Recording Entry in Vouchers (Part 2) वाउचर्स मे एंट्री रिकार्ड करना (भाग 2) – #TallyPrime – 10

नमस्कार दोस्तों, Tally Prime की आज की सीरीज मे आप एक व्यापार का उदाहरण लेकर Tally Prime के विभिन्न Accounting Vouchers मे एंट्री करना जानेंगे। पिछली पोस्ट मे विभिन्न Accounting Vouchers मे एंट्री कैसे की जाती है तथा कौन सा वाउचर किस प्रकार की एंट्री करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, यह बताया गया है। तो चलिए आज एक व्यापार का एक उदाहरण लेकर Tally Prime मे अलग-अलग सौदों की एंट्री अलग-अलग वाउचर्स मे करना सीखते है-

Example of Business (व्यापार का उदाहरण) –

  1. मोहन शर्मा और सोहन शर्मा ने मिलकर MS & Co. नाम से 1-4-2022 को नया व्यापार शुरू किया, जिसमे मोहन ने 3,00,000 तथा सोहन से 2,00,000 रु इन्वेस्ट किए।
  2. SBI में नया खाता खुलवाया तथा 50000 रु जमा किए।
  3. 61000 रु का विकाश से माल खरीदा तथा 45000 रु नगद पेमेंट किया, बाकी उधार किया।
  4. 20000 रु का नगद माल खरीदा।
  5. 34500 रु का नगद माल बेचा तथा पेमेंट SBI खाते में प्राप्त किया।
  6. विकाश को 16000 रु SBI खाते से पेमेंट किए।
  7. 27000 रु का 5% छूट देकर नगद माल बेचा।
  8. बालाजी इलेक्ट्रानिक्स से निम्नलिखित संपत्ति खरीदी तथा 52500 नगद भुगतान किया। बाकी उधार किया।
    • HP Laptop – रु 28000
    • HP Printer 1020 – रु 24000
    • Cooler – रु 8000
    • Air Conditioner – रु 45000
  9. चाय खर्च भुगतान किया 1200 रु।
  10. 68000 रु का विजय से उधार माल खरीदा तथा 1100 नगद भाड़ा दिया।
  11. 1800 रु नगद कमीशन प्राप्त किया।
  12. 48000 रु का नगद माल बेचा।
  13. 32000 रु का 10% व्यापारिक छूट के साथ नगद माल बेचा।
  14. बालाजी इलेक्ट्रॉनिक का 52500 रु बकाया भुगतान किया।
  15. 38500 रु का वरुण को 20 दिन का टाइम देकर उधार माल बेचा।
  16. वेतन भुगतान किया 13000 रु।
  17. 5000 रु का वरुण से माल वापस लिया।
  18. वरुण से 30000 रु प्राप्त किए।
  19. 7200 रु का माल आग लगने से जल गया।
  20. 9000 रु बिल्डिंग किराया दिया।

ऊपर दिए गए सौदों की वाउचर्स में एंट्री करने के लिए पहले लेजर्स तैयार करेंगे। अगर कई लेजर्स बनाने है तो Gateway of Tally>Create ऑप्शन मे जाकर एक साथ बना सकते है, लेजर्स को वाउचर एंट्री करते वक्त भी क्रीऐट कर सकते है। Tally मे Cash और Profit & Loss A/c के लेजर्स पहले से क्रीऐट होते हैं, जिन्हे क्रीऐट नहीं करना होता है। किसी अकाउंट के लिए लेजर को एक ही बार क्रीऐट करना होता है, यानि अगर Purchase A/c नाम से लेजर बना लिया गया है तो दूसरी बार खरीददारी करते वक्त पुनः Purchase A/c का लेजर नहीं बनाना होगा।

Voucher Entry (वाउचर एंट्री) –

1. मोहन शर्मा और सोहन शर्मा ने मिलकर MS & Co. नाम से नया व्यापार शुरू किया, जिसमे मोहन ने 300000 तथा सोहन से 200000 रु इन्वेस्ट किए।

नोट – व्यापार में पूंजी के रूप में कैश प्राप्त हो रहा है, इसलिए इसकी एंट्री Receipt Voucher में करेंगे।

Create Ledgers –

Mohan’s Capital > Capital Account, Sohan’s Capital > Capital Account

Entry –

Voucher : Receipt (F6)

Voucher Mode : Double Entry (Ctrl + H)

Cr Mohan’s Capital 300000
Cr Sohan’s Capital 200000
Dr Cash500000
Narration : Being started new business

उपरोक्त एंट्री का Tally Prime मे प्रारूप

2. SBI बैंक में नया खाता खुलवाया तथा 50000 रु जमा किए।

नोट – बैंक खाते में पैसा जमा किया जा रहा है, इसलिए इसकी एंट्री Contra Voucher में करेंगे।

Create Ledgers –

SBI A/c > Bank Account

Entry –

Voucher : Contra (F4)

Voucher Mode : Double Entry (Ctrl + H)

Cr Cash50000 
Dr SBI A/c 50000
Narration : Being deposited cash

3. 61000 रु का विकाश से माल खरीदा तथा 45000 रु नगद पेमेंट किया, बाकी उधार किया।

नोट – इस सौदे में पूरा पेमेंट नहीं किया गया है, इसलिए इसको ऐडजस्ट करने के लिए दो एंट्री बनाएंगे।

Create Ledgers –

Purchase A/c > Purchase A/c, Vikash > Sundry Creditor

Entry – 1

Voucher : Purchase (F9)

Voucher Mode : As Voucher (Ctrl + H)

Cr Vikash 61000
Dr Purchase A/c  61000
Narration : Being goods purchase

नोट – Bill-wise Details मे Method of Adj मे New Ref ऑप्शन चुने, फिर बिल नंबर 1 दर्ज करे तथा आगे बढ़ें।

Entry – 2

Voucher : Payment (F5)

Voucher Mode : Double Entry (Ctrl + H)

Dr Vikash45000
Cr Cash45000
Narration : Being cash paid

नोट – Bill-wise Details मे Method of Adj मे Agst Ref ऑप्शन चुने, फिर Pending Bill नंबर 1 सिलेक्ट करे तथा आगे बढ़ें।

4. 20000 रु का नगद माल खरीदा।

Voucher : Purchase (F9)

Voucher Mode : As Voucher (Ctrl + H)

Cr Cash 20000
Dr Purchase A/c 20000
Narration : Being goods purchase by cash

5. 34500 रु का नगद माल बेचा तथा पेमेंट SBI खाते में प्राप्त किया।

Create Ledgers –

Sales A/c > Sales Account

Entry –

Voucher : Sales (F8)

Voucher Mode : As Voucher (Ctrl + H)

Dr SBI A/c34500 
Cr Sales A/c 34500
Narration : Being goods Sold

6. विकाश को 16000 रु SBI खाते से पेमेंट किए।

Voucher : Payment (F5)

Voucher Mode : Double Entry (Ctrl + H)

Dr Vikash16000 
Cr SBI A/c 16000
Narration : Being payment transfer

नोट – Bill-wise Details मे Method of Adj मे Agst Ref ऑप्शन चुने, फिर Pending Bill नंबर 1 सिलेक्ट करें तथा आगे बढ़ें।

7. 27000 रु का 5% छूट देकर नगद माल बेचा।

Create Ledgers –

Discount Allowed > Indirect Expense

Entry –

Voucher : Sales (F8)

Voucher Mode : As Voucher (Ctrl + H)

Dr Cash25650 
Cr Sales A/c 27000
Dr Discount Allowed 1350
Narration : Being goods sold by cash

8. बालाजी इलेक्ट्रानिक्स से निम्नलिखित संपत्ति खरीदी तथा 50% नगद भुगतान किया, बाकी उधार किया।

  • HP Laptop – रु 28000
  • HP Printer 1020 – रु 24000
  • Cooler – रु 8000
  • Air Conditioner – रु 45000

Create Ledgers –

HP Laptop > Fixed Assets, HP Printer > Fixed Assets, Cooler > Fixed Assets, A.C. > Fixed Assets, Balaji Electronic > Sundry Creditor

Entry –

Voucher : Payment (F5)

Voucher Mode : Double Entry (Ctrl + H)

Dr HP Laptop 28000 
Dr HP Printer24000
Dr Cooler8000
Dr A.C.45000
Cr Cash 52500
Cr Balaji Electronic 52500
Narration : Being Asset purchase

नोट – Bill-wise Details मे Method of Adj मे New Ref ऑप्शन चुने तथा बिल नंबर 1 दर्ज करे और आगे बढ़ें।

9. चाय खर्च भुगतान किया 1200 रु।

Create Ledgers –

Tea Expense > Indirect Expense

Entry –

Voucher : Payment (F5)

Voucher Mode : Double Entry (Ctrl + H)

Dr Tea Expense1200 
Cr Cash 1200
Narration : Being paid by cash

10. 68000 रु का विजय से उधार माल खरीदा तथा 1100 नगद भाड़ा दिया।

नोट – इस प्रश्न में दो सौदे हुए हैं, इसलिए दो एंट्री करनी होंगी। एक Purchase की तथा दूसरी Payment की।

Create Ledgers –

Vijay > Sundry Creditor, Freight Inward > Direct Expenses

Entry – 1

Voucher : Purchase (F9)

Voucher Mode : As Voucher (Ctrl + H)

Dr Purchase A/c68000 
Cr Vijay 68000
Narration : Being goods purchase on credit

नोट – Bill-wise Details मे Method of Adj मे New Ref ऑप्शन चुने तथा बिल नंबर 1 दर्ज करे और आगे बढ़ें।

Entry – 2

Voucher : Payment (F5)

Voucher Mode : Double Entry (Ctrl + H)

Dr Freight Inward1100 
Cr Cash A/c 1100
Narration : Being freight paid by cash

11. 1800 रु नगद कमीशन प्राप्त किया।

Create Ledgers –

Commission Received > Indirect Income

Entry –

Voucher : Receipt (F6)

Voucher Mode : Double Entry (Ctrl + H)

Dr Cash1800 
Cr Commission Received 1800
Narration : Being received commission by cash

12. 48000 रु का नगद माल बेचा।

Voucher : Sales (F8)

Voucher Mode : As Voucher (Ctrl + H)

Dr Cash48000 
Cr Sales A/c 48000
Narration : Being sold goods by cash

13. 32000 रु का 10% व्यापारिक छूट के साथ नगद माल बेचा

नोट – व्यापारिक छूट को रिकॉर्ड नहीं किया जाता है इसलिए छूट काटकर एंट्री की जाएगी।

Voucher : Sales (F8)

Voucher Mode : As Voucher (Ctrl + H)

Dr Cash A/c28800 
Cr Sales A/c 28800
Narration : Being goods sold

14. बालाजी इलेक्ट्रॉनिक का 52500 रु बकाया भुगतान किया।

Voucher : Payment (F5)

Voucher Mode : Double Entry (Ctrl + H)

Dr Balaji Electronic52500 
Cr Cash A/c 52500
Narration : Being balance paid and cleared

नोट – Bill-wise Details मे Method of Adj मे Agst Ref ऑप्शन चुने, फिर Pending Bill नंबर 1 सिलेक्ट करें तथा आगे बढ़ें।

15. 38500 रु का वरुण को 20 दिन का टाइम देकर उधार माल बेचा।

Create Ledgers –

Varun > Sundry Debtor

Entry –

Voucher : Sales (F8)

Voucher Mode : As Voucher (Ctrl + H)

Dr Varun38500 
Cr Sales A/c 38500
Narration : Being goods sold on credit

नोट – Bill-wise Details मे Method of Adj मे New Ref ऑप्शन चुने तथा बिल नंबर 1 दर्ज करे और Credit Period मे 20 दिन दर्ज कर आगे बढ़ें।

16. वेतन भुगतान किया 13000 रु।

Create Ledgers –

Salary A/c > Indirect Expenses

Entry –

Voucher : Payment (F5)

Voucher Mode : Double Entry (Ctrl + H)

Dr Salary A/c13000 
Cr Cash 13000
Narration : Being paid salary

17. 5000 रु का वरुण से माल वापस लिया।

Voucher : Journal (F7)

Dr Sales Return A/c5000 
Cr Varun 5000
Narration : Being returned goods by varun

नोट – Bill-wise Details मे Method of Adj मे Agst Ref ऑप्शन चुने, फिर Pending Bill नंबर 1 सिलेक्ट करें तथा आगे बढ़ें।

18. वरुण से 30000 रु प्राप्त किए।

Voucher : Receipt (F6)

Voucher Mode : Double Entry (Ctrl + H)

Dr Cash30000 
Cr Varun 30000
Narration : Being cash received from varun

नोट – Bill-wise Details मे Method of Adj मे Agst Ref ऑप्शन चुने, फिर Pending Bill नंबर 1 सिलेक्ट करें तथा आगे बढ़ें।

19. 7200 रु का माल आग लगने से जल गया।

Create Ledgers –

Goods Loss by Fire > Indirect Expenses

Entry –

Voucher : Journal (F7)

Dr Goods Loss by Fire7200 
Cr Purchase A/c 7200
Narration : Being goods loss by fire

20. 9000 रु बिल्डिंग किराया दिया।

Create Ledgers –

Building Rent > Indirect Expenses

Entry –

Voucher : Payment (F5)

Voucher Mode : Double Entry (Ctrl + H)

Dr Building Rent9000 
Cr Cash 9000
Narration : Being rent paid by cash

Final Words

आज की पोस्ट मे आपने एक व्यापार मे होने वाले विभिन्न सौदों की अलग-अलग वाउचर मे एंट्री करना सीखा। अगली पोस्ट मे Tally Prime मे विभिन्न रिपोर्ट्स जैसे- Balance Sheet, Bill Payable, Bill Receivable, Profit & Loss, Sales & Purchase, Assets, Daybook, Trail Balance आदि कैसे देखते है जानेंगे। आपको यह पोस्ट कैसी लगी अपनी प्रतिक्रिया कमेन्ट बॉक्स मे जरूर लिखें। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें, तथा अपडेट्स के लिए हमे सोशल मीडिया पर भी जॉइन करें।


अन्य लेटेस्ट पोस्ट –

Share This Post

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *