Microsoft Excel मे Office Button का उपयोग
Microsoft Excel मे Office Button अप्लीकेशन विंडो के ऊपरी-बाएँ कोने में स्थित होती है, जो Microsoft Office Logo के रूप मे प्रदर्शित होती है। इस Office Button में वर्कबुक को मैनेज करने के लिए कई विकल्प मौजूद होते हैं, जैसे नई वर्कबुक जोड़ना, सेव वर्कबुक खोलना और सेव करना, वर्कबुक को प्रिंट करना और पब्लिश करना आदि। इसके अलावा इस बटन के उपयोग से डिस्प्ले, प्रूफ़िंग, स्पेलिंग और ग्रामर, ऐड-इन आदि से संबंधित विकल्पों की सेटिंग भी कर सकते हैं। Microsoft Excel मे Office Button के सभी विकल्पों के उपयोग के बारे मे नीचे डीटेल मे बताया गया है।
Microsoft Excel कम्प्लीट नोट्स इन हिन्दी।
Microsoft Excel में Office Button के ऑप्शन्स
New (ctrl+n) – इस विकल्प का उपयोग एक नयी वर्कबुक या टेम्पलेट को सम्मिलित करने के लिए किया जाता है।
Open (ctrl+o) – इस विकल्प का उपयोग मेमोरी में सहेजी गई किसी भी वर्कबुक को खोलने के लिए किया जाता है।
Save (ctrl+s) – इस विकल्प का उपयोग ऐक्टिव वर्कबुक को सेव करने के लिए किया जाता है।
Save As – इस विकल्प का उपयोग संपादित वर्कबुक को नए नाम से सेव करने के लिए या वर्कबुक को अन्य संस्करणों जैसे- 97, 2000, 2003 आदि प्रारूपों में सहेजने के लिए किया जाता है।
Print (ctrl+p) – इस विकल्प का प्रयोग वर्कबुक को प्रिन्ट करने के लिए और प्रिंट प्रीव्यू देखने के लिए किया जाता है।
Prapare – यह विकल्प वर्कबुक की प्रॉपर्टी दर्ज करने के लिए जैसे – Title, Author, Keywords आदि, वर्कबुक की जांच करने के लिए, वर्कबुक को एन्क्रिप्ट और प्रतिबंधित करने के लिए सुविधा प्रदान करता है।
Send – यह विकल्प ई-मेल या फैक्स का उपयोग करके किसी को भी वर्कबुक भेजने की सुविधा प्रदान करता है, लेकिन ईमेल सुविधा का उपयोग करने के लिए Microsoft Outlook को कॉन्फ़िगर किया जाना आवश्यक है।
Publish – यह विकल्प इंटरनेट सर्वर पर अन्य लोगों को वर्कबुक शेयर करने की सुविधा प्रदान करता है।
Close – यह विकल्प सक्रिय वर्कबुक को बंद करने के लिए उपयोग किया जाता है।
Excel Option – यह विकल्प Excel Application से संबंधित सेटिंग्स को मैनेज करने के लिए उपयोग किया जाता है।
Exit Excel (alt+f4) – इस विकल्प का उपयोग Excel Application को बंद करने के लिए किया जाता है।
नोट – Microsoft Excel के अंतर्गत इस भाग मे आपने Microsoft Excel मे Office Button के सभी ऑप्शन के बारे मे जाना। Microsoft Excel के अगले भाग मे आप Home Tab के प्रत्येक ऑप्शन के बारे मे जानेंगे।
Read Microsoft Excel in English
यह भी पढ़ें –
- Variables in C Language in Hindi : C लैंग्वेज मे वेरिएबल क्या होते हैं?
- C Language Comments in Hindi. C लैंग्वेज मे कमेंट क्या हैं और कितने प्रकार की होती हैं?
- What is C Programming Language in Hindi? C Language Introduction and History in Hindi.
- How to implement Payroll in Tally Prime in Hindi? (टैली प्राइम मे पैरोल का इस्तेमाल कैसे करें) #TallyPrime 29
- How to Purchase and Sale Goods with GST in Tally Prime in Hindi (टैली प्राइम मे माल को GST के साथ कैसे खरीदे/बेचें) #TallyPrime 28