Types of Computer and IT Gadgets

कंप्यूटर एक बहुत महत्वपूर्ण डिवाइस है, इसका इस्तेमाल डिजिटल डाटा को प्रोसेस करने के लिए किया जाता है। यहाँ डिजिटल डाटा से तात्पर्य यह है कि उसे स्क्रीन पर देखा जा सके और वह टेक्स्ट, नंबर, पिक्चर, विडिओ आदि हो सकता है। अलग-अलग डाटा प्रोसेसिंग के आधार पर कंप्यूटर भी कई प्रकार के होते हैं। जिनके बारे मे नीचे बताया गया है।

Types of Computer

प्रोसेसिंग के आधार पर कंप्यूटर का वर्गीकरण निम्न प्रकार है।

Computer Classification
Analog Computer

एनालॉग कंप्यूटर विशेष प्रकार के कंप्यूटर होते हैं। ये ताप, दाब, गति या विद्युत प्रवाह जैसे भौतिक मानो के आधार पर कार्य करते हैं। इन्हे हर काम के लिए अलग-अलग डेटा की जरूरत होती है। एनालॉग कंप्यूटर के उदाहरण- स्पीडो मीटर, एनालॉग वॉच और थर्मोमीटर आदि हैं।

Digital Computer

डिजिटल कंप्यूटर अंकों में सभी डेटा का प्रतिनिधित्व करता है। ये कंप्यूटर 0 और 1 अंकों का उपयोग करके सभी क्रियाएं करते हैं, यही इनकी भाषा भी होती है जिसे बाइनरी कहते है। इन कंप्यूटरों मे इनपुट-आउट्पुट यूनिट होते हैं, जिनकी मदद से डाटा को इनपुट व आउटपुट किया जाता है। डिजिटल कंप्यूटर चार प्रकार के होते हैं।

  1. माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer) – वे सभी कंप्यूटर जो माइक्रोप्रोसेसर को मुख्य कंपोनेन्ट के रूप में उपयोग करते हैं, माइक्रो कंप्यूटर कहलाते हैं। पर्सनल डेस्कटॉप कंप्यूटर, लैपटॉप, नोटबुक, टैबलेट, पी.डी.ए और स्मार्टफोन सभी माइक्रो कंप्यूटर के उदाहरण हैं।
  2. मिनी कंप्यूटर (Mini Computer) – मिनी कंप्यूटर, माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में महगें होते हैं तथा इसकी प्रोसेसिंग स्पीड माइक्रो कंप्युटर से अधिक होती है। ये कंप्यूटर प्रायः टाइम शेयरिंग और डिस्ट्रिब्यूटेड डाटा प्रोसेसिंग मे उपयोग किए जाते हैं।
  3. मेनफ्रेम कंप्यूटर (Mainframe Computer) – मेनफ्रेम कंप्यूटर की प्रोसेसिंग स्पीड मिनी कंप्यूटर से भी कई गुना अधिक होती है। ये मल्टी-प्रोसेसिंग व मल्टी यूजर वातावरण के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए इनका उपयोग कंप्यूटर नेटवर्क में सर्वर के रूप में किया जाता है। इनकी स्टोरेज कैपेसिटी और प्रोसेसिंग स्पीड बहुत अधिक होती है।
  4. सुपर कंप्यूटर (Super Computer) – सुपर कंप्यूटर की प्रोसेसिंग स्पीड अन्य कंप्यूटरों की तुलना में सबसे अधिक होती है। इनका उपयोग नई खोज और अत्यधिक जटिल गणनाओं को हल करने के लिए किया जाता है। इनमे मल्टी -प्रोसेसिंग स्पीड काफी फास्ट होती है, इसलिए ये सबसे पावरफुल कंप्यूटर होते हैं। इनका प्रयोग विशेष तौर पर मिसाइल लॉन्चिंग, मौसम का पूर्वानुमान तथा उपग्रह प्रक्षेपण, वैज्ञानिकी अनुसंधान, स्पेस स्टेशनों आदि क्षेत्रों मे विशेष कार्यों के लिए किया जाता है। भारतीय परम (PARAM) और आईबीएम के ब्लू ज़ेन (Blue Gene) सुपर कंप्यूटर के उदाहरण हैं।
Hybrid Computer

हाइब्रिड कंप्यूटर एनालॉग और डिजिटल दोनों प्रकार के कंप्यूटरों के गुणों से मिलकर बने होते हैं। जैसे- पेट्रोल पंप मशीनें, एटीएम मशीनें और एयरोप्लेन कंप्यूटर आदि सभी हाइब्रिड कंप्यूटर के उदाहरण हैं।

IT Gadgets and their Application (आईटी गैजेट्स और उनके अनुप्रयोग)

कंप्यूटर प्रौद्योगिकी मे दिन प्रतिदिन नई तकनीकें और नए गैजेट्स विकसित होते रहते है। यह सभी हमारे काम को आसान और तेज़ बनाते है। गैजेट एक छोटा पोर्टेबल डिवाइस होता है, जिसका उपयोग किसी विशेष कार्य के लिए किया जाता है। कुछ लेटेस्ट IT gadgets जैसे की Smart Watch, Smartphone, Laptop & Notebook, PDAs, Drone camera, Camera Pen, Google Glass, Tablet आदि निम्नलिखित हैं।

Smart Watch

एक स्मार्टवाच अप्लीकेशन और सभी तरह के डिजिटल मीडिया को चला सकती है, जैसे गाने या ब्लूटूथ हेडफोन पर रेडियो स्ट्रीमिंग आदि। इनमे से अनके घड़ियां टच स्क्रीन होती हैं। जो कि हमे कलकुलेटर,थर्मामीटर, कम्पास, SpO2 मॉनिटरिंग, ऐक्टिविटी मॉनिटरिंग आदि कार्यो को करने की सुविधा प्रदान करतीं हैं।

Smartphone

यह लोगों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय डिवाइस है। स्मार्टफोन कॉलिंग सुविधा के साथ अन्य वो सभी फीचर्स प्रदान करता है जो एक लैपटॉप या कंप्यूटर पर किए जा सकते है। जैसे – इंटरनेट, ईमेल, सोशल मीडिया, चैटिंग, विडिओ स्ट्रीमिंग के साथ जरूरी एप्स भी अलग से इंस्टॉल कर सकते हैं। यह डिवाइस पोर्टेबल और हल्का होने के साथ बड़ी स्क्रीन से युक्त होता है जिससे इसपर कार्य करना आसान होता है।

Laptop and Notebook

लैपटॉप या नोटबुक एक बेहद हल्का पर्सनल कंप्यूटर होता है। दोनों मे विशेष अंतर नहीं होता है, लैपटॉप नोटबुक की तुलना मे साइज़ मे कुछ बड़े होते है। लैपटॉप से या नोटबुक से हम वह सारे काम कर सकते हैं जो एक डेस्कटॉप कंप्यूटर पर कर पाते है। इसे हम आसानी से अपने बैग मे कैरी करके कहीं भी ले जा सकते है जिससे हम अपने डिजिटल कार्य को कहीं पर भी कर सकते है।

PDAs (Personal Digital Assistants)

यह एक हैन्ड हेल्ड स्मार्ट डिवाइस है जो कान्टैक्ट, अपॉइनमेंट, फाइलस और प्रोग्राम्स जैसी जानकारी को याद रखने के लिए उपयोग किया जाता है। PDAs मे सेट की गई जानकारी से टाइम पर रिमाइंडर भी प्राप्त किए जा सकते है। PDA को Palmtop, Hand-Held Computer या Pockets Computer के रूप में भी जाना जाता है।

Drone Camera

ड्रोन हेलिकॉप्टर की तरह एक उड़ने वाला डिवाइस होता है, इसमे कमेरे फिट होते है जो ऊंचाई से तस्वीरों या विडिओ को रिकार्ड करते है। ड्रोन को रीमोट कंट्रोल की मदद से कंट्रोल किया जाता है। एक ड्रोन अतिरिक्त उपकरणों से लैस हो सकता है जिसमे GPS, गाइडेड मिसाइल, ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS), नेविगेशन सिस्टम, सेंसर आदि शामिल हो सकते हैं।

Spy Pen

यह एक पेन की तरह होता है, इसमे डिजिटल कैमरा छुपा होता है। इस पेन की मदद से गुप्त तरीके से फोटो या वीडियो को रिकार्ड किया जा सकता है। इस पेन को शर्ट की जेब में भी रख सकते हैं।

Tablet

टैबलेट एक वायरलेस, पोर्टेबल पर्सनल कंप्यूटर है जिसमे टच स्क्रीन इंटरफ़ेस होता है। टैबलेट आमतौर पर नोटबुक कंप्यूटर से छोटा तथा स्मार्टफोन से बड़ा होता होता है। इसका उपयोग मीडिया स्ट्रीमिंग या आर्ट डिज़ाइनिंग के लिए किया जाता है। इसमे एक पेन होता है जिसकी मदद से फोटो एडिट या कोई डिजाइन बना सकते है।

Google Glass

गूगल ग्लास एक डिवाइस है, जिसे चश्मा के रूप में पहना जाता है। गूगल चश्मा हाथों से मुक्त स्मार्टफोन के रूप में कार्य करता है, जिससे उपयोगकर्ता मोबाइल, इंटरनेट ब्राउज़र, कैमरा, मैप्स, कैलेंडर और अन्य ऐप्स को वॉइस कमांड द्वारा एक्सेस कर सकते हैं।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *