Topics in this Post
show
PowerPoint मे Insert Tab का उपयोग

Microsoft PowerPoint मे Insert Tab का उपयोग प्रेजेंटेशन स्लाइड के लिए सामग्री जैसे कि – टेबल, पिक्चर, शेप, चार्ट्स, टेक्स्ट बॉक्स, सिम्बल्स, लिंक्स, मूवी, साउन्ड आदि जोड़ने के लिए किया जाता हैं। Insert Tab का रिबन Table, Illustrations, Links, Text और Media Clips नाम के साथ कई सेक्शन्स मे बटा होता है। Microsoft PowerPoint मे Insert Tab का उपयोग क्या है, Insert Tab के सभी सेक्शन्स व उनके ऑप्शन्स के बारे में विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।
Tables
- Insert Table – इस विकल्प का उपयोग Row और Column संख्या को सिलेक्ट करके स्लाईड मे टेबल जोड़ने के लिए किया जाता है।
- Draw Table – इस विकल्प का उपयोग करके उपयोगकर्ता पेंसिल द्वारा टेबल बना सकता है।
- Excel Spreadsheet – यह विकल्प स्लाइड में एक्सेल वर्कशीट इन्सर्ट करता है।
Illustrations
- Picture – इस विकल्प का उपयोग कंप्यूटर मेमोरी से वर्तमान स्लाइड में चित्र डालने के लिए किया जाता है।
- Clip Art – इस विकल्प के साथ उपयोगकर्ता किसी विशिष्ट अवधारणा को स्पष्ट करने के लिए स्लाइड्स में रेडीमेड क्लिप आर्ट सम्मिलित कर सकता है, जैसे – चित्र, फिल्में, ध्वनियाँ या स्टॉक फ़ोटोग्राफ़ी आदि।
- Photo Album – इस विकल्प के द्वारा यूजर फोटो एलबम बना सकता है, इसके लिए यूजर पिक्चर का फ़ोल्डर सिलेक्ट करके सभी पिक्चर्स को औटोमेटिक अलग-अलग स्लाईड मे इन्सर्ट करा सकता है।
- Shape – यह विकल्प स्लाइड में तैयार आकृतियों को सम्मिलित करता है, जैसे आयताकार और वृत्त, रेखाएँ और तीर, फ़्लो चार्ट प्रतीक और कॉलआउट आदि।
- Smart Art – इस विकल्प के साथ उपयोगकर्ता ट्री टाइप चार्ट, संगठन चार्ट, पदानुक्रम चार्ट, चक्र चार्ट, पिरामिड चार्ट आदि से संबंधित ग्राफिकल रेडी-मेड चार्ट सम्मिलित कर सकता है।
- Chart – यह विकल्प डेटा को दर्शाने और तुलना करने के लिए चार्ट सम्मिलित करता है। यूजर कई तरह के चार्ट जैसे पाई, बार, लाइन, एरिया और सरफेस आदि जोड़ सकते हैं।
Links
- Hyperlink (ctrl+k) – इस ऑप्शन के द्वारा स्लाइड्स की जानकारी के लिए विभिन्न प्रकार से हाइपरलिंक जोड़ सकते हैं, जैसे – स्लाईड पेज, वेब पेज, फाइल, फोल्डर, पिक्चर या प्रोग्राम आदि।
- Action – इस विकल्प का उपयोग किसी ऑब्जेक्ट में एक्शन जोड़ने के लिए किया जाता है, यह निर्दिष्ट करने के लिए कि उपयोगकर्ता द्वारा उस पर क्लिक करने पर क्या होना चाहिए। उपयोगकर्ता किसी प्रोग्राम, फाइल, अगली स्लाईड, पिछली स्लाईड आदि के एक्शन बना सकता है।
Text
- Text Box – इस विकल्प का उपयोग स्लाइड में पूर्व-स्वरूपित टेक्स्ट बॉक्स डालने के लिए किया जाता है।
- Header & Footer – इस विकल्प का प्रयोग स्लाईड के Header & Footer को संपादित करने के लिए किया जाता है। यह प्रत्येक प्रिंटेड स्लाइड पेज के ऊपर या नीचे दिखाई देता है। हेडर या फूटर के अंतर्गत हम पेज नंबर, डेट, टाइम, कोई टेक्स्ट, लोगों आदि जोड़ सकते हैं।
- Word Art – इस विकल्प का उपयोग स्लाइड में डेकोरेटिव टेक्स्ट जोड़ने के लिए किया जाता है।
- Date & Time – इस विकल्प का उपयोग स्लाइड में दिनांक और समय जोड़ने के लिए किया जाता है।
- Slide Number – इस विकल्प का उपयोग प्रेजेंटेशन में स्लाइड नंबर जोड़ने के लिए किया जाता है।
- Symbols – यह विकल्प उन विशेष चिन्हों या सिंबल्स को सम्मिलित करने के लिए उपयोग किया जाता है जो कीबोर्ड में मौजूद नहीं हैं।
- Object – यह विकल्प कंप्यूटर पर स्थापित किसी प्रोग्राम या एप्लिकेशन के एम्बेडेड ऑब्जेक्ट को सम्मिलित करने के लिए उपयोग किया जाता है।
Media Clips
- Movie – इस विकल्प का उपयोग प्रेजेंटेशन में विडिओ क्लिप या एनिमेटेड क्लिप पिक्चर जोड़ने के लिए किया जाता है।
- Sound – इस ऑप्शन का प्रयोग स्लाइड में साउंड जोड़ने के लिए किया जाता है। साउन्ड को कोई माध्यमों से जोड़ा जा सकता है जैसे- फाइल के रूप मे, क्लिप ऑर्गनाइज़र के द्वारा, CD के द्वारा या रिकार्ड करके।
इस लेख के अंतर्गत आज आपने जाना Microsoft PowerPoint मे Insert Tab का उपयोग क्या है। Microsoft PowerPoint के सभी टैब्स व उनके उपयोग के बारे मे जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।