Microsoft Word 2021 Complete Notes in Hindi.

प्रिय पाठक, अगर आपको Microsoft Word 2021 के नोट्स की तलाश है तो इस आर्टिकल Microsoft Word 2021 Complete Notes in Hindi के माध्यम से आज हम आपको Microsoft Word 2021 के सम्पूर्ण नोट्स प्रोवाइड कराने जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है Microsoft Word 2021 के ये सभी नोट्स आपको माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सीखने मे जरूर मदद करेंगे, चलिए शुरू करते हैं।

Introduction to Microsoft Word 2021

Microsoft Word पूरी दुनिया मे इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है, इसे माइक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन द्वारा विकसित किया गया है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से लेटर, रिपोर्ट व दस्तावेज आदि बनाने के लिए किया जाता है। Microsoft Word अप्लीकेशन का उपयोग करके Business Letters, Bio-Data, Magazines, Cards, Business Reports, PDF Files, Labels, Forms, Brochure, Books, Question Papers आदि अनेकों कार्य कर सकते है। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की फाइल का एक्सटेंशन नेम *.docx होता है।

How to Open Microsoft Word 2021 on Computer/Laptop

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को कंप्यूटर पर खोलने के तरीके निम्न प्रकार हैं।

  1. Click on Start Menu>All Programs>Microsoft Office>Microsoft Word
  2. Click on Start Menu>Run>Winword
  3. Right Mouse Click on Desktop>New>Microsoft Office Word

उपरोक्त मे से किसी भी मेथड का उपयोग करके Microsoft Word स्टार्ट कर सकते हैं।

नोट – अगर यह सॉफ्टवेयर आपके कंप्युटर पर इंस्टॉल नहीं है तो उपरोक्त मेथड कार्य नहीं करेंगे।

Microsoft Word Application Components

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड अप्लीकेशन के विभिन्न भाग निम्नलिखित हैं।

Title Bar – यह बार सबसे ऊपर प्रदर्शित होती है जिसमे ऑटो सेव, वर्तमान फाइल का नाम, सर्च ऑप्शन के साथ अकाउंट साइन इन जैसे ऑप्शन उपलब्ध होते हैं।

Quick Access Toolbar – यह टूलबार ऑफिस बटन के पास प्रदर्शित होती है। इस टूलबारमे ऐसे टूल्स मौजूद होते है, जिनका इस्तेमाल बार-बार किया जाता है; जैसे – Save, Undo, Redo आदि। इस टूलबार के ऑप्शन्स को यूजर के अनुसार कास्टमाइज़ भी किया जा सकता है।

Tabs – टाइटल बार के नीचे का क्षेत्र जिसमें डिफ़ॉल्ट रूप से 7 टैब प्रदर्शित होते है; Home, Insert, Page Layout, Reference, Mailing, Review और View. इन टैब्स में डाक्यूमेंट क्रीऐट करने के लिए विभिन्न विकल्प मौजूद होते हैं।

Ribbon – टैब के नीचे का क्षेत्र जिसमें चयनित टैब से संबंधित टूल्स प्रदर्शित होते है। यह टूल्स कार्य के अनुसार ग्रुप मे व्यवस्थित होते हैं। CTRL + F1 दबाकर रिबन को हाइड/अनहाइड किया जा सकता है।

Ruler – यह एक स्केल की तरह दिखता है, जो डाक्यूमेंट पेज के ठीक ऊपर व बाएं स्थित होता है। यह पेज की मार्जिनसेट करने में मदद करता है।

Pege Area – यह मुख्य एरिया होता है, यहां हम दस्तावेज की जानकारियों को लिखते हैं।

Scroll Bars – डाक्यूमेंट में एक से अधिक पेजेस होने पर स्क्रॉलबार की मदद से पेजेस को ऊपर नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं।

Status Bar – वर्तमान डाक्यूमेंट के बारे मे जरूरी जानकारियों को दिखाना, जैसे – कुल पेज, कुल शब्द आदि।

