Microsoft Word मे Page Layout Tab का उपयोग

Microsoft Word मे Page Layout Tab का उपयोग डाक्यूमेंट मे पेज को सेटअप करने के लिए विभिन्न विकल्प प्रदान करता है; जैसे – पेज आकार, पेज साइज़, पेज मार्जिन आदि। इसके अलावा पेज को सजाने के लिए पेज बॉर्डर, पेज कलर, थीम्स और वाटरमार्क जैसे विकल्प भी मौजूद होते हैं। Page Layout Tab का रिबन Themes, Page Setup, Page Background, Paragraph और Arrange नाम से कई सेक्शन में विभाजित होता है। Microsoft Word मे Page Layout Tab के सभी सेक्शन्स व उनके ऑप्शन्स के बारे में विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।
Page Layout Tab के सभी सेक्शन्स व उनके ऑप्शन्स
1. Themes
Themes – इस विकल्प के द्वारा उपयोगकर्ता रंग, फोंट और इफेक्ट सहित पूरे दस्तावेज़ के डिजाइन को विभिन्न स्वरूपों मे बदल सकता है।
2. Page Setup
Margin – इस विकल्प का उपयोग पेज के लिए पूर्व निर्धारित मार्जिन आकार को चुनने और बदलने के लिए किया जाता है। यूजर जरूरत के हिसाब से मार्जिन को कस्टमाइज भी कर सकता है।
Orientation – इस विकल्प के साथ उपयोगकर्ता पेज को लैंडस्केप और पोर्ट्रेट मोड के बीच स्विच कर सकता है।
Size – इस विकल्प का उपयोग प्रिन्ट करने के लिए वर्तमान दस्तावेज़ में कागज़ का आकार चुनने या कस्टम आकार देने के लिए किया जाता है।
Column – इस विकल्प का उपयोग दस्तावेज़ की जानकारी को दो या अधिक कॉलम में विभाजित करने के लिए किया जाता है।
Break – इस विकल्प का उपयोग पेज ब्रेक, सेक्शन या कॉलम ब्रेक जोड़ने के लिए किया जाता है।
Line Number – इस विकल्प के उपयोग से उपयोगकर्ता प्रत्येक पंक्ति में लाइन नंबर सम्मिलित कर सकता है।
Hyphenation – यदि पंक्ति के अंत में शब्द को फिट होने के लिए कोई और जगह नहीं है तो इस विकल्प का उपयोग – से शब्द को तोड़ने के लिए किया जाता है। किताबों या पत्रिकाओं में, यह शब्दों के बीच अधिक अंतर रखने के लिए उपयोगी होता है।
3. Page Background
Watermark – उपयोगकर्ता पृष्ठ पर लिखी जानकारी के पीछे एक वाटरमार्क जोड़ सकता है। वाटरमार्क को टेक्स्ट या पिक्चर मे कस्टमाइज़ किया जा सकता है।
Page Color – डाक्यूमेंट पेज के बैकग्राउंड मे रंग जोड़ने के लिए इस विकल्प का उपयोग किया जाता है।
Page Border – इस विकल्प का उपयोग पेज के चारों ओर पेज बॉर्डर जोड़ने के लिए किया जाता है। इस फीचर में अलग-अलग बॉर्डर उपलब्ध होते हैं जैसे- लाइन बॉर्डर, आर्ट बॉर्डर।
4. Paragraph
Left Indent – इस विकल्प का उपयोग लाइन या पैराग्राफ को बायें मार्जिन से दाईं ओर ले जाने के लिए किया जाता है।
Right Indent – इस विकल्प का उपयोग लाइन या पैराग्राफ को दायें मार्जिन से बायीं ओर ले जाने के लिए किया जाता है।
Specing Before – इस विकल्प का उपयोग करके चयनित पैराग्राफ के ऊपर स्पेस बढ़ा सकते हैं।
Spacing After – इस विकल्प का उपयोग करके चयनित पैराग्राफ के नीचे स्पेस बढ़ा सकते हैं।
5. Arrange
Position – इस विकल्प का उपयोग डाक्यूमेंट पेज मे किसी ऑब्जेक्ट को दाएं, बाएं, ऊपर, नीचे या केंद्र मे सेट करने के लिए किया जाता है।
Bring to Front – इस विकल्प का उपयोग चयनित ऑब्जेक्ट को किसी दूसरे ऑब्जेक्ट के आगे लाने के लिए किया जाता है।
Send to Back – इस विकल्प का उपयोग चयनित ऑब्जेक्ट को दूसरे ऑब्जेक्ट के पीछे ले जाने के लिए किया जाता हैं।
Text Wrapping – इस विकल्प का उपयोग करके चयनित ऑब्जेक्ट के चारों ओर टेक्स्ट रैप (Wrap) करने के विभिन्न तरीकों को बदल सकते है।
Align – इस विकल्प का उपयोग एक से अधिक चयनित ऑब्जेक्ट को ऊपर, नीचे, दाएं, बाएं या केंद्र मे एक साथ संरेखित (align) करने के लिए किया जाता है।
Group – इस विकल्प का उपयोग कई ऑब्जेक्ट को एक साथ ग्रुप करने के लिए किया जाता है ताकि उन्हें एक ही ऑब्जेक्ट की तरह माना जा सके।
Rotate – इस विकल्प का उपयोग चयनित ऑब्जेक्ट को घुमाने या पलटने के लिए किया जाता है।
नोट – Microsoft Word के अंतर्गत इस भाग मे आपने Microsoft Word मे Page Layout Tab का उपयोग जाना। Microsoft Word के अगले भाग मे आप Reference Tab का उपयोग क्या होता है, यह जानेंगे।
अन्य पोस्ट –
Microsoft PowerPoint मे View Tab का उपयोग क्या है? |
Microsoft PowerPoint मे Review Tab का उपयोग क्या है?
Microsoft PowerPoint मे Slide Show Tab का उपयोग क्या है?
CCC Online Practice Test in Hindi | Top 50 Repeated Questions.