Topics in this Post
show
PowerPoint मे Slide Show Tab का उपयोग

Microsoft PowerPoint मे Slide Show Tab का उपयोग करके प्रेजेंटेशन को अलग-अलग तरीके से प्ले करा सकते हैं, जैसे चुनी हुई स्लाइडों को प्ले कराना। इसके अलावा नरेशन रिकॉर्डिंग, रिहर्स टाइमिंग, प्रजेंटर व्यू आदि का इस्तेमाल करके प्रेजेंटेशन को प्ले करा सकते हैं। Slide Show Tab का रिबन Start Slide Show, Set Up और Monitors नाम के साथ कई सेक्शन्स मे विभाजित होता है। Microsoft PowerPoint मे Slide Show Tab का उपयोग क्या है, Slide Show Tab के सभी सेक्शन्स व उनके ऑप्शन्स के बारे में विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।
Start Slide Show
- From Beginning – इस विकल्प का उपयोग पहली स्लाइड से प्रेजेंटेशन स्लाइड शो दिखाने के लिए किया जाता है।
- From Current Slide – इस विकल्प का उपयोग एक्टिव स्लाइड से प्रेजेंटेशन स्लाइड शो दिखाने के लिए किया जाता है।
- Custom Slide Show – इस विकल्प का उपयोग चयनित स्लाइड्स के साथ प्रेजेंटेशन स्लाइड शो दिखाने के लिए किया जाता है।
Set Up
- Set Up Slide Show – यह विकल्प स्लाइड शो प्रकार के प्रकार को सेटअप करने के लिए एक विंडो खोलता है, इस ऑप्शन के द्वारा हम स्लाइड शो को लूपिंग मोड रूप में सेट कर सकते हैं, एनीमेशन के बिना स्लाइड शो या चयनित स्लाइड्स के लिए स्लाइड शो सेट कर सकते हैं।
- Hide Slide – यह विकल्प चयनित स्लाइड को हाइड कर देता है, ताकि वह स्लाइड शो व्यू में प्रदर्शित न हो।
- Record Narration – यह विकल्प माइक्रोफ़ोन का उपयोग करके वर्तमान प्रस्तुति के लिए एक कथन ट्रैक रिकॉर्ड करता है। रिकॉर्डेड कथन स्लाइड शो के दौरान प्लेबैक करता है।
- Rehearse Timing – यह विकल्प स्लाइड समय रिकॉर्ड करने के लिए उपयोग किया जाता है, स्लाइड समय का उपयोग करके हम प्रत्येक ऑब्जेक्ट के लिए समय रिकॉर्ड कर सकते हैं, ताकि प्रत्येक स्लाइड और ऑब्जेक्ट्स को देखने में जितना समय लगे स्लाइड उतनी देर प्ले हो।
- Use Rehearse Timing – इस विकल्प के द्वारा रिकॉर्डिड रिहर्स टाइमिंग को प्रेजेंटेशन मे इस्तेमाल करने के लिए ऑन/ऑफ कर सकते हैं।
Monitors
- Resolution – किसी विशिष्ट रेजोल्यूशन मोड में प्रस्तुति को देखने-दिखाने के लिए इस विकल्प का उपयोग किया जाता है।
- Show Presentation On – यह विकल्प तब काम करता है जब प्रेजेंटेशन दिखाने के लिए एक से अधिक मॉनिटर या स्क्रीन का उपयोग किया जाता है। यदि केवल एक मॉनीटर उपयोग मे है, तो यह विकल्प कार्य नहीं करता है। इस विकल्प के द्वारा हम प्रस्तुति दिखाने के लिए एक विशिष्ट स्क्रीन सेट कर सकते हैं।
- Use Presenter View – प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने के लिए पावरपॉइंट में प्रस्तुतकर्ता दृश्य (Presenter View) एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस मोड में एक प्रस्तुतकर्ता प्रेजेंटेशन को प्रेजेंट करते समय अपने स्पीकर नोट्स, शेष समय और अन्य विकल्पों के साथ अगली स्लाइड को पहले ही देख सकता है, जिससे वह नेक्स्ट स्लाइड के लिए पहले से प्रीपेयर सके। इस टूल का उपयोग करने के लिए कम से कम दो मॉनिटर की आवश्यकता होती है, एक प्रस्तुतकर्ता के लिए और दूसरा दर्शकों के लिए।
Karwi