Topics in this Post show
PowerPoint मे View Tab का उपयोग

Microsoft PowerPoint में View Tab का उपयोग विभिन्न व्यू मोड में प्रेजेंटेशन स्लाइड्स को देखने के लिए किया जाता है, ताकि हम मास्टर्स, हैंडआउट्स, नोट्स मास्टर आदि को संपादित कर सकें। Microsoft PowerPoint में View Tab का उपयोग करके टूल्स को हाइड/अनहाइड भी कर सकते हैं, स्लाइड्स को ज़ूम इन/आउट कर सकते हैं, कई प्रेजेंटेशन विंडो जोड़ सकते हैं और मैक्रो आदि रिकॉर्ड कर सकते हैं। Microsoft PowerPoint में View Tab के रिबन को Presentation Views, Show/Hide, Zoom, Color/Grayscale, Window और Macro नाम से कई सेक्शन में विभाजित किया गया है। Microsoft PowerPoint में View Tab का उपयोग क्या है, View Tab के सभी सेक्शन्स व उनके ऑप्शन्स के बारे में विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।
Presentation Views
- Normal – यह प्रेजेंटेशन का एक सामान्य और डिफ़ॉल्ट व्यू है। इस व्यू में प्रेजेंटेशन की एक स्लाइड प्रदर्शित होती है जो एक्टिव होती है, इसके साथ लेफ्ट साइड मे एक विंडो भी प्रदर्शित होती है जो दो भागों मे बटी होती है; Slide टैब मे सभी स्लाइड्स के थंबनेल प्रदर्शित होते हैं, और Outline टैब मे स्लाइड की हेडिंग्स प्रदर्शित होती हैं।
- Slide Sorter View – इस व्यू में सभी स्लाइड एक साथ प्रदर्शित होती हैं। इसके द्वारा हम आसानी से स्लाइड्स को क्रम मे व्यस्थित कर सकते हैं।
- Notes Page – यह व्यू स्पीकर नोट्स को संपादित करने के लिए एक्टिव स्लाइड को नोट के साथ प्रदर्शित करता है।
- Slide Show – यह व्यू पूर्ण स्क्रीन मोड में स्लाइड शो प्रारंभ करता है।
- Slide Master – इस व्यू के द्वारा स्लाइड के डिजाइन, स्लाइड लेआउट और स्लाइड मास्टर्स को एडिट किया जा सकता है।
- Handout Master – यह व्यू प्रिंटेड हैंडआउट्स के डिजाइन और लेआउट को एडिट करने की अनुमति देता है, जैसे कि हम प्रिंटेड हैंडआउट मे स्लाइडों की कुल संख्या, दिनांक और समय, हेडर और फुटर आदि को एडिट कर सकते हैं।
- Notes Master – यह व्यू नोट्स मास्टर पेजों के लिए डिज़ाइन और लेआउट को बदलने की अनुमति देता है, जैसे कि हम दिनांक और समय, हेडर और फुटर, बैकग्राउंड, नोट्स और स्लाइड ओरिएंटेशन आदि को बदल सकते हैं।
Show/Hide
- Ruler – इस विकल्प का प्रयोग स्लाइड के रूलर को दिखाने/छिपाने के लिए किया जाता है।
- Gridlines – इस विकल्प का उपयोग स्लाइड के लिए ग्रिडलाइन्स को दिखाने/छिपाने के लिए किया जाता है। ग्रिडलाइन का उपयोग स्लाइड्स में किसी ऑब्जेक्ट को अलाइन करने के लिए किया जाता है।
- Message Bar – इस विकल्प का प्रयोग मैसेज बार को दिखाने/छिपाने के लिए किया जाता है।
Zoom
- Zoom – इस विकल्प का उपयोग करके हम स्लाइड के लिए ज़ूम स्तर को प्रीसेट आकार मे या कस्टम आकार के अनुसार सेट कर सकते हैं।
- Fit to Window – यह विकल्प स्लाइड को विंडो में फिट करने के लिए ज़ूम स्तर को स्वचालित रूप से समायोजित करता है।
Color/Grayscale
- Color – इस विकल्प का उपयोग प्रेजेंटेशन को कलर मोड में दिखाने के लिए करते हैं।
- Grayscale – इस विकल्प का उपयोग प्रेजेंटेशन को ग्रेस्केल मोड में दिखाने के लिए करते हैं।
- Pure Black and White – इस विकल्प का उपयोग प्रेजेंटेशन को प्योर ब्लैक एण्ड व्हाइट मोड में दिखाने के लिए करते हैं।
Window
- New Window – यह विकल्प एक्टिव प्रेजेंटेशन की एक नई विंडो जोड़ता है।
- Arrange All – यह विकल्प सभी खुली हुई विंडो को स्क्रीन पर साथ-साथ व्यवस्थित करता है।
- Cascade – इस विकल्प का उपयोग स्क्रीन पर सभी खुले सभी प्रेजेंटेशन को कैस्केड करने के लिए किया जाता है, ताकि वे ओवरलैप हो जाएं।
- Move Split – विंडो के अलग-अलग सेक्शन को अलग करने के लिए स्प्लिटर को मूव करने के लिए इस विकल्प का उपयोग किया जाता है।
- Switch Window – इस विकल्प का उपयोग एक से अधिक खुली हुई विंडो को स्विच करने के लिए किया जाता है।
Macros
- Macros – इस विकल्प का उपयोग मैक्रो रिकॉर्ड करने के लिए, रिकॉर्ड किए गए मैक्रोज़ की सूची देखने के लिए तथा रिकॉर्ड किए गए मैक्रो को रन कराने के लिए किया जाता है। मैक्रो माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट में एक प्रोग्राम है, जिसका उपयोग माउस क्रियाओं और कीस्ट्रोक्स सहित किसी कार्य को रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए रिकॉर्ड किया गया कार्य फॉर्मैटिंग और कीस्ट्रोक के साथ कोई भी टेम्पलेट हो सकता है। मैक्रो फीचर रिपीटेबल काम के लिए सबसे उपयोगी है, अगर कोई काम हम समय-समय पर दोहराते हैं, तो हम मैक्रो का उपयोग करके इसे रिकॉर्ड कर सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर रन करा सकते हैं।
इस वेबसाइट की अन्य लेटेस्ट पोस्ट –
- Variables in C Language in Hindi : C लैंग्वेज मे वेरिएबल क्या होते हैं?
- C Language Comments in Hindi. C लैंग्वेज मे कमेंट क्या हैं और कितने प्रकार की होती हैं?
- What is C Programming Language in Hindi? C Language Introduction and History in Hindi.
- How to implement Payroll in Tally Prime in Hindi? (टैली प्राइम मे पैरोल का इस्तेमाल कैसे करें) #TallyPrime 29
- How to Purchase and Sale Goods with GST in Tally Prime in Hindi (टैली प्राइम मे माल को GST के साथ कैसे खरीदे/बेचें) #TallyPrime 28
January 14,02, 2023
Madoo koraon prayagraj
Raj kumar Lorain prayagraj