Microsoft Word क्या है? (Microsoft Word Complete Notes in Hindi)

Microsoft Word पूरी दुनिया मे इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है, इसको माइक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन द्वारा विकसित किया गया है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से लेटर, रिपोर्ट व दस्तावेज बनाने के लिए किया जाता है। वर्ड प्रोसेसर एक पुराने टाइराइटर का नया कम्प्यूटरीकृत संस्करण है, यह लेटर टाइप करने व दस्तावेजों को बनाने के लिए ऐसे फीचर्स प्रदान करता है, जो एक टाइपराइटर के द्वारा कभी संभव ही नही था। Microsoft Word दस्तावेजों को सहेजने, प्रिन्ट व एडिट करने के साथ Cut, Copy, Paste, Undo, Redo, Delete, Font Style, Font Size, Table, Chart जैसे कई फीचर्स प्रदान करता है जो हमारे कार्य को बहुत प्रभावशाली व आसान बना देते है। Microsoft Word अप्लीकेशन का उपयोग करके Business Letters, Bio-Data, Magazines, Cards, Business Reports, PDF Files, Labels, Forms, Brochure, Books, Question Papers आदि अनेकों कार्य कर सकते है। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की फाइल का एक्सटेंशन नेम *.docx होता है।

Microsoft Word Complete Notes in Hindi

Microsoft Word अप्लीकेशन को कंप्यूटर पर कैसे खोलें?

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को कंप्यूटर पर खोलने के तरीके निम्न प्रकार हैं।

  1. Start Menu>All Programs>Microsoft Office>Microsoft Word
  2. Start Menu>Run>Winword
  3. Right Mouse Click on Desktop>New>Microsoft Office Word

उपरोक्त मे से किसी भी मेथड का उपयोग करने के बाद, Microsoft Word की एप्लिकेशन विंडो निम्न प्रकार से प्रदर्शित होगी।

Microsoft Word की अप्लीकेशन विंडो

MS Word Application Window

Microsoft Word अप्लीकेशन विंडो के मुख्य अवयव

Office Button – ऑफिस बटन अप्लीकेशन विंडो के ऊपरी बाएं कोने मे ऑफिस लोगों की तरह गोल आकृति मे प्रदर्शित होती है। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड मे ऑफिस बटन के द्वारा नया ब्लैंक डाक्यूमेंट जोड़ सकते हैं, डाक्यूमेंट सेव कर सकते हैं, पहले से सेव डाक्यूमेंट को ओपन कर सकते हैं, डाक्यूमेंट प्रिन्ट कर सकते हैं। इसके अलावा डाक्यूमेंट को पब्लिश व वर्ड से संबंधित सेटिंग्स भी कर सकते हैं।

Quick Access Toolbar – यह टूलबार ऑफिस बटन के पास प्रदर्शित होती है। इस टूलबार मे ऐसे टूल्स मौजूद होते है, जिनका इस्तेमाल बार-बार किया जाता है; जैसे – Save, Undo, Redo आदि। इस टूलबार के ऑप्शन्स को यूजर के अनुसार कास्टमाइज़ भी किया जा सकता है।

Title Bar – एप्लिकेशन विंडो के शीर्ष पर एक पट्टी होती है, जो एप्लिकेशन और दस्तावेज का नाम प्रदर्शित करती है। टाइटल बार के दाहिने छोर पर मिनिमाइज, रिस्टोर और क्लोज बटन मौजूद होते है, जिनके द्वारा अप्लीकेशन विंडो को छोटा-बड़ा व बंद किया जा सकता है।

Tabs – टाइटल बार के नीचे का क्षेत्र जिसमें डिफ़ॉल्ट रूप से 7 टैब प्रदर्शित होते है; Home, Insert, Page Layout, Reference, Mailing, Review और View. इन टैब्स मे डाक्यूमेंट क्रीऐट करने के लिए विभिन्न विकल्प मौजूद होते हैं।

Help – हेल्प बटन टैब्स के दाहिने छोर पर प्रदर्शित होती है, इसके द्वारा किसी भी ऑप्शन के बारे मे जानकारी सर्च कर सकते हैं।

Ribbon – टैब के नीचे का क्षेत्र जिसमें चयनित टैब से संबंधित टूल्स प्रदर्शित होते है। यह टूल्स कार्य के अनुसार ग्रुप मे व्यवस्थित होते हैं। CTRL + F1 दबाकर रिबन को हाइड/अनहाइड किया जा सकता है।

Ruler – यह एक स्केल की तरह दिखता है, जो डाक्यूमेंट पेज के ठीक ऊपर व बाएं स्थित होता है। यह पेज की मार्जिन सेट करने में मदद करता है।

Page Area – यह अप्लीकेशन विंडो का मध्य भाग होता है, जहां डाक्यूमेंट व पेज प्रदर्शित होते है।

Status Bar – एक क्षैतिज पट्टी जो पेज के नीचे प्रदर्शित होती है, यह सक्रिय दस्तावेज़ के बारे में विवरण प्रदर्शित करती है। जैसे- पेज नंबर, कॉलम नंबर, राइटिंग स्टैटस, टोटल पेज, टोटल पैराग्राफ आदि।

Layout Buttons – यह टूलबार पेज को विभिन्न लेआउट मे बदलता है जैसे- सामान्य लेआउट, प्रिंट लेआउट, वेब लेआउट, रीडिंग लेआउट आदि। यह स्टैटस बार के दाहिनी ओर प्रदर्शित होती हैं।

Zoom Buttons – यह बटन स्टैटस बार के दाहिने ओर प्रदर्शित होती है, इसके द्वारा पेज को Zoom In या Zoom Out कर सकते हैं।

Scroll Bar – स्क्रॉल बार पेज को ऊपर-नीचे करने के लिए उपयोग की जाती है, यह पेज के राइट साइड मे प्रदर्शित होती है।

Page Navigation – यह बटन अगला-पिछला पेज बदलने के लिए प्रयोग किए जाते है, जो दाहिने स्क्रॉलबार के नीचे स्थित होते हैं।


नोट – Microsoft Word के अगले भाग मे आप Office Button के प्रत्येक ऑप्शन के बारे मे जानेंगे। Microsoft Word के सभी नोट्स के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Free Microsoft Word Complete Notes in Hindi

अन्य पोस्ट –

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *