Microsoft Word मे Review Tab का उपयोग क्या है? (Microsoft Word Page Review Tab all options explanation in Hindi)

Microsoft Word मे Review Tab का उपयोग

Review Tab in MS Word 2007

Microsoft Word मे Review Tab का उपयोग डाक्यूमेंट मे Spelling & Grammar संबंधी गलतियों की जाँच करने के लिए, टिप्पणियाँ लिखने के लिए, डाक्यूमेंट के संशोधित होने पर बदलावों को ट्रैक करने के लिए, डाक्यूमेंट को किसी अन्य डाक्यूमेंट के साथ तुलना करने और डाक्यूमेंट मे सिक्युरिटी आदि लगाने के लिए किया जाता है। Review Tab का रिबन Proofing, Comments, Tracking, Changes, Compare और Protect नाम के साथ कई सेक्शन मे विभाजित होता है। Microsoft Word मे Review Tab के सभी सेक्शन्स व उनके ऑप्शन्स के बारे में विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।

Review Tab के सभी सेक्शन्स व उनके ऑप्शन्स

1. Proofing

Spelling & Grammar – इस विकल्प का उपयोग डाक्यूमेंट में Spelling और Grammar संबंधी गलतियों की जांच के लिए किया जाता है। इस विकल्प की मदद से गलतियों को सुधार सकते हैं।
Thesaurus – यह विकल्प सुझाए गए शब्दों के जैसे अन्य समान अर्थ वाले शब्दों की लिस्ट दिखाता है।
Translate – यह विकल्प चयनित टेक्स्ट का अन्य भाषा में अनुवाद करता है। इस विकल्प का उपयोग करने के लिए, कंप्यूटर पर भाषा सुविधा स्थापित होनी चाहिए।
Set Language – इस विकल्प का उपयोग Spelling और Grammar की जांच के लिए अलग-अलग भाषा सेट करने के लिए किया जाता है।
Word Count – इस विकल्प का उपयोग चयनित टेक्स्ट या डाक्यूमेंट के टोटल शब्दों, पंक्तियों, पैराग्राफ़ व कुल अक्षरों की संख्या की जाँच करने के लिए किया जाता है।

2. Comments

New Comment – इस विकल्प का उपयोग पैराग्राफ या चयनित टेक्स्ट के लिए कमेंट्स के रूप मे कोई जानकारी जोड़ने के लिए किया जाता है, कमेंट्स को दिखाया व छिपाया भी जा सकता है।
Delete – इस विकल्प का उपयोग चयनित कमेन्ट को या सभी कमेंट्स को डिलीट करने के लिए किया जाता है।
Previous – इस विकल्प का उपयोग पिछली कमेन्ट को देखने के लिए किया जाता है।
Next – इस विकल्प का उपयोग अगली कमेन्ट को देखने के लिए किया जाता है।

3. Tracking

Track Changes – यह विकल्प ऑन होने के बाद डाक्यूमेंट मे किए गए सभी परिवर्तनों को ट्रैक करता है, जैसे – Inserting, Deleting, Formatting आदि।
Balloons – इस विकल्प के द्वारा डाक्यूमेंट में किए गए परिवर्तनों को दिखाने का तरीका चुन सकते हैं।
Final Showing Markup – यह विकल्प डाक्यूमेंट को सभी प्रस्तावित परिवर्तनों के साथ दिखाने की अनुमति देता है, और कोई भी परिवर्तन किए जाने से पहले मुख्य डाक्यूमेंट दिखाता है।
Show Markup – यह विकल्प यह चुनने की अनुमति देता है, कि दस्तावेज़ में किस प्रकार का मार्कअप दिखाना है, जैसे कमेंट्स या फोर्मेटिंग चेंजेस को इसके द्वारा दिखा या छिपा सकते हैं।
Reviewing Pane – यह विकल्प डाक्यूमेंट मे किए गए परिवर्तनों को दिखाने के लिए एक अलग Reviewing Pane खोलता है।

4. Changes

Accept- इस विकल्प का उपयोग डाक्यूमेंट में किए गए परिवर्तनों को एक-एक करके या एक साथ स्वीकार करने के लिए किया जाता है।
Reject – इस विकल्प का उपयोग डाक्यूमेंट में किए गए परिवर्तनों को एक-एक करके या एक साथ अस्वीकार करने के लिए किया जाता है।
Previous – इस विकल्प का उपयोग दस्तावेज़ में पिछले संशोधन को नेविगेट करने के लिए किया जाता है, ताकि हम परिवर्तनों को स्वीकार या अस्वीकार कर सकें।
Next – इस विकल्प का उपयोग दस्तावेज़ में अगले संशोधन को नेविगेट करने के लिए किया जाता है, ताकि हम परिवर्तनों को स्वीकार या अस्वीकार कर सकें।

5. Compare

Compare – इस विकल्प का उपयोग वर्तमान डाक्यूमेंट को किसी अन्य डाक्यूमेंट के साथ तुलना करने व डाटा को कम्बाइन करने के लिए किया जाता है।
Show Source Document – इस विकल्प का उपयोग सोर्स डाक्यूमेंट को दिखाने के लिए किया जाता है। हम मुख्य डाक्यूमेंट, संशोधित डाक्यूमेंट या दोनों दिखा सकते हैं।

6. Protect

Protect Document – इस विकल्प का उपयोग करके डाक्यूमेंट मे पासवर्ड, फोर्मेटिंग और एडिटिंग से संबंधित प्रतिबंध लगा सकते हैं, ताकि डाक्यूमेंट मे कोई छेड़-छाड़ न की जा सके।



नोट – Microsoft Word के अंतर्गत इस भाग मे आपने Microsoft Word मे Review Tab का उपयोग जाना। Microsoft Word के अगले भाग मे आप View Tab का उपयोग क्या होता है, यह जानेंगे।

अन्य पोस्ट –

How to Purchase and Sale Goods with GST in Tally Prime in Hindi (टैली प्राइम मे माल को GST के साथ कैसे खरीदे/बेचें) #TallyPrime 28

Microsoft PowerPoint मे View Tab का उपयोग क्या है? |

Microsoft PowerPoint मे Review Tab का उपयोग क्या है?

Microsoft PowerPoint मे Slide Show Tab का उपयोग क्या है?

CCC Online Practice Test in Hindi | Top 50 Repeated Questions.

Share this Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *