Topics in this Post
show
PowerPoint मे Review Tab का उपयोग

Microsoft PowerPoint में Review Tab का उपयोग स्लाइड मे लिखे टेक्स्ट की स्पेलिंग और व्याकरण संबंधित गलतियों की जाँच करने, टिप्पणियाँ आदि जोड़ने के लिए किया जाता है। Microsoft PowerPoint में Review Tab के रिबन को Proofing, Comments और Protect नाम से कई सेक्शन में विभाजित किया गया है। Microsoft PowerPoint मे Review Tab का उपयोग क्या है, Review Tab के सभी सेक्शन्स व उनके ऑप्शन्स के बारे में विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।
Proofing
- Spelling – इस ऑप्शन का प्रयोग स्लाइड में लिखे गए टेक्स्ट की स्पेलिंग और ग्रामेटिकल मिस्टेक चेक करने के लिए किया जाता है।
- Research – इस विकल्प का संदर्भ सामग्री जैसे- शब्दकोशों, इनसाइक्लोपीड़िया और अनुवाद सेवाओं आदि की खोज के लिए एक रिसर्च विंडो खोलता है।
- Thesaurus – यह विकल्प सुझाए गए शब्द से संबंधित कई समान अर्थों वाले शब्दों के रिजल्ट प्रस्तुत करता है।
- Translate – यह विकल्प चयनित टेक्स्ट को अलग-अलग भाषाओं में अनुवादित करता है। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए, भाषाओं की सर्विस कंप्यूटर पर स्थापित होनी चाहिए।
- Language – इस विकल्प का उपयोग चयनित टेक्स्ट की स्पेलिंग और व्याकरण की जाँच करने के लिए विभिन्न भाषाओं को सेट करने के लिए किया जाता है।
Comments
- Show Markup – इस विकल्प का उपयोग एनोटेशन या टिप्पणियों को दिखाने/छिपाने के लिए किया जाता है।
- New Comment – इस विकल्प का उपयोग किसी अनुभाग या चयनित टेक्स्ट के लिए एक टिप्पणी (Comment) जोड़ने के लिए किया जाता है।
- Edit Comment – इस ऑप्शन का इस्तेमाल किसी भी कमेंट को एडिट करने के लिए किया जाता है।
- Delete – इस विकल्प का उपयोग चयनित टिप्पणी को हटाने या स्लाइड/प्रेजेंटेशन में सभी टिप्पणियों को हटाने के लिए किया जाता है।
- Previous – इस विकल्प का उपयोग पिछली टिप्पणी को को देखने के लिए किया जाता है।
- Next – इस विकल्प का उपयोग अगली टिप्पणी को देखने के लिए किया जाता है।
Protect
- Protect Presentation – इस विकल्प का उपयोग प्रेजेंटेशन के लिए रिस्ट्रिक्ट परमीशन को को सेट करने के लिए किया जाता है, ताकि केवल चयनित उपयोगकर्ता ही प्रेजेंटेशन का उपयोग सकें।
इस वेबसाइट की लेटेस्ट पोस्ट –
- All About R Praggnanandha. Education, Achievement, Ranking | आर प्रग्गनानंद के बारे मे महत्वपूर्ण बातें जानें।
- Microsoft PowerPoint 2021 Complete Notes in Hindi
- Microsoft Powerpoint Very Useful Keyboard Shortcuts in Hindi.
- What is Windows Disk Cleanup Tool in Hindi.
- Libre Office Writer 50 Question and Answer in Hindi.