Layout Buttons – यह टूलबार पेज को विभिन्न लेआउट मे बदलता है जैसे- सामान्य लेआउट, प्रिंट लेआउट, वेब लेआउट, रीडिंग लेआउट आदि। यह स्टैटस बार के दाहिनी ओर प्रदर्शित होती हैं।

Zoom Buttons – यह बटन स्टैटस बार के दाहिने ओर प्रदर्शित होती है, इसके द्वारा पेज को Zoom In या Zoom Out कर सकते हैं।

Microsoft Office 2007 Complete Notes in Hindi

Creating, Saving and Printing Documents

नया डाक्यूमेंट क्रीऐट करने के लिए, सेव और प्रिन्ट करने के लिए File Menu का उपयोग किया जाता है, File Menu टाइटल बार के नीचे सबसे पहला टैब होता है। File Menu मे डाक्यूमेंट को मैनेज करने के लिए विभिन्न ऑप्शन आते हैं यह निम्न प्रकार हैं।

File Menu :

New – इस ऑप्शन के द्वारा एक रिक्त डाक्यूमेंट जोड़ सकते हैं, इसके अलावा इस ऑप्शन के द्वारा अनेकों प्रकार के रेडीमेड टेम्पलेट्स का उपयोग करके नया डाक्यूमेंट क्रीऐट कर सकते हैं।

Open – मेमोरी में किसी सुरक्षित डाक्यूमेंट को खोलने के लिए File Menu से Open ऑप्शन का उपयोग करते हैं।

Save – मौजूदा डाक्यूमेंट को सुरक्षित करने के लिए File Menu में Save ऑप्शन का उपयोग करते हैं।

Save As – इस ऑप्शन के द्वारा डाक्यूमेंट को अन्य फॉर्मेट मे बदलकर सेव कर सकते हैं, जैसे – Pdf, html, txt आदि।

Print – मौजूदा डाक्यूमेंट को प्रिन्ट करने के लिए File Menu से Print ऑप्शन का उपयोग करते हैं।

Export – इस ऑप्शन के द्वारा मौजूदा डाक्यूमेंट को PDF फाइल में एक्स्पोर्ट कर सकते हैं।

Share – इस ऑप्शन के द्वारा मौजूदा डाक्यूमेंट को Microsoft One Drive पर अपलोड कर अन्य लोगों को शेयर कर सकते हैं।

Account – यह ऑप्शन Microsoft Word 2021 के लाईसेंस को ऐक्टिवेट तथा अपडेट सेटिंग्स को मैनेज करने के लिए उपयोग किया जाता है।

Options – Microsoft Word 2021 की सम्पूर्ण सेटिंग्स को प्रबंधित करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता है।

Application Tabs and Their Options

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2021 मे कई टैब्स दिए गए हैं, जिनके अंतर्गत अनेकों ऑप्शन उपलब्ध होते हैं। इन ऑप्शन्स का इस्तेमाल करके हम डाक्यूमेंट को एडिट, फॉर्मैट आदि कर सकते हैं। नीचे Microsoft Word 2021 के सभी टैब्स व उनके ऑप्शन्स के उपयोग के बारे मे हम आपको विस्तरत रूप से बता रहे है।

Home Tab : Clipboard Manager

क्लिपबोर्ड मैनेजर विशेष रूप से कट या कॉपी किए गए डाटा को मैनेज करने के लिए ऑफिस का डिफ़ॉल्ट फीचर होता है, यह ऑफिस पैकेज की सभी अप्पलीकेशनों मे समान रूप से कार्य करता है। इसके अंतर्गत आने वाले ऑप्शन निम्नलिखित हैं।

Cut – डाक्यूमेंट में लिखे टेक्स्ट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर मूव करने के लिए Cut ऑप्शन का उपयोग करते हैं। टेक्स्ट को कट करने के लिए टेक्स्ट को सिलेक्ट करेंगे फिर Cut ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। इसकी शॉर्टकट की Ctrl + C होती हैं।

Copy – डाक्यूमेंट में लिखे टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए टेक्स्ट को सिलेक्ट करेंगे फिर Copy ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।

Paste – Cut या Copy किए गए टेक्स्ट को पेस्ट करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करते हैं।

Paste Special – Cut या Copy किए गए टेक्स्ट को अतिरिक्त फीचर के साथ पेस्ट करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करते हैं, जैसे – लिंक बनाना, पिक्चर के रूप में पेस्ट करना आदि।

Format Painter – टेक्स्ट की फॉर्मैटिंग कॉपी करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करते हैं, जिस टेक्स्ट की फॉर्मैटिंग कॉपी करनी है उस टेक्स्ट पर कर्सर रखें फिर Format Painter ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद उस टेक्स्ट को सिलेक्ट करें जिसपर फॉर्मैटिंग अप्लाई करनी हैं।

Home Tab : Text Formatting

टेक्स्ट को फॉर्मैट करने के लिए Font सेक्शन के अंतर्गत अनेकों ऑप्शन उपलब्ध होते है जो निम्न प्रकार हैं।

Text Font – डाक्यूमेंट में लिखे टेक्स्ट का स्टाइल बदलने के लिए Font ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

Font Size – टेक्स्ट का साइज़ कम या ज्यादा करने के लिए Font Size ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

Bold – टेक्स्ट को मोटा बनाने के लिए Bold ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

Italic – टेक्स्ट को तिरछा करने के लिए Italic ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

Underline – टेक्स्ट के नीचे लाइन खीचने के लिए Underline ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

Superscript – इस ऑप्शन के द्वारा टेक्स्ट को सुपर स्क्रिप्ट मोड में लिख सकते हैं।

Subscript – इस ऑप्शन के द्वारा टेक्स्ट को सब स्क्रिप्ट मोड में लिख सकते हैं।

Change Case – टेक्स्ट को कैपिटल, स्मॉल, सेंटेन्स आदि केस में बदलने के लिए Change Case ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

Font Color – रंगीन टेक्स्ट लिखने के लिए Font Color ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

Highlight Color – चुने हुए टेक्स्ट को हाइलाइट करने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

Home Tab : Styles and Headings

स्टाइल और हेडिंग ऑप्शन के द्वारा टेक्स्ट को विभिन्न स्टाइल में बदल-बदल कर लिखा जा सकता हैं तथा रेडीमेड स्टाइल्स के अलावा अपनी पसंदीदा स्टाइल्स भी क्रीऐट कर सकते हैं।

Home Tab : Text Alignment

टेक्स्ट, लाइन या किसी पैराग्राफ को अलाइन करने के लिए Paragraph सेक्शन के अंतर्गत निम्न ऑप्शन आते हैं।

Right – टेक्स्ट को पेज में दाहिनी तरफ से लिखने के लिए Right ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

Left – टेक्स्ट को पेज में बाईं तरफ से लिखने के लिए Left ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

Center – टेक्स्ट को पेज के बीच में लिखने के लिए Center ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

Justify – इस ऑप्शन के द्वारा डाक्यूमेंट में लिखा गया टेक्स्ट दाईं व बाईं मार्जिन से बराबर सेट हो जाता है।

Home Tab : Paragraph and Line Height

Increase/Decrease Indent – किसी पैराग्राफ को दाएं या बाएं खिसकाने के लिए इन ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए पैराग्राफ पर कर्सर रखें और ऑप्शन पर क्लिक करें।

Line Height – लिखे गए टेक्स्ट में लाइनों के बीच गैप या स्पेस को अजस्ट करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करते हैं।

Home Tab : Bullets and Numbering

Bullets – किसी जानकारी की अन-ऑर्डर लिस्ट बनाने के लिए Bullets ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

जैसे –

  • MS Word
  • MS Excel
  • MS PowerPoint

Numbering – किसी जानकारी की ऑर्डर लिस्ट बनाने के लिए Numbering ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

जैसे –

  1. MS Word
  2. MS Excel
  3. MS PowerPoint

Home Tab : Finding and Replacing Text

Find – डाक्यूमेंट में लिखे टेक्स्ट में कोई शब्द या जानकारी खोजने के लिए Find ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं। इसकी शॉर्टकट की Ctrl + F होती है।

Replace – डाक्यूमेंट में लिखे टेक्स्ट में कोई शब्द या जानकारी को किसी अन्य जानकारी से बदलने के लिए Replace ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं। इसकी शॉर्टकट की Ctrl + H होती है।

Insert Tab : Inserting Pages

Pages – डाक्यूमेंट में एक  रिक्त पेज जोड़ने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करते हैं।

Cover Pages – डाक्यूमेंट के लिए कवर पेज बनाने  के लिए Cover Page ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं। इसमे कई सारे रेडीमेड कवर पेजेस का संग्रह होता है। कवर पेज डाक्यूमेंट का फ्रन्ट पेज होता है, जिसमे डाक्यूमेंट से संबंधित जानकारियाँ लिखी जाती हैं।

Insert Tab : Creating Tables

Insert Table – इस ऑप्शन के द्वारा डाक्यूमेंट में रो और कॉलम से बनी टेबल जोड़ सकते हैं, जिसमे किसी प्रकार की जानकारी को रो और कॉलम में लिखा जा सकता है।

Draw Table – इस ऑप्शन के द्वारा पेंसिल का उपयोग करते हुए टेबल ड्रॉ कर सकते हैं, पेंसिल के उपयोग से मनचाही टेबल बना सकते हैं।

Insert Tab : Inserting Pictures, Icons and Shapes

डाक्यूमेंट मे विभिन्न प्रकार के ऑब्जेक्ट को जोड़ा जा सकता है, यह ऑब्जेक्ट निम्न प्रकार के हो सकते हैं।

Pictures – डाक्यूमेंट में ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से पिक्चर जोड़ने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करते हैं।

Icons – डाक्यूमेंट में विभिन्न प्रकार के आइकन्स जोड़ने के लिए Icons ऑप्शन का इस्तेमाल करते है, इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है।

Shapes – डाक्यूमेंट में विभिन्न प्रकार की आकृतियाँ जैसे – सर्कल, बॉक्स, त्रिभुज, लाइन, एरो, फ़्लो चार्ट आदि जोड़ने के लिए Shapes ऑप्शन का उपयोग करते हैं।

Object Controlling

ऑब्जेक्ट कोई पिक्चर, आइकान, शेप, चार्ट्स आदि हो सकते हैं, जब कोई ऑब्जेक्ट सिलेक्ट होता है तो सेलेक्टेड ऑब्जेक्ट को कंट्रोल करने के लिए Format नाम से एक अन्य Tab ओपन हो जाता है, जिसमे निम्न प्रकार से अलग-अलग ऑब्जेक्ट्स के अनुसार कुछ कॉमन ऑप्शन उपलब्ध होते हैं।

Styles – इसके द्वारा ऑब्जेक्ट की स्टाइल को बदल सकते हैं तथा किसी ऑब्जेक्ट जैसे शेप, पिक्चर आदि को विभिन्न रूपों मे बदल सकते हैं।

Fill Color – अगर कोई ऑब्जेक्ट शेप है तो उसमे रंग भर सकते हैं।

Outlines – इस ऑप्शन के द्वारा शेप या ऑब्जेक्ट की आउट्लाइन कलर और मोटाई मैनेज कर सकते हैं।

Effects – ऑब्जेक्ट पर विभिन्न प्रकार से इफेक्ट लागू कर सकते हैं, जैसे – ड्रॉप शैडो, रिफ्लेक्शन, ग्लो आदि।

Positions – ऑब्जेक्ट को पेज में किस पोजीशन पर सेट करना है, यह सेट कर सकते हैं जैसे – Top, Bottom, Center, Right, Left, Middle.

Text Wrap – डाक्यूमेंट में लिखे टेक्स्ट को ऑब्जेक्ट के साथ फिट करने के लिए Text Wrap ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं, किसी ऑब्जेक्ट को In Line, Tight, Square, Behind Text, Infront of Text आदि रूप में सेट कर सकते हैं।

Arrange – डाक्यूमेंट में अगर एक से अधिक ऑब्जेक्ट जोड़े गए हैं, तथा उनमे से किसी ऑब्जेक्ट को किसी ऑब्जेक्ट के ऊपर या नीचे करना है तो Arrange सेक्शन के अंतर्गत Send to Back/Bring to Front ऑप्शन के द्वारा कर सकते हैं।

Align – मल्टीपल ऑब्जेक्ट्स को एक साथ वर्टिकली या होरिजॉन्टली अलाइन करने के लिए इस ऑप्शन कर इस्तेमाल करते हैं।

Group – एक से अधिक ऑब्जेक्ट को एक साथ ग्रुप करके एक ऑब्जेक्ट बनाने के लिए Group ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं, ग्रुप किए गए ऑब्जेक्ट को पुनः अलग करने के लिए Ungroup ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

Rotate – किसी पिक्चर, शेप या ऑब्जेक्ट को 360 डिग्री तक घुमाने के लिए Rotate ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

Size – इसके द्वारा ऑब्जेक्ट की हाइट व चौड़ाई अजस्ट कर सकते हैं।

Insert Tab : Inserting Smart Art and Charts

डाटा को ग्राफिकल फॉर्म मे प्रस्तुत करने के लिए Illustrations सेक्शन के अंतर्गत निम्न ऑप्शन उपयोग किए जा सकते हैं।

Smart Art – स्मार्ट आर्ट एक ग्राफिकल ऑब्जेक्ट होता है, इनका इस्तेमाल करके किसी जानकारी जैसे टेक्स्ट, पिक्चर आदि को एक साथ List, Process, Cycle, Hierarchy, Pyramid आदि प्रारूपों में प्रदर्शित करा सकते हैं। 

Charts – चार्ट भी एक ग्राफिकल ऑब्जेक्ट होता है, चार्ट का इस्तेमाल करके रो और कॉलम में लिखी जानकारी को ग्राफिकली प्रदर्शित करा सकते हैं। जैसे किसी शीट में दर्ज किसी कंपनी की वार्षिक सेल्स रिपोर्ट को चार्ट की मदद से प्रस्तुत कर सकते हैं।   

Insert Tab : Inserting Links and Bookmarks

डाक्यूमेंट मे किसी टेक्स्ट पर लिंक लगाने के लिए निम्न ऑप्शन्स का उपयोग किया जा सकता है।

Links – डाक्यूमेंट में लिखे किसी टेक्स्ट या जानकारी पर किसी बाहरी पेज, यूआरएल, फाइल, फ़ोल्डर आदि का लिंक लगा सकते हैं। ऐसा करने के लिए टेक्स्ट सिलेक्ट करेंगे फिर Links ऑप्शन पर क्लिक करके जिस जानकारी का लिंक बनाना है वह ऑप्शन चुनेंगे। लिंक की शॉर्टकट कुंजी Ctrl + K होती हैं।

Bookmarks – यदि डाक्यूमेंट मे एक से अधिक पेजेस हैं तो डाक्यूमेंट की मुख्य जानकारियों के बुकमार्क्स क्रीऐट कर सकते हैं, ताकि उस इनफार्मेशन पर बिना स्क्रॉल किए डायरेक्ट पहुंचा जा सके। डाक्यूमेंट में जिस जानकारी का बुकमार्क क्रीऐट करना है उस जानकारी को सिलेक्ट करे इसके बाद Bookmark ऑप्शन पर क्लिक करें और बिना स्पेस दिए किसी नाम से सेव करें। बनाए गए बुकमार्क्स को एक्सेस करने के लिए बुकमार्क ऑप्शन का प्रयोग करेंगे।   

Learn Tally Prime

Computer Fundamental

Insert Tab : Inserting Header and Footer

Header – डाक्यूमेंट के प्रत्येक पेज पर एक ही जैसी सूचना या जानकारी को Header ऑप्शन के द्वारा प्रदर्शित करा सकते है। हेडर में कोई टेक्स्ट, पेज नंबर, पिक्चर आदि जोड़ सकते हैं। हेडर पेज के टॉप एरिया में प्रदर्शित होता है।

Footer – फूटर पेज के निचले एरिया में प्रदर्शित होता है, इसका कार्य भी हेडर के समान ही होता है।

Page Number – डाक्यूमेंट में एक से अधिक पेज होने पर इस ऑप्शन के द्वारा पेज नंबर जोड़ सकते हैं।

Insert Tab : Inserting Textbox, Word Art and Symbols

Text Box – टेक्स्ट बॉक्स एक ऑब्जेक्ट होता है, इसे डाक्यूमेंट में कहीं भी प्लेस किया जा सकता हैं। टेक्स्ट बॉक्स में टेक्स्ट को मल्टीपल डाइरेक्शन में लिख सकते हैं।

Word Arts – वर्ड आर्ट डेकोरेटिव टेक्स्ट ऑब्जेक्ट होते हैं, इन्हे डाक्यूमेंट में कहीं भी प्लेस किया जा सकता है। सेलेक्टेड वर्ड आर्ट के लिए अलग से Format टैब ओपन होता है जहां से इसे विभिन्न ऑप्शन्स के द्वारा कस्टमाइज़ भी किया जा सकता है।

Drop Cap – इस ऑप्शन के द्वारा किसी पैराग्राफ का पहला अक्षर बड़ा बना सकते हैं, ताकि यह पता चल सके कि नया सेक्शन कहा से स्टार्ट हो रहा है।

Symbols – ऐसे सिंबल्स जो कीबोर्ड में उपलब्ध नहीं होते हैं, उन्हे इस ऑप्शन के द्वारा डाक्यूमेंट में जोड़ सकते हैं। इसके अंतर्गत अलग-अलग फॉन्ट के अनुसार हजारों सिंबल्स उपलब्ध होते हैं। 

Draw Tab : Drawing an Object

डाक्यूमेंट में किसी ऑब्जेक्ट को ड्रॉइंग करने के लिए विभिन्न प्रकार के ड्रॉइंग टूल्स जैसे कलर पेन, इरेजर, सिलेक्शन आदि विकल्प मौजूद होते हैं, जिनकी मदद से मनचाहा ऑब्जेक्ट ड्रॉ कर सकते हैं।

Design Tab : Themes, Page Border, Color and Watermarks

डाक्यूमेंट को सजाने के लिए निम्न प्रकार के ऑप्शन का उपयोग किया जाता हैं।

Themes – थीम्स का उपयोग करके डाक्यूमेंट के ओवरआल लुक और अपीयरेन्स जैसे – रंग, टेक्स्ट स्टाइल आदि को बदल सकते हैं।

Page Border – पेज के चारों ओर बॉर्डर लगाने के लिए Page Border ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं। पेज बॉर्डर के अंतर्गत अनेकों स्टाइलिश पेज बॉर्डर उपलब्ध होते हैं।

Page Color – इस ऑप्शन के द्वारा पेज के बैकग्राउन्ड में मनचाहा रंग सेट कर सकते हैं।

Watermarks – वाटर मार्क के द्वारा पेज के बैकग्राउन्ड में कोई टेक्स्ट या इमेज को सेट कर सकते हैं, जो हर पेज पर समान रूप से प्रदर्शित होता है। इसका प्रभाव डाक्यूमेंट में लिखे टेक्स्ट पर नहीं पड़ता है। इसका उपयोग अक्सर लोगो या कॉपीराइट आदि जानकारी प्रदर्शित कराने के लिए किया जाता है।

Layout Tab : Setting Layout of a Page

डाक्यूमेंट के लेआउट को सेटअप करने के लिए विभिन्न प्रकार के ऑप्शन Page Setup सेक्शन के अंतर्गत उपलब्ध होते हैं जो निम्न प्रकार हैं।

Margins – मार्जिन पेज के चारों ओर का क्षेत्र होता है, इसे Margin ऑप्शन के द्वारा सेट किया जा सकता है। पेज के Top, Left, Right, Bottom में जितना मार्जिन सेट करेंगे, पेज में टेक्स्ट या जानकारी उतना मार्जिन छोड़कर लिखी जाएगी।

Orientation – ओरीएन्टेशन ऑप्शन के द्वारा पेज को Portrait या Landscape मोड में बदल सकते हैं। पोर्ट्रेट मोड में पेज ऊंचाई मोड में होता है, लैंडस्कैप मोड में पेज चौड़ाई मोड में होता है।

Size – इस ऑप्शन के द्वारा पेज प्रिन्ट करने के लिए प्रिंटर पेपर के अनुसार पेज का साइज़ सेट कर सकते हैं जैसे – Letter, A4, A3, Legal आदि।

Columns – पेज में टेक्स्ट को एक से अधिक कॉलम में लिखने के लिए Column ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

Line Numbers – इस ऑप्शन का उपयोग करके डाक्यूमेंट की लाइनों या पैराग्राफ पर सीरीअल नंबर सेट कर सकते हैं।

Hyphenation – जब किसी लाइन के अंत मे किसी बड़े शब्द को लिखना हो और स्पेस कम हो तो इस ऑप्शन को ऑन करने पर लंबा शब्द डैश (-) के साथ लिख दिया जाता है, अर्थात शब्द के जीतने अक्षर लिख सकते हैं लिख जाएंगे बाकी नई लाइन मे चले जाएंगे।

Reference Tab : Creating Table of Contents

डाक्यूमेंट मे हेडिंग्स के आधार पर टेबल ऑफ कंटेन्ट क्रीऐट कर सकते हैं। यह डाक्यूमेंट की शुरुआत में प्रदर्शित होने वाली एक प्रकार की सूची होती है जो यह प्रदर्शित करती है कि डाक्यूमेंट में कौन सी हेडिंग किस पेज पर है।

Mailings Tab : Mail Merge

मेल मर्ज  के द्वारा एक ही समय में कई प्राप्तकर्ताओं को ईमेल पत्र भेजा जा सकता है। जैसे कोई इन्विटैशन कार्ड, कोई सूचना आदि। पत्र में प्राप्तकर्ताओं के लिए एड्रैस ब्लॉक, ग्रीटिंग लाइन आदि जोड़ सकते हैं, जिसमे अलग-अलग प्राप्तकर्ताओं की अलग-अलग डिटेल्स को मर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा मेल मर्ज का उपयोग करके एक ही बार में कई कर्मचारिओं के ID Cards, Payment Slip तैयार की जा सकती हैं।

Review Tab : Proofing Features

Spelling and Grammar – डाक्यूमेन्ट में लिखे गए टेक्स्ट की स्पेलिंग और ग्रामेटिकल गलतियों को जाँचने व ठीक करने के लिए Spelling and Grammar ऑप्शन का उपयोग किया जाता है। यह ऑप्शन स्वचालित रूप से कार्य करता है तथा किसी गलती के लिए पॉसिबल सजेशन भी प्रस्तुत करता है।

Thesaurus – इस ऑप्शन के द्वारा किसी शब्द के अनेकों समानार्थी शब्द खोज सकते हैं।

Word Count – डाक्यूमेंट में लिखे कुल अक्षर, शब्द, पैराग्राफ, लाइंस, पेजेस आदि को Word Count ऑप्शन के द्वारा देखा जा सकता 

Review Tab : Inserting Comments

Comments – इस ऑप्शन के द्वारा डाक्यूमेंट में लिखी किसी जानकारी पर कमेन्ट के जरिए कोई अन्य जानकारी या नोट जोड़ सकते हैं, इन्हे जरूरत के अनुसार छिपाया व देखा जा सकता है।

Review Tab : Tracking Information

Tracking Changes – डाक्यूमेंट में बदलाव या एडिट करने के लिए Track Changes ऑप्शन को ऑन कर सकते हैं, तथा किए गए बदलावों को रिविविंग पेन से देख जा सकता है।

Changes – इसके द्वारा एक बार एडिट किए गए डाक्यूमेंट को पुनः वेरीफाई किया जा सकता है, जिससे किए गए बदलावों को एक्सेप्ट या रिजेक्ट कर सकते हैं।

Review Tab : Compare Document

इस ऑप्शन के द्वारा किन्ही दो डॉक्युमेंट को एक दूसरे के साथ तुलना करके देखा जा सकता है, तथा एक से अधिक डाक्यूमेंट की जानकारियों को एक नए डाक्यूमेंट में कम्बाइन भी किया जा सकता है।

View Tab : Document Layouts

Read Mode – यह मोड डॉक्युमेंट को किताब की भांति पढ़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Web layout – यह मोड डाक्यूमेंट को वेब पेज के रूप में प्रदर्शित कराने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Print Layout – यह डिफ़ॉल्ट मोड होता है, यह मोड डाक्यूमेंट को प्रिन्ट कराने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

View Tab : Show/Hide Components

Ruler – डाक्यूमेंट में रूलर को दिखाने के लिए इसे चेक करें, रूलर मार्जिन को मैनेज करने में सहायक होता है।

Grid Lines – डाक्यूमेंट में ग्रिड लाइन दिखाने के लिए इसे चेक करें। ग्रिड लाइन ऑब्जेक्ट को मैनेज करने में सहायक होती हैं।

Navigation Pane – नेवीगेशन पेन दिखाने के लिए इसे चेक करें, इसकी मदद से डाक्यूमेंट में हेडिंग्स व पेजेस को नेविगेट किया जा सकता है।

View Tab : Macros

यह एक प्रोग्राम है जिसका उपयोग माउस क्रियाओं और कीस्ट्रोक्स सहित किसी कार्य को रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए रिकॉर्ड किया गया मैक्रो डाटा कोई भी टेम्पलेट हो सकता है। मैक्रो फीचर दोहराने योग्य काम के लिए सबसे उपयोगी है, यदि कोई काम हम समय-समय पर दोहराते हैं, तो हम इसे Macro का उपयोग करके रिकॉर्ड कर सकते हैं और आवश्यकता होने पर रन करा सकते हैं।

  • Record a Macro – इस ऑप्शन के द्वारा नया मैक्रो रिकार्ड कर सकते हैं। मैक्रो नाम में स्पेस नहीं होना चाहिए।
  • Run a Macro – इस ऑप्शन के द्वारा रिकार्ड किए गए मैक्रो को रन करा सकते हैं।

Help Tab : Help & Support

Help – किसी ऑप्शन से संबंधित जानकारी को Help ऑप्शन में जाकर सर्च कर सकते हैं।

Show Training – इस ऑप्शन के द्वारा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड से संबंधित अनेकों ट्रैनिंग वीडियोज़ देख सकते हैं।

Conclusion

प्रिय पाठक, इस आर्टिकल Microsoft Word 2021 Complete Notes in Hindi के माध्यम से आज हमने आपको Microsoft Word 2021 के सम्पूर्ण नोट्स प्रोवाइड कराने की पूर्ण कोशिश की है। उम्मीद करता हूँ यह आर्टिकल आप सभी के लिए जरूर इन्फॉर्मटिव रहा होगा। फिर भी किसी प्रकार के प्रश्न के लिए कृपया कमेन्ट अवश्य करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट से अपडेट रहने के लिए हमे निम्न सोशल मीडिया पर भी जॉइन करें।

अन्य लेटेस्ट पोस्ट

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *