर सकते हैं। जैसे – एक पेज पर कितने स्लाईड प्रिन्ट करने हैं, पेज ओरीएन्टेशन क्या रहेगा, डेट-टाइम/हेडर-फूटर आदि को ऑन-ऑफ कर सकते हैं।

Notes Master – इस विकल्प के द्वारा नोट्स मास्टर का सेटअप कर सकते हैं। जैसे – नोट्स पेज का ओरीएन्टेशन, पेज पर नोट्स की स्थिति, स्लाइड का साइज़, बैकग्राउंड स्टाइल व डेट-टाइम/हेडर-फूटर आदि को ऑन-ऑफ कर सकते हैं।

3. Show

Ruler – रूलर स्लाईड के डाटा की नाप-जोक के लिए एक हेल्पफुल फीचर है, इस विकल्प के द्वारा इसे छिपा व दिखा सकते हैं।

Grid Lines – ग्रिड लाइन किसी डाटा या ऑब्जेक्ट को सही जगह प्लेस करने मे हेल्पफुल रहती हैं, इस ऑप्शन के द्वारा इन्हे शो या हाइड कर सकते हैं।

Guides – गाइड्लाइन को शो या हाइड करा सकते हैं।

Notes – स्लाइड पर कोई नोट इन्सर्ट करने के लिए नोट बार को छिपा व दिखा सकते हैं।

4. Zoom

इस विकल्प के द्वारा स्लाइड के ज़ूम स्तर को कम, अधिक या विंडो के अनुसार फिट कर सकते हैं।

5. Color/Gray Scale

इस सेक्शन के अंतर्गत दिए गए रंगों से संबंधित विकल्पों का उपयोग करके प्रेज़न्टैशन को कलर, ग्रे-स्केल या ब्लैक एण्ड व्हाइट मोड मे सेट कर सकते हैं।

6. Window

इस सेक्शन के अंतर्गत अप्लीकेशन विंडो की डुप्लिकेट विंडो इन्सर्ट कर सकते हैं, एक से अधिक विंडो को स्क्रीन मे ऑटोमैटिक रूप से व्यवस्थित कर सकते है तथा किसी विंडो को स्प्लीट या स्विच भी कर सकते हैं।

8. Macros

यह एक प्रोग्राम है जिसका उपयोग माउस क्रियाओं और कीस्ट्रोक्स सहित किसी कार्य को रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए रिकॉर्ड किया गया कोई डाटा कोई भी टेम्पलेट हो सकता है। Macro फीचर दोहराने योग्य काम के लिए सबसे उपयोगी है, यदि स्लाइड बनाते वक्त किसी कार्य को बार-बार दोहराते हैं, तो हम इसे Macro का उपयोग करके रिकॉर्ड कर सकते हैं और आवश्यकता होने पर चला सकते हैं इससे समय की बचत होती है। इस विकल्प के द्वारा Macro रिकॉर्ड कर सकते हैं, रिकॉर्ड किए गए Macros की देख सकते हैं, रिकॉर्ड किए गए मैक्रो को चला सकते हैं तथा मैक्रो को डिलीट भी कर सकते हैं।


Final Words (अंतिम शब्द)

दोस्तों मुझे उम्मीद है मेरे द्वारा प्रोवाइड किए गए माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट 2021 के नोट्स आपके लिए हेल्पफुल रहे हैं। यह पोस्ट अगर आपके लिए इन्फॉर्मटिव रही हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें तथा ऐसी ही अन्य पोस्ट के लिए हमे निम्न सोशल मीडिया पर भी जॉइन करें। धन्यवाद!

अन्य पोस्ट –

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *